ई-श्रम पोर्टल में ऐसा क्या है खास, हो चुके हैं एक करोड़ से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन

श्रमिकों का डेटाबेस कहे जाने वाले ई-श्रम पोर्टल में एक बार रजिस्टर होने के बाद बार-बार रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं होगी। ई-श्रम पोर्टल के ज़रिए योजनाओं का लाभ 16 से 59 साल तक की उम्र के व्यक्ति ही उठा सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल ( E-Shram portal )

असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अगस्त साल 2021 में ही ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत हुई। श्रम मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक महीने के अंदर ही ई-श्रम पोर्टल पर एक करोड़ से ज़्यादा श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फ़ायदा

ई-श्रम पोर्टल का लक्ष्य असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे करीब 38 करोड़ श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड बनाने का है। इस कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होगा और ये कार्ड पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के ज़रिए कृषि श्रमिकों यानी खेतिहर मजदूरों समेत सभी श्रमिक कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकृत श्रमिक को एक विशेष नंबर के साथ ई-श्रम कार्ड दिया जाता है, जिसके ज़रिए वो देश भर में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फ़ायदा ले सकते हैं। श्रमिकों का डेटाबेस कहे जाने वाले ई-श्रम पोर्टल में एक बार रजिस्टर होने के बाद बार-बार रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं होगी।

ई-श्रम पोर्टल ( E-Shram portal )

ई-श्रम पोर्टल में ऐसा क्या है खास, हो चुके हैं एक करोड़ से ज़्यादा रजिस्ट्रेशनश्रमिक सीधा उठा सकते हैं इन योजनाओं का लाभ

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिक को दुर्घटना बीमा कवर का लाभ मिलेगा। यदि पोर्टल पर पंजीकृत कोई श्रमिक किसी दुर्घटना का शिकार होता है, तो मृत्यु या स्थायी रूप से शारीरिक दिव्यांगता की स्थिति में उसे या उसके परिवार को दो लाख रुपये और आंशिक रूप से शारीरिक दिव्यांगता का शिकार होने पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही आपदा या महामारी जैसी किसी परिस्थिति में भी केंद्र और राज्य सरकार से मदद मिलेगी।

ई-श्रम पोर्टल के ज़रिए पंजीकृत  श्रमिक, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PMSYM), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और PM-JAY (आयुष्मान भारत) का सीधा लाभ ले सकेंगे।

ई-श्रम पोर्टल कई वर्गों की करेगा मदद 

ई-श्रम पोर्टल कृषि श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, दुग्ध उत्पादन और रोजगार से जुड़े श्रमिकों, मछुआरों, प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों, गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों, घरेलू कामगारों, मछुआरों, ट्रक चालकों सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद करेगा। इसके अलावा किसी तरह की कोई समस्या या शंका हो तो श्रमिक राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 14434 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल के ज़रिए योजनाओं का लाभ 16 से 59 साल तक की उम्र के व्यक्ति ही उठा सकते हैं। पोर्टल पर रजिस्टर करते वक़्त ईपीएफओ या फिर ईएसआईसी के मेंबर हैं या नहीं, इसकी जानकारी हाँ या नहीं में भरनी होगी। अगर आप ईपीएफओ या ईएसआईसी में से किसी के भी मेंबर हैं तो आप ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे।

ई-श्रम पोर्टल ( E-Shram portal ) ई-श्रम पोर्टल में ऐसा क्या है खास, हो चुके हैं एक करोड़ से ज़्यादा रजिस्ट्रेशनई-श्रम पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दाएं ओर लिखे REGISTER on e-Shram पर क्लिक करना होगा। इसमें आधार कार्ड से जुड़ा नंबर और कैप्चा कोड डाल दें। फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म खुलकर आएगा। पंजीकरण प्रक्रिया के समय नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षणिक योग्यता, स्किल, बैंक खाते जैसी कई जानकारियां भरनी होंगी। फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें क्यूआर कार्ड भी होता है।

ई-श्रम पोर्टल ( E-Shram portal )

 

अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का  किसान उन्नत तो देश उन्नत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top