UP Bhulekh: उत्तर प्रदेश का हर किसान ले सकता है अपनी ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रोसेस, हमारी विशेष सीरीज़

किसानों को अपनी ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ बनवाने के लिए अक्सर तहसील चक्कर लगाने पड़ते थे। UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए अब इंटरनेट की मदद से खतौनी मोबाइल पर देखी जा सकती है।

UP bhulekh portal land record ( उत्तर प्रदेश भूलेख क्या है)

आज के समय में भूलेख (Bhulekh) इतना ज़रूरी हो गया है कि कई कामों और योजनाओं का लाभ लेने के लिए इसकी ज़रूरत पड़ती है। किसानों के लिए तो ये दस्तावेज़ और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। बैंक से लोन, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी लेनी हो, भूमि की खरीद या बिक्री करनी हो, प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना (, PMFBY), किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Kisan Credit Card Scheme, KCC) जैसी खेती से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ मिलना इसके ज़रिए आसान हो जाता है।

भूलेख का मतलब हुआ आपकी ज़मीन का सरकारी रिकार्ड। किसी ज़मीन के लिखित कागज़ी सरकारी दस्तावेज़ को भूलेख कहा जाता है। पहले ये काम सरकारी दफ़्तरों में कर्मचारियों द्वारा लिखित किया जाता था। किसानों को अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड जानने के लिए तहसील के कई बार चक्कर लगाने पड़ते थे। उसके बाद भी किसानों की शिकायत रहती थी कि बिना पैसा खिलाए आसानी से ज़मीन के कागजात की कॉपी नहीं मिल पाती।

किसानों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश सहित 22 राज्यों में भूलेख की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया। ज़्यादातर राज्यों में ये प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो चुकी हैं। इससे किसानों को सहूलियत मिली है। किसान जब चाहे घर बैठे अपनी ज़मीन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं। भूमि धारक का नाम, क्षेत्रफल, खसरा संख्या, खतौनी, ज़मीन का नक्शा, भूमि वर्गीकरण, तहसील, गाँव, पट्टेदार का नाम सहित ज़मीन के बारे अन्य कई जानकारियां  अपने राज्य के भूलेख पोर्टल पर जाकर ले सकते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के UP Bhulekh के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

UP bhulekh portal land record ( उत्तर प्रदेश भूलेख क्या है)
तस्वीर साभार: upbhulekh

UP Bhulekh: उत्तर प्रदेश का हर किसान ले सकता है अपनी ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी, जानिए पूरी ऑनलाइन प्रोसेस, हमारी विशेष सीरीज़उत्तर प्रदेश के सभी भूमिधारक और किसान घर बैठे आसानी से अपना Bhulekh और खसरा खतौनी की कॉपी ऑनलाइन देख सकते है और उसका  प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। सरकारी वेबसाइट पर आपकी ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है।

जानिए यूपी भूलेख (UP Bhulekh) पर Land Record चेक करने की पूरी प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर खतौनी ‘(अधिकार अभिलेख)’ की नकल देखें’ का विकल्प आपको दिखेगा। इसको क्लिक कर दें।
  • फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को Enter Captha वाले बॉक्स पर भर दें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इसमें अपने जनपद को चुने। इसके बाद आपके सामने तहसील के ऑप्शन आ जाएंगे, उनमें से अपनी तहसील चुनें। फिर उस तहसील के अंदर आने वाले सभी गाँवों की सूची आपके सामने आ जाएगी। अपना गाँव चुन लें।
  • आप चार तरीकों से अपना Land record जान सकते हैं। खसरा/ गाटा संख्या, खाता संख्या, खातेदार के नाम के द्वारा , नामांतरण दिनांक से खोज सकते हैं। इनमें से किसी एक विकल्प को चुन लें।
  • खसरा-खतौनी या खाता संख्या याद है तो बॉक्स में भरकर ‘खोजें’ पर क्लिक कर दें। अगर खसरा-खतौनी नंबर याद नहीं है तो आप नाम से भी भूलेख खोज सकते हैं। किसी भी एक विकल्प का चयन करके आप भूलेख खसरा खतौनी चेक कर सकते है।
  • अगली  स्क्रीन पर भूलेख खसरा खतौनी आपके सामने खुलकर आ जाएगी। उसका प्रिंट आउट ले लें।
UP bhulekh portal land record ( उत्तर प्रदेश भूलेख क्या है)
तस्वीर साभार: upbhulekh

 

इस लेख की अगली कड़ी में हम किसी अन्य राज्य के  Bhulekh की पूरी जानकारी आपसे साझा करेंगे। Bhulekh से जुड़ी कोई और जानकारी आप जानना चाहते हों, तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर लिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- KVK: आख़िर कैसे किसानों के बेहतरीन दोस्त बनते चले गये कृषि विज्ञान केन्द्र?

अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top