Bhulekh: किसानों की ज़मीन का डिजिटल साथी, किसान ऑफ़ इंडिया की विशेष सीरीज़

पहले ज़मीन के रिकॉर्ड जैसे कि खतौनी, जमाबंदी आदि से जुड़े सभी काम कागजात पर मैन्युअल तरीके से किए जाते थे। अब Bhulekh पोर्टल से ये प्रक्रिया आसान हो गई है।

land record bhulekh portal ( भूलेख क्या है)

आपने शायद भूलेख (Bhulekh) शब्द सुना होगा, और अगर नहीं सुना तो इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं। भूलेख शब्द का अगर संधि विच्छेद करें तो भू+लेख होता है। भू से भूमि और लेख का मतलब कोई लिखित  दस्तावेज़। भूलेख को आपको आसान शब्दों में समझाएं तो इसका मतलब हुआ Land Record. किसी ज़मीन के लिखित कागज़ी सरकारी दस्तावेज़ को भूलेख कहा जाता है।

कई योजनाओं का लाभ दिलाने में काम आता है Bhulekh

किसानों के लिए तो ये दस्तावेज़ और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम जैसी खेती से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए भूमि-रिकॉर्ड के दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ती है। बैंक लोन और फसल बीमा में भी ये दस्तावेज़ बहुत ज़रूरी होता है। अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड निकलवाने के लिए किसानों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को राहत देने के मकसद से भूलेख (Land Record) के काम को ऑनलाइन कर दिया गया।

घर बैठे देख सकते हैं अपनी ज़मीन का पूरा ब्यौरा

भूलेख पोर्टल (Bhulekh Portal) के माध्यम से घर बैठे आसानी से ज़मीन का पूरा ब्यौरा देखा जा सकता है। ऑनलाइन उपलब्ध भूमि रिकॉर्ड में भूमि धारक का नाम, क्षेत्रफल, खसरा संख्या, खतौनी, ज़मीन का नक्शा, भूमि वर्गीकरण, तहसील, गाँव, पट्टेदार का नाम सहित ज़मीन के बारे अन्य कई जानकारियां मिल जाएंगी।

land record bhulekh portal ( भूलेख क्या है)
तस्वीर साभार: dnaindia

Bhulekh: किसानों की ज़मीन का डिजिटल साथी, किसान ऑफ़ इंडिया की विशेष सीरीज़डिजिटल इंडिया पहल के तहत Bhulekh की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

पहले ज़मीन के रिकॉर्ड जैसे कि खतौनी,जमाबंदी आदि से जुड़े सभी काम कागजात पर मैन्युअल तरीके से किए जाते थे। भूलेख यानी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ करने के लिए भारत सरकार ने सभी राज्यों को डिजिटल इंडिया पहल के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर ज़मीन से जुड़ी हर जानकारी अपलोड करने का आदेश दिया हुआ है।

इस आदेश का पालन करते हुए ज़्यादातर राज्यों ने ज़मीन के रिकॉर्ड्स को डिजिटल कर दिया है। यूज़र्स अपने संबंधित राज्य की राजस्व विभाग की ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाकर Bhulekh की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उदहारण के लिए उत्तर  प्रदेश में भूलेख की वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in है।  

land record bhulekh portal ( भूलेख क्या है)
तस्वीर साभार: upbhulekh

ज़्यादातर राज्य ऑनलाइन ही डाल रहे हैं भूलेख की जानकारी

भूलेख की जानकारी ज़्यादातर राज्यों द्वारा ऑनलाइन ही डाली जाती है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश,असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल इन राज्यों में शामिल हैं। 

Bhulekh की अगली सीरीज़ में हम आपको हर राज्य के भूलेख पोर्टल (Bhulekh Portal) के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही कैसे आप ऑनलाइन अपने ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी चेक कर सकते हैं, इसके बारे में भी जानकारी देंगे। Bhulekh से जुड़ी कोई और जानकारी आप जानना चाहते हों, तो आप हमें कमेंट बॉक्स पर लिख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: किसान साथियों, क्या आप AgriCentral App के बारे में जानते हैं?

 

अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top