मुर्गी पालन में उपयुक्त आहार प्रबंधन है ज़रूरी, क्या हो मिश्रण का सही अनुपात?
प्रोटीन के वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल है ज़रूरी
चिकन और अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं, लेकिन इन्हें ज़्यादा एंटीबायोटिक्स देने पर मानव स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही कुक्कुट उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा है, ऐसे में मुर्गी पालन व्यवसाय में उचित और जैविक आहार प्रबंधन बहुत ज़रूरी है।
मुर्गी पालन (Poultry): हाल के कुछ साल में ब्रॉयलर और लेयर मु्र्गियों में जेनेटिक सुधार देखा गया है। ब्रॉयलर मुर्गियां तेज़ी से बढ़ती हैं, इसलिए अगर इन्हें सही आहार दिया जाए तो इससे अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। मगर जिस रफ़्तार से कुक्कुट उद्योग बढ़ रहा है, उस रफ़्तार से मुर्गियों के लिए जैविक आहार भी बढ़ाने की ज़रूरत है। बिना एंटीबायोटिक दवाओं के उनके लिए पौष्टिक आहार तैयार करना ज़रूरी है ताकि अंडे और मीट खाने वालों की सेहत पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े।
आहार अवधारणा में बदलाव
मुर्गीपालन में लागत का 70 से 75% खर्च उनके भोजन पर ही होता है। इसलिए उनके लिए सस्ते और पौष्टिक आहार का प्रबंधन ज़रूरी है ताकि मुनाफ़ा अच्छा हो। पिछले कुछ साल में उनके आहार की अवधारणा में काफ़ी बदलाव हुए हैं। जैसे पहले चूज़ों को जन्म से लेकर 2-3 दिन तक सिर्फ़ मक्का ही खिलाया जाता था और ब्रॉयलर राशन, स्टार्टर और फिनिशर के केवल दो चरण ही होते थे। लेकिन अब चूज़ों को पहले 7-10 दिन के लिए प्री-स्टार्टर आहार देने का चलन शुरू हुआ है।
शुरुआती चरण में उन्हें अच्छा आहार खिलाना ज़रूरी होता है, लेकिन इस अवधारणा के कारण फ़ीड उद्योग को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मांग के हिसाब से फ़ीड सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती है, साथ ही लागत भी ज़्यादा आती है।
वैकल्पिक स्रोतों की तलाश
आमतौर पर हमारे देश में ब्रॉयलर और लेयर मुर्गियों को मक्का और सोयाबीन दिया जाता है। इससे उनकी प्रोटीन और ऊर्जा की ज़रूरत पूरी होती है। लेकिन पोल्ट्री और जैव ईंधन दोनों क्षेत्रों में इनकी मांग बढ़ने से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में वैकल्पिक फ़ीड सामग्रियों का इस्तेमाल ज़रूरी है। मक्के की जगह गेहूं, टूटे चावल, बाजरा, ज्वार, रागी आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोयाबीन की जगह कई प्रोटीन बाय प्रॉडक्ट्स जैसे मूंगफली की खली, सरसों तोरिया-सरसों खली, तिल खली, मक्का खली, सूरजमुखी खली, कुसुम खली आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा, अनाज बाय प्रॉडक्ट्स जैसे राइस पॉलिश, चावल की भूसी आदि का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा, पशु से मिलने वाले उत्पाद जैसे फिश मील, मीट मील, मीट कम बोन मील आदि भी मुर्गियों के आहार के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। उपलब्ध सामग्रियों के आधार पर उचित आहार फॉर्मूलेशन तैयार किया जाना चाहिए।
उम्र के हिसाब से पोषण की ज़रूरत
ब्रॉयलर के आहार को तीन चरणों में बांटा गया है। 0-1 हफ़्ते (प्री स्टार्टर), 1-3 हफ़्ते (स्टार्टर) या 3 हफ़्ते से लेकर बेचने की उम्र (फिनिशर) तक आहार का ध्यान रखना ज़रूरी होता है।
प्री स्टार्टर चरण में पोषण की ज़रूरत- में लाइसिन और मेथिओनिन की अधिकता वाले आहार की ज़रूरत होती है।
स्टार्टर चरण में पोषण की ज़रूरत- 23 प्रतिशत सीपी, 3000 कि.ग्रा. कैलोरी एमई / कि.ग्रा. 1.2 प्रतिशत लाइसिन, 0.5 प्रतिशत मेथिओनिन, 1.0 प्रतिशत कैल्शियम और 0.45 प्रतिशत उपलब्ध फॉस्फोरस।
फिनिशर चरण में पोषण की ज़रूरत– 21 प्रतिशत सीपी, 3500 कि.ग्रा. कैलोरी एमई/कि.ग्रा., 1.0 प्रतिशत लाइसिन, 0.45 प्रतिशत मेथियोनिन, 1.0 प्रतिशत कैल्शियम और 0.4 प्रतिशत उपलब्ध फॉस्फोरस।
आहार तैयार करने का तरीका
चूज़ें/मुर्गियों के आहार में प्रोटीन और ऊर्जा मुख्य रूप से शामिल होता है। इनके आहार को हाथ से या मिक्सर की मदद से तैयार किया जाता है। सबसे पहले सामग्रियों को अलग-अलग तौला जाता है और फिर उसे पीसा जाता है। विटामिन, खनिज, लवण, लाइसिन, मेथिओनिन, कोलीन, एंजाइम, कोक्सीडियोस्टैट्स और दूसरे फीड एडिटिव्स को पहले पीसे हुए मक्का की कम मात्रा के साथ मिलाकर प्रीमिक्स तैयार किया जाता है। फिर मक्का डालकर मिलाया जाता है।
जब तक मिश्रण 5-6 किलो न हो जाए इस प्रक्रिया को दोहराया जाता है। अगर मिक्सर है तो उसमें एक-एक करके सामग्री को मिलाएं और बीच-बीच में प्रीमिक्स डालें। चूना पत्थर और डायकेलसीयम फॉस्फेट को सीधे मिलाया जा सकता है। अगर मिक्सर नहीं तो इसे फर्श पर डालकर मिला लें।
पोल्ट्री उद्योग में तेज़ी से विकास हो रहा है और ये एक ऐसा क्षेत्र है, जिससे किसान भी अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि मुर्गीपालन को छोटे स्तर पर भी शुरू किया जा सकता है, लेकिन इससे मुनाफ़े के लिए मुर्गियों को सही आहार खिलाना ज़रूरी है। ऐसे में मुर्गीपालकों को आहार तैयार करने की जानकारी होने के साथ ही पारंपरिक आहार के विकल्पों के बारे में भी पता होना चाहिए।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें:
- सब्जियों की खेती: छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली इन भाजियों के बारे में जानते हैं आप?छत्तीसगढ़ में 36 तरह की अलग-अलग भाजियां पाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी हैं। इन सब्जियों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। राज्य में बस्तर के जंगलों, दुर्ग की बाड़ियों, रायपुर के फ़ार्म्स, कवर्धा की घाटियां, अलग-अलग ज़िलों में अनेक किस्म की भाजियां उगाई जाती हैं।
- पॉलीहाउस में फूलों की खेती कर सालाना करीब 35 लाख का टर्नओवर, ये हैं हिमाचल के रवि शर्मारवि शर्मा ने अपने गांव आने के बाद फूलों की खेती को चुना। इसमें उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाया हुआ है। वो पॉलीहाउस में फूलों की खेती करते हैं।
- Bio-Fertilizers: जीवाणु या जैविक खाद बनाने का घरेलू नुस्खाजैविक खाद के कुटीर उत्पादन की तकनीक बेहद आसान और फ़ायदेमन्द है। इससे हरेक किस्म की जैविक खाद का उत्पादन हो सकता है। इसे अपनाकर किसान ख़ुद भी जैविक खाद के कुटीर और व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकते हैं।
- Saffron Farming: नोएडा के एक छोटे कमरे में केसर की खेती, किसानों को दे रहे हैं ट्रेनिंगरमेश गेरा ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 1980 में NIT कुरुक्षेत्र से की। इसके साथ ही रमेश ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब भी की। नौकरी के दौरान बाहर के देशों में उन्हें कृषि के नए-नए तरीके देखने को मिले। वहां से तकनीक देखकर भारत में केसर की खेती चालू की।
- Goat Farming: बकरी पालन से जुड़ी क्या हैं उन्नत तकनीकें और मार्केटिंग का तरीका? कैसे किसानों ने पाई सफलता?भारत में बकरी पालन में नवाचारों का उद्देश्य किसानों की आजीविका को बढ़ाना, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
- पाले की समस्या से कैसे पाएं निजात? सर्दियों की शुरुआत भारत में खेती को कैसे प्रभावित करती है?किसान सर्दियों की इन चुनौतियों से पार पाने के लिए रणनीतियां अपनाते हैं, और सरकार टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और सिंचाई सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सहायता देती है।
- कैसे Startup India के तहत शुरू की मिलेट बेकरी? छत्तीसगढ़ की हेमलता ने Millets के दम पर खड़ा किया स्टार्टअपमिलेट से बने व्यंजनों की वैरायटी लिस्ट काफ़ी लंबी है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली हेमलता ने Startup India के तहत मिलेट बेकरी (Millet Bakery) की शुरुआत की।
- Makhana Farming: मखाने की खेती में छत्तीसगढ़ के किसान गजेंद्र चंद्राकर ने अपनाई उन्नत तकनीकइस विधि द्वारा मखाने की खेती 1 फ़ीट तक पानी से भरी कृषि भूमि में की जाती है। किसान अब मखाने की खेती कर, धान से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के किसान इस सुपर फ़ूड मखाने की खेती को लेकर काफ़ी जागरूक हो गए हैं।
- Pearl Farming: मोती की खेती के साथ मछली पालन, ‘पर्ल क्वीन’ के नाम से जानी जाती हैं पूजा विश्वकर्मापूजा विश्वकर्मा ने 6 साल पहले 40 हज़ार रुपये की लागत से मोती की खेती का व्यवसाय शुरु किया। लगातार 2 साल तक संघर्ष करने के बाद उन्हें सफलता मिली।
- कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती): बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ, क्या है तरीका?ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी यानी सौर ऊर्जा सबसे अच्छा विकल्प है। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईज़ाद की है, जिसमें बिजली और फसल उत्पादन साथ-साथ होगा। इस तकनीक का नाम है कृषि-वोल्टीय प्रणाली (सौर खेती)।
- Biofertilizer Rhizobium: जैव उर्वरक राइज़ोबियम कल्चर दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने का जैविक तरीकादलहन भारत की प्रमुख फसलों में से एक है और पूरी दुनिया में दलहन का सबसे अधिक उत्पादन भारत में ही होता है। किसानों के लिए भी इसकी खेती फ़ायदेमंद है। इसलिए दलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अगर किसान दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं, तो राइज़ोबियम कल्चर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।
- Seed Production: कैसे बीज उत्पादन व्यवसाय इन किसानों की आय का अच्छा स्रोत बन रहा है?बीज खेती का आधार है, तभी तो कहते हैं कि हर बीज एक अनाज है, लेकिन हर अनाज एक बीज नहीं हो सकता क्योंकि सभी अनाज में एक समान अंकुरण क्षमता नहीं होती। बीज उत्पादन के लिए किसानों को बीज के प्रकार और उत्पादन का सही तरीका पता होना चाहिए।
- Berseem Farming: बरसीम की खेती से जुड़ी अहम बातें, जानिए कीट-रोगों से कैसे बचाएं बरसीम की फसलबरसीम एक महत्वपूर्ण दलहनी चारा फसल है जो न सिर्फ़ पशुओं के लिए बेहतरीन है, बल्कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल हरी खाद के रूप में किया जा सकता है। पशुओं के लिए ये चारा बहुत पौष्टिक होता है, वैसे तो बरसीम की फसल पर रोगों का बहुत गंभीर परिणाम नहीं होता है, लेकिन कुछ रोग व कीट है जिनसे बचाव करना ज़रूरी है।
- डेयरी उद्योग (Dairy Farming): क्यों दूध उत्पादन क्षेत्र में फ़ार्म रिकॉर्ड रखना ज़रूरी है?जिस तरह से ऑफ़िस या घर में काम या डॉक्यूमेंट्स का रिकॉर्ड रखा जाता है, वैसे ही डेयरी उद्योग में पशुओं का रिकॉर्ड रखना बहुत ज़रूरी है।
- Green Manure Crops: हरी खाद वाली फसलें कौन सी हैं और कितने प्रकार की होती हैं?खेती में हरी खाद का मतलब उन सहायक फसलों से है, जिन्हें खेत के पोषक तत्वों को बढ़ाने के मकसद से उगाया जाता है। ये मिट्टी की साथ-साथ फसलों को भी कई लाभ देती हैं।
- जैविक विधि से खरपतवार नियंत्रण: पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए फ़ायदेमंदबढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और इसके मानव स्वास्थ्य पर पड़ते हानिकारक प्रभाव को देखते हुए खेती में जैविक विधि के इस्तेमाल को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में अब बहुत से किसान खरपतवार नियंत्रण के लिए भी प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Crop Residue Management: क्यों ज़रूरी है फसल अवशेष प्रबंधन? इससे जुड़े ये आंकड़ें जानते हैं आप?फसल अवशेष जलाने से हमारी ज़मीन में उपलब्ध पोषक तत्वों को हानि होती है। धीरे-धीरे ज़मीन की उर्वरक शक्ति कम होती चली जाती है। साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने जैसी कई घटनाएं हम देख भी चुके हैं।
- जानिए कैसे कंद वर्गीय फसल अरारोट की खेती से किसान ले सकते हैं लाभ, क्या हैं इसके फ़ायदे?अरारोट की खेती के लिए रेतिली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। पौधों के विकास के लिए तापमान 25-30 डिग्री सेंटीग्रेट होना चाहिए।
- Red Rice: विलुप्त होते लाल चावल को मिल रहा जीवनदान, दोबारा शुरु हुई खेतीसेहत और किसानों के लिए फ़ायदेमंद लाल चावल की खेती हिमाचल में फिर से बड़े पैमाने पर की जा रही है। जानिए लाल चावल से जुड़ी अहम बातों के बारे में।
- Carp Fish: नर्सरी तालाब में कार्प मछली उत्पादन कैसे करें? किन बातों का रखें ध्यान?मछली पालन में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। पहले स्थान पर चीन है। हमारे देश में मछली उत्पादन में सबसे अधिक हिस्सेदारी कार्प मछलियों की है। कार्प मछली उत्पादन में मछली पालकों को इसके बीजों की गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत होती है।