न्यूज़

कृषि समाचार – देश-विदेश के कृषि जगत में होने वाली नित नई घटनाओं तथा खोजों की जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Integrated Farming System
टेक्नोलॉजी, एग्री बिजनेस, न्यूज़, फसल प्रबंधन

क्या है Integrated Farming System? जानिए प्राकृतिक तरीके से कैसे करें एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती

एकीकृत कृषि प्रणाली उन स्थानों के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है जहां पर एक फसल होती है, सिंचाई की कमी और कम बारिश का क्षेत्र हो। इस पद्धति से कृषि को पशुधन के साथ जोड़ कर लाभ कमा सकते हैं। मुर्गीपालन और मछली पालन को एक ही जगह पर रखा जा सकता है ताकि साल भर रोज़गार पैदा हो सके।

स्वदेशी कृषि प्रौद्योगिकियों
न्यूज़

National Science Day 2024: स्वदेशी कृषि प्रौद्योगिकियों को पुनर्जीवित करना है फ़ायदे की बात

स्वदेशी प्रौद्योगिकियां अक्सर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाई जाती हैं जो उस जगह के पर्यावरण कारक, संसाधन और सांस्कृतिक प्रथाओं के हिसाब से होती हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 पर, इन कृषि पद्धतियों के बारे में जानना अच्छा रहेगा। इन तकनीकों ने भारत में किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है। 

मसालों की खेती spice farming
फल-फूल और सब्जी, न्यूज़, मसालों की खेती

मसालों की खेती किसानों को कैसे कर सकती है मालामाल, कहां से लें ट्रेनिंग? जानिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. मीना से

पूरी दुनिया भारतीय मसालों की खुशबू की दीवानी है। स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाले इन मसालों में औषधीय गुण भी होते हैं। मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए सरकार भी किसानों को मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Mushroom Farming Business Plan मशरूम की खेती
एग्री बिजनेस, न्यूज़, मशरूम, सब्जियों की खेती, स्टार्टअप

Mushroom Farming Business Plan: मशरूम की खेती की शुरुआत कैसे करें और कहां है बाज़ार?

अगर आप मशरूम की खेती के लिए एक बिज़नेस प्लान के साथ काम करें तो आप इस मार्केट में अपनी पकड़ रख सकते हैं। इस लेख में हम मशरूम उगाने के बिजनेस प्लान मॉडल (Mushroom Farming Business Plan) की ज़रूरी डीटेल्स शेयर कर रहे हैं।

गाय के गोबर से सजावटी सामान
एग्री बिजनेस, न्यूज़, स्टार्टअप

गाय के गोबर से सजावटी सामान बनाने का स्टार्टअप शुरू करने वाले करन सिंह से ख़ास बातचीत

करन सिंह बतातें हैं कि कोई भी व्यक्ति गाय के गोबर से सजावटी सामान बनाने का बिज़नेस दो हज़ार से तीन हज़ार रुपए से शुरू कर सकता हैं। इसमें लागत इसलिए कम आती है कि किसान गांव में रहता है और गाय का गोबर भी आसानी से मिल जाता है।

गेरोल नस्ल भेड़ पालन की वैज्ञानिक तकनीक
पशुपालन, अन्य, न्यूज़, बकरी पालन

गेरोल नस्ल: भेड़ पालन की वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर ये आदिवासी महिला किसान बनी मिसाल

गरीब किसानों के लिए भेड़ व बकरी पालन आजीविका का मुख्य साधन होता है, क्योंकि इसमें लागत भी कम आती है और मुनाफ़ा जल्दी मिलने लगता है। सुंदरबन के आदिवासी किसान भी भेड़ और बकरी पालन से अपने जीवन स्तर को सुधार रहे हैं। भेड़ पालन की वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर आरती ने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया।

ड्रैगन फ़्रूट की खेती (Dragon Fruit)
कृषि उपज, न्यूज़

Dragon Fruit: ड्रैगन फ़्रूट की खेती में किन बातों का ध्यान रखें कि फ़ायदा हो? जानिए डॉ. सुनीला कुमारी से

ड्रैगन फ़्रूट (Dragon Fruit) वैसे तो विदेशी फल है, मगर पिछले कुछ सालों में भारत में भी ड्रैगन फ़्रूट की खेती लोकप्रिय हुई है और किसान इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं। मगर इसकी खेती अगर सही तरीके से न की जाए तो नुकसान हो सकता है। जानिए कौन से हैं वो कारक, जिनपर किसान को ध्यान देने की ज़रूरत है।

यूकेलिप्टस की खेती eucalyptus farming
कृषि उपज, न्यूज़

Eucalyptus Farming: यूकेलिप्टस की खेती को बढ़ावा देने के लिए बाज़ार की समस्या को कैसे दूर किया जा रहा?

यूकेलिप्टस की खेती ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर होती है, क्योंकि इसकी लकड़ियां कई काम के लिेए उपयोग में आती है और इसकी खेती से कम लागत में अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। भारत में इसकी खेती को बढ़ावा देने और की कंपनियां किसानों को अच्छी पौध उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।

वर्मीकम्पोस्ट व्यवसाय: गोबर और केंचुए से उत्तराखंड के ताहिर हसन से खड़ा किया अपना Vermicompost Business
जैविक/प्राकृतिक खेती, न्यूज़, वर्मीकम्पोस्ट

वर्मीकम्पोस्ट व्यवसाय: गोबर और केंचुए से उत्तराखंड के ताहिर हसन से खड़ा किया अपना Vermicompost Business

देहरादून के युवा ताहिर हसन सिर्फ़ एक साल से ही ऑर्गेनिक खेती और वर्मीकम्पोस्ट बनाने का काम कर रहे हैं और इससे उन्हें लाखों का मुनाफ़ा भी हो रहा है। कैसे वर्मीकम्पोस्ट व्यवसाय से युवा अच्छी कमाई कर सकते हैं? आइए, जानते हैं।

ट्राउट मछली पालन
पशुपालन, न्यूज़, मछली पालन

Rainbow Trout Fish: पहाड़ों के बीच कैसे करें रेनबो ट्राउट मछली पालन? जानिए मछली पालक पंचम सिंह से

रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout Fish) एक विदेशी मछली है जिसका उत्पादन देश के पहाड़ी इलाकों में खूब किया जा रहा है और रेनबो ट्राउट मछली पालन यहां के लोगों के लिए स्वरोज़गार का अच्छा ज़रिया बन गया है। उत्तराखंड के टिहरी ज़िले के पंचम सिंह भी करीब 5 सालों से सफलतापूवर्क रेनबो ट्राउट मछली का उत्पादन कर रहे हैं।

Arecanut Cultivation सुपारी की खेती intercropping technique
कृषि उपज, न्यूज़

Arecanut Cultivation: सुपारी की खेती के साथ किन फसलों की खेती करके किसान ले सकते हैं लाभ?

कर्नाटक के तुमकूर ज़िले के किसान अंतर फसल के रूप में सुपारी की खेती से बहुत खुश हैं, क्योंकि इससे उनकी आमदनी दोगुनी हो गई है। भारत में सुपारी की मांग को देखते हुए उसकी खेती फ़ायदेमंद है।

पिंक ताइवान अमरूद की खेती में क्या है मुनाफ़े और लागत का गणित, जानिए एक्सपर्ट आशीष विजयवर्गीय से
फल-फूल और सब्जी, अमरूद, न्यूज़, फलों की खेती, सक्सेस स्टोरीज, सफल पुरुष किसान

पिंक ताइवान अमरूद की खेती में क्या है मुनाफ़े और लागत का गणित, जानिए एक्सपर्ट आशीष विजयवर्गीय से

चित्तौड़गढ़ के आशीष ने बताया कि उन्होंने 2014 से नर्सरी की शुरुआत की थी। इस नर्सरी में अमरूद की उन्नत किस्मों पर काम करते हैं। अमरुद आज वर्तमान स्थिति में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फल है। अमरूद की खेती किसी भी क्षेत्र में की जा सकती है। जानिए अमरूद की खेती से जुड़ी अहम बातों के बारे में।

पशुपालन या डेयरी व्यवसाय
पशुपालन, डेयरी फ़ार्मिंग, न्यूज़

अगर आप पशुपालन या डेयरी व्यवसाय से जुड़े हैं तो ये अहम बिन्दु जानना ज़रूरी हैं, नज़रअंदाज़ न करें

खेती के अलावा किसान मुर्गी पालन, सूअर पालन और डेयरी व्यवसाय से भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें पशुपालन की सही जानकारी होनी चाहिए। यानी पशुओं को दाना-पानी देने से लेकर उन्हें होने वाले रोग और बचाव का तरीका पता होना बहुत ज़रूरी है।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय कैसे कृषि क्षेत्र में काम कर रहा है? बुंदेलखंड की शुष्क भूमि पर खेती तकनीक पर काम
सक्सेस स्टोरीज, कृषि विश्वविद्यालय, न्यूज़, वीडियो

बांदा कृषि विश्वविद्यालय कैसे कृषि क्षेत्र में काम कर रहा है? बुंदेलखंड की शुष्क भूमि पर खेती तकनीक पर काम

बुंदेलखंड इलाके के किसानों की मदद करने, और नई-नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने इलाके में खेती के लिेए प्रेरित कर रहा है बांदा कृषि विश्वविद्यालय।

गुलखैरा-फूल-की-खेती-का-गणित gulkhaira-cultivation
फल-फूल और सब्जी, न्यूज़, फूलों की खेती

Gulkhaira Farming: औषधीय गुणों से भरपूर गुलखैरा फूल की खेती क्यों किसानों के लिए फ़ायदेमंद?

पारंपरिक फसलों की तुलना में औषधीय गुणों वाले पौधों की खेती ज़्यादा मुनाफ़ा देती है। ऐसी ही है गुलखैरा फूल की खेती। यही नहीं इससे मिट्टी भी अधिक उपजाऊ बनती है। यही वजह है कि धीरे-धीरे किसानों की रुचि ऐसे पौधों की खेती में बढ़ी है। औषधीय गुणों वाला पौधा गुलखैरा उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर उगाया जा रहा है। जानिए गुलखैरा फूल की खेती के बारे में।

ट्राउट मछली पालन
पशुपालन, न्यूज़, मछली पालन

ट्राउट मछली पालन पहाड़ी इलाकों में करके किसान कर सकते हैं अच्छी कमाई

खेती-किसानी के साथ ही मछली पालन भी ग्रामीण अंचल में किसानों की कमाई का अच्छा ज़रिया है। ट्राउट मछली पालन कर किसान अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं, खासतौर पर पहाड़ी इलाके के किसान।

Saffron Farming Information Guide केसर की खेती 6
फल-फूल और सब्जी, न्यूज़

Saffron Farming Information Guide: केसर की खेती की क्या हैं तकनीकें? कौन सी किस्म और कौन सा असली?

केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला है। ये क्रॉसिंग के ज़रिए बीज बनाने में असमर्थ होता है, इसलिए केसर को क्रोम के माध्यम से तैयार करते हैं। इसके अंकुरण के बाद इसमें लाल और नारंगी रंग के स्टिग्मा से बैंगनी रंग के फूल निकलते हैं। केसर की खेती और इसके मार्केट से जुड़ी अहम बातें जानिए इस लेख में।

लिफ़्ट-सिंचाई-तकनीक
टेक्नोलॉजी, न्यूज़, फसल प्रबंधन

लिफ़्ट सिंचाई तकनीक से एक से ज़्यादा फसल ले रहे हैं यहां के किसान, आमदनी में हुआ इज़ाफा

खेती की सफलता बहुत हद तक सिंचाई के सही साधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। हमारे देश में आज भी बहुत से किसान पानी के लिए बारिश पर ही निर्भर है, ऐसे में अनियमित बरसात से उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे इलाकों के लिए लिफ़्ट सिंचाई तकनीक फ़ायदेमंद मानी जाती है।

Dairy Farming Business Plan Guide डेयरी फ़ार्मिंग
पशुपालन, डेयरी फ़ार्मिंग, न्यूज़

Dairy Farming Business Plan Guide: सूरत में डेयरी बिज़नेस से एक परिवार की ‘सूरत’ बदलने की कहानी

डेयरी फ़ार्म को अगर सही तरीके से चलाया जाए, तो इससे अच्छी कमाई हो सकती है और किसान खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरों को भी रोज़गार दे सकते हैं, जैसा की सूरत का एक परिवार कर रहा है। जानिए कैसे शुरू कर सकते हैं खुद का डेयरी व्यवसाय।

मखाने की किस्म 'स्वर्ण वैदेही'
कृषि उपज, न्यूज़

जानिए मखाने की किस्म ‘स्वर्ण वैदेही’ के बारे में, सुपरफ़ूड की खेती का वैज्ञानिक तरीका

मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मखाने की किस्म ‘स्वर्ण वैदेही’ विकसित की है। ये भारत की पहली किस्म है जो पारंपरिक बीजों से करीब डेढ़ गुना अधिक पैदावार देती है। स्वर्ण वैदेही किस्म में रोग और कीटों से नुकसान पहुंचने की आशंका कम होती है।

Scroll to Top