धोनी करेंगे कड़कनाथ मुर्गों का बिजनेस, 2000 चूजों का दिया आर्डर

धोनी अब अपने शहर रांची में मध्यप्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गाों की बिजनेस करेंगे। इसके लिए उन्होंने कड़कनाथ मुर्गों के 2000 चूजों के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। धोनी ने यह आर्डर झाबुआ के आदिवासी किसानों को दिया है जो रांची में मौजूद धोनी की टीम को 15 दिसंबर तक यह चूजे डिलीवर करेंगे।

ms dhoni kadaknath chicken

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब मुर्गों की बिजनेस करने का मन बना चुके हैं। खबरों के मुताबिक, धोनी अब अपने शहर रांची में मध्यप्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गाों की बिजनेस करेंगे। इसके लिए उन्होंने कड़कनाथ मुर्गों के 2000 चूजों के लिए ऑर्डर भी दे दिया है।

धोनी ने यह आर्डर झाबुआ के आदिवासी किसानों को दिया है जो रांची में मौजूद धोनी की टीम को 15 दिसंबर तक यह चूजे डिलीवर करेंगे।

आर्डर पाकर काफी खुश हैं किसान

एक तरफ जहां धोनी ने क्रिकेट से संन्यास के बाद जैविक खेती में अपनी रुचि दिखाई वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मध्यप्रदेश के कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग का भी फैसला कर लिया है। धोनी ने इसके लिए रांची में अपने वेटरनरी कॉलेज के प्रोफेसर दोस्तों की सहायता ली है। कैप्टन कूल के द्वारा झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मीणा को 2 हजार चूजों की डिलीवरी करने का आर्डर दिया गया है।

Kisan of india facebook

झाबुआ के आदिवासी किसान इस आर्डर को पाकर बहुत खुश हैं। किसानों को उम्मीद है कि जब वह चूजों की डिलीवरी देने रांची जाएंगे तो उन्हें धोनी जैसी महान शख्सियत से मिलने का मौका मिल पाएगा।

ये भी पढ़ें: कृषि क्षेत्र के इन व्यवसायों से किसान कमा रहे लाखों रूपए, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

बिजनेस के लिए ली दोस्तों की सहायता

धोनी ने सबसे पहले चूजों की डिलीवरी के लिए अपने दोस्तों की सहायता से झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र से संपर्क साधा था। वहां के निदेशक डॉ आईएस तोमर का कहना है कि उनके पास चूजे नहीं होने के कारण उन्होंने धोनी के दोस्तों को झाबुआ के आदिवासी किसानों से संपर्क साधने की सलाह दी थी।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

कड़कनाथ मुर्गों को मिल चुका है जीआई टैग

आपको बता दें कि कड़कनाथ मुर्गों को भारत सरकार के द्वारा जीआई टैग भी दिया जा चुका है और यह मुर्गे मध्य प्रदेश के झाबुआ की पहचान है। कड़कनाथ मुर्गा अपने काले रंग, काली खून, काली हड्डी और काले मांस के साथ-साथ अपने लजीज स्वाद के लिए भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह मुर्गा कोलेस्ट्रोल और फैट फ्री भी होता है।

ये भी पढ़ें: एलोवेरा की प्रोसेसिंग यूनिट खोलकर बन जाएं करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर

शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है यह मुर्गा

बता दें कि सिर्फ धोनी ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी कड़कनाथ मुर्गों से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ है। कड़कनाथ मुर्गे शरीर की इम्युनिटी और स्ट्रेंथ बढ़ाने के भी काम में आते हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों ने अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कड़कनाथ मुर्गे का काफी सेवन किया है।

ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जैविक खेती के साथ-साथ किस प्रकार से मुर्गों का बिजनेस करते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top