Azolla Cultivation: अजोला की खेती से इस महिला किसान ने बढ़ाया दूध का उत्पादन, पौष्टिक चारे की समस्या को किया दूर
अजोला आधारित चारे से दूध उत्पादन में 10 से 12 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी
खुशी लेपचा के गांव में अक्सर पशुपालकों को हरे चारे की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अजोला की खेती (Azolla Cultivation) ने इस समस्या को दूर कर दिया है। जानिए अजोला की खेती से कैसे बढ़ा गाँव में दूध का उत्पादन और पशुओं के स्वास्थ्य में हुआ सुधार।
देश का एक बड़ा वर्ग पशुपालन और डेयरी व्यवसाय (Dairy Farming) से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में पशुपालन आज भी लोगों की आय का मुख्य ज़रिया है। पशुधन क्षेत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के अलावा, 8 करोड़ ग्रामीण परिवारों को आजीविका उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता है। कभी-कभी किसानों को जानकारी के अभाव में कम उत्पादकता के कारण दुधारू पशुओं के पालन से लाभकारी आय नहीं हो पाती। इसकी एक बड़ी वजह है पशुओं को पौष्टिक चारा न मिल पाना। सिक्किम के लिंगथेम गांव की रहने वाली खुशी लेपचा के गांव में अक्सर पशुपालकों को हरे चारे की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अजोला की खेती (Azolla Cultivation) ने इस समस्या को दूर कर दिया है।
खुशी लेपचा ने अपने गाँव में अजोला की खेती शुरू करके न सिर्फ़ हरे चारे की कमी का हल निकाला, बल्कि किसानों को अच्छी कमाई का एक ज़रिया भी सुझाया।
खुशी लेपचा ने कैसे की शुरुआत?
खुशी अपने क्षेत्र के एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) ने उनके इलाके में हरे चारे की कमी की समस्या देखते हुए, वहां के किसानों को अजोला की खेती की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया। खेती करने के लिए खुशी लेपचा ने अपने प्लॉट पर ट्रेनिंग कराने की पेशकश की। यहीं पर किसानों को ट्रेनिंग दी गई।
इस ट्रेनिंग के बाद से ही खुशी, अजोला की खेती करने लगी और उनके इलाके में अब हरे चारे की कोई कमी नहीं है। साथ ही, इससे खुशी लेपचा को अच्छी आमदनी भी हो रही है। अजोला की पैदावार अन्य चारा फसलों के मुकाबले अधिक होती है, इसलिए इसमें मुनाफा भी ज़्यादा होता है। गाय, भैंस, बकरी, मछली, सुअर, मुर्गीपालन आदि के आहार के रूप में इसका इस्तेमाल होता है।

कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है अजोला का चारा
अजोला अपने विशिष्ट गुणों की वजह से हरे चारे का अच्छा स्रोत बन गया है। ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें लगभग 25 से 30 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। अजोला में लिग्निन की मात्रा भी कम होती है, जो पशुओं में पाचन को सुचारु बनाता है। इसकी इन्हीं खूबियों की वजह से इसे ‘ग्रीन गोल्ड’ भी कहा जाता है। खुशी और उनके गाँव वालों ने पाया कि अजोला का चारा देने से पशुओं में न सिर्फ़ दूध उत्पादन बढ़ा, बल्कि इसकी गुणवत्ता और पशुओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ।
अजोला की खेती में लागत कम
अजोला तेज़ी से बढ़ने वाली फसल है। किसान इसे आसानी से उगा सकते हैं। खुशी के खेत में 14’x14’x2’ के साइज़ के तालाब में 600 किलो अजोला का उत्पादन हुआ। इसे 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा गया यानी कुल 12000 रुपये में। उत्पादन लागत 3000 रुपये आई। इस तरह से 9000 रुपये का सीधा मुनाफ़ा हुआ। खुशी लेपचा ने अपने खेत से अजोला की खेती की खेती शुरुआत की और फिर गाँव के कई किसानों ने इसे अपनाया। आज के समय में गाँव के लोग अजोला की खेती से खुश हैं और अपने कौशल को विकसित करके अच्छी कमाई कर रहे हैं।

आप भी कर सकते हैं अजोला की खेती
अजोला की खेती बहुत आसान है। इसे तालाब, नदी, गड्ढों व टब आदि में आसानी से उगाया जा सकता है। वैसे तो अजोला उगाने की कई तकनीक हैं, लेकिन हमारे देश में नेशनल रिसोर्स डेवलपमेंट विधि का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्लास्टिक शीट की मदद से 2x2x0.2 मीटर के क्षेत्र में पानी रखने की जगह बनाई जाती है। एक तरह का टैंक तैयार कर लिया जाता है। फिर इसमें 10 से 15 किलो उपजाऊ मिट्टी डाली जाती है। सामान्य पी-एच 5 से 7 के बीच रखना चाहिए। सूर्य के प्रकाश की अच्छी उपलब्धता होनी चाहिए।
इसके बाद टैंक को 2 किलो गाय के गोबर की खाद और 30 ग्राम सुपर फॉस्फेट के मिश्रण से भरा जाता है। पानी डालकर पानी के स्तर को 10 से.मी. तक पहुंचा दिया जाता है। एक किलो अजोला कल्चर डाला जाता है। इसकी वृद्धि बहुत तेज़ होती है, जिस कारण 10 से 15 दिनों में ही 500-600 ग्राम अजोला रोज़ाना मिलने लगता है। इसमें फिर से 20 ग्राम फॉस्फेट और 1 किलो गोबर की खाद का मिश्रण हर 5 दिन पर डालें। अच्छे उत्पादन के लिए आयरन, सल्फर, कॉपर आदि भी मिलाना चाहिए।
अजोला की खेती में किन बातों का रखें ध्यान?
शुद्ध प्रजाति का ही बीज इस्तेमाल करें। समय-समय पर कटाई करने से अधिक उत्पादन होता है। भारत में पाई जाने
वाली अजोला प्रजाति की लम्बाई 2 से 3 सें.मी. और चौड़ाई 1 से 2 सें.मी. होती है। अधिक उत्पादन के लिए इसकी
कटाई 1 सें.मी. पर ही करनी चाहिए। पशुओं को अजोला का चारा देने से पहले इसे अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गोबर मिश्रित होने के कारण जानवर इसको पसन्द नहीं करते।
अजोला की खेती की लागत बहुत कम आती है, जिससे किसान कम खर्च में अच्छा मुनाफ़ा कमाकर अपने जीवनस्तर में सुधार ला सकते हैं, साथ ही पशुओं के पौष्टिक चारे की समस्या को दूर कर सकते हैं।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- जैविक तरीके से मोटे अनाज सांवा की खेती असिंचित इलाकों के लिए कैसे है फ़ायदेमंद?सांवा भी मोटे अनाजों में से एक है जो कभी गरीबों का मुख्य भोजन हुआ करता था, लेकिन अब आम लोगों की थाली से दूर हो चुका है। सरकार बाकी अनाजों की तरह ही सांवा की खेती को भी बढ़ावा दे रही है, क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और बिना सिंचाई वाले इलाकों में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
- Certified Seed Production: प्रमाणित बीज उत्पादन से गुणवत्ता भी अच्छी और उत्पादन भी बेहतरआपने वो कहावत तो सुनी ही होगी ‘जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे।’ खेती के संदर्भ में ये बाद बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि आप जैसा बीज बोएंगे वैसी ही फसल प्राप्त होगी, इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का होना बहुत ज़रूरी है। बीज उत्पादन बेहतर होगा तो फसल अच्छी होगी।
- ग्वार गम के निर्यात से कैसे किसानों को हो सकता है लाभ, जानिए ग्वार की खेती की तकनीकबाज़ार में बाकी सब्ज़ियों के साथ ही आपने ग्वार फली भी देखी होगी। इसका स्वाद हल्का सा कसैला या कड़वा होता है, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। दलहनी फसल ग्वार की खेती, चारा, सब्ज़ी के साथ ही ग्वार गम बनाने के लिए भी की जाती है।
- खेसारी की फसल को क्यों कहा जाता है किसानों की ‘बीमा फसल?’ जानिए ख़ासियतखेसारी दलहनी फसल है। उतेरा विधि द्वारा खेसारी की खेती किसानों के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकती है और इससे खेत में नाइट्रोजन स्थिरिकरण में भी मदद मिलेगी।
- किसान से बातें करती हैं फसलें… क्या आपने सुना है?फसल न सिर्फ़ बातें करती हैं बल्कि वो आपकी बातों का जवाब भी देती हैं। वो बात अलग है कि हमें उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देती। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, पौधों की आवाज़ हमारी सुनने की शक्ति से कहीं ज़्यादा तेज़ होती है। इसलिए हम उनकी आवाज़ सुन नहीं पाते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम पौधों की बातों को नज़रअंदाज़ कर दें।
- पॉलीहाउस फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं जड़-गांठ सूत्रकृमि, जानिए बचाव के तरीकेसूत्रकृमि कई तरह के होते हैं और ये बहुत सी फसलों को रोगग्रस्त करके नुकसान पहुंचाते हैं। पॉलीहाउस की फसलें भी इससे अछूती नहीं है। सूत्रकृमि के साथ समस्या ये है कि किसान जल्दी इसकी पहचान नहीं कर पाते जिससे जड़-गांठ सूत्रकृमि की रोकथाम मुश्किल हो जाती है।
- मूंगफली की फसल के अच्छे उत्पादन के लिए ज़रूरी है समेकित कीट प्रबंधनभारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक देश है, लेकिन हर साल कीटों की वजह से फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है और किसानों का मुनाफ़ा कम हो जाता है। ऐसे में समेकित कीट प्रबंधन से फसलों के नुकसान को रोका जा सकता है।
- Sheep Rearing: भेड़ पालन से अच्छी आमदनी के लिए भेड़ों को दें पौष्टिक आहारशुष्क, पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में जहां लोगों के पास खेती योग्य ज़मीन नहीं है या बहुत कम है, वो भेड़ पालन से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन भेड़ पालन से मुनाफ़ा कमाने के लिए भेड़ों के आहार पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।
- ट्री सर्जरी से पेड़ों को मिल रहा जीवनदान, जानिए कैसे की जाती है शल्य चिकित्सा यानि सर्जरी?सर्जरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, लेकिन क्या कभी ट्री सर्जरी यानी पेड़ों की सर्जरी के बारे में सुना है? जी हां, इंसानों की तरह ही पेड़ों की भी सर्जरी करके उसे जीवनदान दिया जा सकता है।
- Canola Oil: कनोला सरसों की किस्म की खेती में क्या है ख़ास? जानिए इसकी पोषक गुणवत्तासरसों या राई की कई किस्में होती हैं, इसी में से एक किस्म है कनोला सरसों जो सेहत के लिहाज़ से बहुत लाभदायक मानी जाती है। इसका तेल अन्य तेलों के मुकाबले कहीं ज़्यादा हेल्दी होता है।
- क्यों बाकला की खेती है किसानों के लिए अच्छा विकल्प? जानिए इसके बारे में सब कुछबाकला प्रमुख दलहनी सब्ज़ी है। बाकला की खेती आमतौर पर रबी के मौसम में की जाती है। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प हो सकती है।
- क्या हैं लघु धान्य फसलें? कैसे ग्लोबल वार्मिंग के खेती पर पड़ते असर को कम कर सकती हैं ये फसलें?लघु धान्य फसले मोटे अनाज को कहते हैं जिसमें ज्वारा, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जैसी फसलें आती हैं। ये अनाज न सिर्फ़ पौष्टिक होते हैं, बल्कि मिट्टी और पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है।
- लखनवी सौंफ की खेती से जुड़ी अहम बातें, स्वाद और सेहत का खज़ाना है ये सौंफलखनवी कबाब और चिकनकारी के बारे में तो सुना ही होगा, जो बहुत लोकप्रिय है, लेकिन क्या आपको पता है कि इन सबकी तरह ही लखनवी सौंफ भी बहुत मशहूर है अपने स्वाद और सुगंध के लिए।
- Brown Rice: कैसे सेहत का खज़ाना है भूरा चावल? क्यों भूरे चावल के उत्पादन पर दिया जा रहा है ज़ोर?भूरा चावल जिसे ब्राउन राइस भी कहा जाता है कि खेती भारत, थाइलैंड और बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों में की जाती है। पिछले कुछ सालों में सेहत के प्रति सचेत लोगों के बीच इसकी मांग बहुत बढ़ी है, क्योंकि इसे सफेद चावल की बजाय हेल्दी माना जाता है।
- Papaya Products: पपीते से जैम और चेरी बनाकर किसान कर सकते हैं अच्छी कमाईभारत में ढेर सारी बागवानी फसलों की खेती की जाती है, इसमें से एक महत्वपूर्ण फसल है पपीता। पपीते की खेती से किसानों को अधिक आमदनी हो इसके लिए विशेषज्ञ पीपते के मूल्य संवर्धन उत्पादन बनाने की सलाह देते हैं।
- संतुलित आहार से बढ़ेगी दूध की गुणवत्ता, इसके लिए ICAR ने विकसित किया फ़ीड पूरकडेयरी उद्योग में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के साथ ही उनके आहार का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है, क्योंकि ये न सिर्फ़ दूध की मात्रा, बल्कि दूध की गुणवत्ता भी निर्धारित करता है।
- Carp Fish: पूरक आहार से बढ़ेगा कार्प मछलियों का उत्पादन, जानिए इसे खिलाने का सही तरीकाकार्प मछलियां दूसरी मछलियों की तुलना में तेज़ी से बढ़ती हैं। ऐसे में अगर उन्हें पूरक आहार यानी सप्लीमेंट्री फ़ूड दिया जाए तो और तेज़ी से वृद्धि कर सकती हैं और जिससे किसानों की लागत कम और मुनाफ़ा अधिक होगा।
- कैसे करें औषधीय गुणों से भरपूर कासनी की खेती? क्यों कहा जाता है इसे प्रकृति का वरदान?हमारे देश में औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पतियों की भरमार है, इन्हीं में से एक वनस्पति है कासनी, जो हरे चारे के साथ ही औषधि बनाने में भी इस्तेमाल की जाती है। किसानों के लिए कासनी की खेती फ़ायदेमंद साबित हो सकती है।
- Millets Products: कैसे बेटी की बीमारी ने मिलेट्स प्रॉडक्ट्स बनाने में दिखाई राह? GEGGLE की कहानी एक मां की ज़ुबानीइन दिनों हर कोई मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है। मिलेट्स प्रॉडक्ट्स को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं। मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने वाली एक ऐसी ही कंपनी है GEGGLE.
- Millets Products: कैसे मिलेट्स प्रॉडक्ट्स की ट्रेनिंग दे रहा कृषि विज्ञान केन्द्र? डॉ. रश्मि लिंबू से बातचीतमिलेट्स यानी तरह-तरह के मोटे अनाजों की पौष्टिकता के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। साथ ही मिलेट्स प्रॉडक्ट्स से जुड़ी Millets Products Processing की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इसके बारे में हमने जाना डॉक्टर रश्मि लिंबू से।