जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पानी की उचित व्यवस्था और नई तकनीकों की जानकारी के अभाव में किसान खेती से उतना लाभ नहीं कमा पाते थे। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से संचालित बागवानी मिशन ने बहुत से किसानों की ज़िंदगी बदल दी। इस मिशन के तहत जम्मू-कश्मीर के गूसू गाँव के सभी किसान स्ट्रॉबेरी की सफल खेती करने लगे। यह गांव अब ‘स्ट्रॉबेरी विलेज’ कहलाता है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से काफ़ी बेहतर हो गई है। इस मिशन ने किसानों को नई तकनीक से अवगत कराया है।
कैसे बना ‘स्ट्रॉबेरी विलेज’?
श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित गूसू गाँव के किसान अब्दुल अहमद मीर राज्य के बागवानी मिशन के लाभार्थी हैं। उन्हें विभाग की ओर से स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए लगातर मदद दी गई। टेक्नोलॉजी मिशन के तहत उन्होंने 1/8 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की। विभाग के लगातार सहयोग की बदौलत अब वह एक सफल स्ट्रॉबेरी उत्पादक बन गए हैं। यही नहीं अब पूरा गाँव और आसपास के अन्य गाँवों के किसान भी स्ट्रॉबेरी की खेती करने लगे हैं।
जहां कृषि विविधिकरण अपनाने से पहले मात्र 20 से 25 हज़ार की रुपये आमदनी होती थी, अब सालाना प्रति एकड़ आमदनी करीब 5 लाख रुपये के आस-पास पहुँच गई है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से बहुत बेहतर हो गई और गूसू गाँव ‘स्ट्रॉबेरी विलेज’ कहलाने लगा।

नई तकनीक का इस्तेमाल
बागवानी मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। इससे किसान नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित हुए। ऐसे ही एक किसान हैं बडगाम ज़िले के गुंड साथू गाँव के गुलाम कादिर भट्ट। उन्होंने कैनोपी और बेसिन प्रबंधन तकनीक अपनाई। इसके लिए उन्हें विभाग की ओर से पूरा मार्गदर्शन मिला। इस तकनीक को अपनाने के पहले उनके बाग में मुश्किल से फल लगते थे, लेकिन इसे अपनाने के बाद उनके बाग में फल लगने लगे और उत्पादन भी बढ़ गया। उन्हें प्रति हेक्टेयर 8 लाख रुपये की आमदनी होने लगी। इस तकनीक को अब पूरे गाँव ने अपना लिया है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है।

जल सरंक्षण टैंक का निर्माण
श्रीनगर के कई गाँवों में सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं है और सिर्फ़ वर्षा पर निर्भर रहने के कारण फलों की अच्छी खेती नहीं हो पाती है। ऐसे में श्रीनगर के चट्टेहामा गाँव के किसान मोहिउदिन राथर ने बागवानी मिशन के तहत, विभाग से मिले सहयोग की बदौलत जल भंडारण टैंक बनाकर पूरे साल सिंचाई की उचित व्यवस्था की। इससे पौधों के जीवित रहने की संभावना 100 फ़ीसदी बढ़ गई। इस इलाके में पानी की कमी के कारण पहले पौधों के जीवित रहने की दर सिर्फ़ 50 प्रतिशत ही थी। मोहिउदिन राथर जल भंडारण टैंक में जमा पानी से सिंचाई करते हैं। उनका बाग एक मॉडल बाग बनकर उभरा है। उनकी सफलता देखकर इलाके के कई अन्य किसानों ने भी जल भंडारण टैंक बनवाया।

बागवानी मिशन की मदद से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और खेती उनकी आजीविका का मुख्य साधन बन गई। बहुत से किसान अब मुख्य धारा में शामिल होकर फलों की खेती करने लगे हैं। इस तरह बागवानी मिशन ने किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बहुत सुधार किया है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।





















