Table of Contents
बिहार की मशहूर शाही लीची, जो अपनी मिठास और सुगंध के लिए देश-विदेश में जानी जाती है, अब एक नई तकनीक के जरिए और बेहतर क्वालिटी के साथ बाज़ार में पहुंचेगी। वैज्ञानिकों ने “नॉन-वॉवेन बैग” (Non-woven Bag) तकनीक को लीची उत्पादन में एक अच्छा समाधान बताया है, जिससे न केवल फलों की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि किसानों की आय में भी अच्छी वृद्धि हो सकती है। नॉन-वॉवेन बैग तकनीक शाही लीची की खेती में एक बड़ा बदलाव ला सकती है। यह तकनीक किसानों को बेहतर उत्पादन, उच्च गुणवत्ता और अधिक आय दिलाने में सहायक बन रही है।
क्या है नई तकनीक Non-woven Bag?
इस तकनीक में लीची के फलों को पेड़ पर ही बढ़ने के दौरान नॉन-वॉवेन (polypropylene) बैग से कवर किया जाता है। इसे “प्री-हार्वेस्ट बैगिंग” भी कहा जाता है। फल बनने के 15–20 दिन बाद इन बैग्स को गुच्छों पर चढ़ाया जाता है, जिससे फलों के आसपास एक नियंत्रित माइक्रोक्लाइमेट बनता है।
रिसर्च में सामने आए फ़ायदे
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तकनीक के उपयोग से लीची के फलों में कई सकारात्मक बदलाव देखे गए हैं। फलों की मिठास (TSS) और शुगर कंटेंट में बढ़ोतरी। रंग अधिक अच्छा निकल कर आता है। इसके साथ ही एकसमान आकार में फल बदल जाता है। इस तकनीक को अपनाने वजन में सुधार होता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) से जुड़े अध्ययनों में पाया गया है कि बैगिंग से लीची की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार होता है और यह तकनीक व्यावसायिक खेती के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
Cracking और Sunburn से बचाव
लीची की सबसे बड़ी समस्या उसका जल्दी फटना (cracking) और धूप से झुलसना (sunburn) है। नॉन-वॉवेन बैग इन दोनों समस्याओं को काफ़ी हद तक कम कर देते हैं। रिसर्च के अनुसार, cracking की समस्या 1–2% तक सीमित हो सकती है। sunburn में भी काफ़ी कमी आती है।
कीट और रोगों से सुरक्षा
यह तकनीक फलों को कीटों और बीमारियों से भी बचाती है। बैग एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम करते हैं, जिससे रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत भी कम हो जाती है।
किसानों की आय में बढ़ोतरी
आर्थिक विश्लेषण से पता चला है कि इस तकनीक को अपनाने पर किसानों को लागत के मुकाबले 2 से 3 गुना तक अधिक लाभ मिल सकता है। बेहतर क्वालिटी के कारण लीची को ऊंचे दाम पर बेचना संभव होता है, खासकर निर्यात बाज़ार में।
जलवायु परिवर्तन के दौर में कारगर समाधान
विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण लीची उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसे में नॉन-वॉवेन बैगिंग तकनीक एक सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल समाधान के रूप में उभर रही है। इससे किसानों को फ़ायदा पहुंच रहा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, “यदि किसान सही समय पर बैगिंग तकनीक अपनाएं, तो वे अपनी फ़सल की गुणवत्ता और बाजार मूल्य दोनों को बेहतर बना सकते हैं। यह तकनीक विशेष रूप से शाही लीची के लिए काफी प्रभावी साबित हो रही है।”
कैसे करें इस्तेमाल?
फल बनने के लगभग 15–20 दिन बाद लीची के गुच्छों पर नॉन-वॉवेन, हवा पार करने वाले बैग सावधानीपूर्वक लगा दिए जाते हैं। यह बैग फलों के चारों ओर एक सुरक्षित और संतुलित वातावरण बनाते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता बेहतर होती है और बाहरी नुकसान से बचाव होता है। ध्यान रखना जरूरी है कि बैग ऐसे हों जिनमें हवा का उचित आवागमन बना रहे। कटाई (हार्वेस्टिंग) से कुछ समय पहले इन बैग्स को हटा दिया जाता है, ताकि फलों को अंतिम रूप से तैयार किया जा सके और उनकी प्राकृतिक गुणवत्ता बनी रहे।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

