Govt Jobs: कृषि विभाग में 863 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़े आवश्यक जानकारी

MP Vyapam Recruitment 2020: MPPEB द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2020 से आरंभ होंगे तथा 24 नवंबर 2020 तक आवेदन किया जा सकेगा।

भर्ती MP Vyapam Recruitment 2020

MP Vyapam Recruitment 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यकारी) और वरिष्ठ विकास अधिकारी (कार्यकारी) के कुल 863 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

विस्तृत सूचना विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां देखें।

10 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, फरवरी 2021 में होगा Exam

MPPEB द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2020 से आरंभ होंगे तथा 24 नवंबर 2020 तक आवेदन किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा फरवरी 2021 में आयोजित की जाएगी।

Follow Kisan of India on Youtube

नोटिफिकेशन के अनुसार महत्वपूर्ण डेट्स निम्न प्रकार हैं-

MPPEB Recruitment 2020 Important Dates

  • विस्तृत अधिसूचना जारी होने की डेट – 05 नवंबर 2020
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की डेट – 10 नवंबर 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट – 24 नवंबर 2020
  • आवेदन में त्रुटि सुधार की लास्ट डेट – 29 नवंबर 2020
  • एग्जाम की डेट – 10 फरवरी से 13 फरवरी 2020 तक

ऐसे करें MPPEB Recruitment 2020 के लिए अप्लाई

AEO और सीनियर एग्री डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती 2020 के पदों पर अप्लाई करने के लिए MPPEB की आधिकारिक अधिसूचना देखें। उसमें सभी पदों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिन्हें पूरी करने के बाद योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी भी साथ ही रखें ताकि फॉर्म भरने में कोई दिक्कत नहीं आएं।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top