इन 4 पशुओं को पाल कर बिना मेहनत कमा सकते हैं हजारों हर महीने

यदि आप भी पशुपालन कर रहे हैं तो नई वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन पशुओं का पालन पोषण करने से आपको अधिक फायदा होगा।

murgi palan in india

भारत में केवल खेती ही नहीं बल्कि पशु पालन भी बड़े स्तर पर किया जाता है। पशु पालन से अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है और नुकसान भी न के बराबर होता है। आज के समय में जिस तरह हर काम में वैज्ञानिक तरीके आ गए हैं उसी प्रकार पशुपालन में भी कई तरह की वैज्ञानिक तरीके काम में लिए जा रहे हैं। नई वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर किसानों को ज्यादा फायदा हो रहा है। यदि आप भी पशुपालन कर रहे हैं तो नई वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। यूं तो लोग कई तरह के पशुओं का पालन करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किन पशुओं का पालन पोषण करने से आपको अधिक फायदा होगा। इनमें गाय, बकरी, मुर्गी, मछली आदि ऐसे पशुपालन हैं। तो आइए जानते हैं चार तरह के खास पशुपालन से जुड़ी आवश्यक बातों के बारे में।

गाय की यह नस्ल देती है कम खर्चें में अधिक मुनाफा, जानिए कैसे पालें

सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये नस्लें, जानिए इनकी खासियतें

पशुपालन के लिए सरकारी सहायता

मुनाफा देने वाले जो भी पशुपालन होते हैं, उनके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। ताकि ऐसे पशुपालन को प्रोत्साहन मिल सके और इनसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

गाय पालन

भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है। गाय का दूध ही शुद्ध और सेहतमंद माना गया है। यही कारण है कि गांवों में दूध के व्यवसाय के लिए गायों का पालन-पोषण बहुत समय से किया जाता रहा है, लेकिन अब शहरों में भी गाय का पालन काफी मात्रा में किया जा रहा है। गाय का दूध कई तरह के डेयरी उत्पाद तैयार करने में मददकार साबित होता है, इसलिए गाय का पालन आम बात है। यह व्यवसाय शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा गायों की आवश्यकता नहीं होती। आप 4-5 गायों से भी यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

15 लीटर तक दूध देती हैं भैंस की यह नस्ल, इसके अलावा भी कई खासियतें हैं

पशु किसान क्रेडिट कार्ड में मिलेगा पशुपालकों को 1.60 लाख तक लोन, ऐसे करें अप्लाई

यदि गाय अच्छी नस्ल की होगी तो वह एक दिन में 30 से 40 लीटर तक दूध देती है। यदि गाय के एक लीटर दूध की कीमत 40 रुपये है तो आप एक दिन में लगभग 1200 रुपये तक कमा सकते हैं। आपके पास जितनी गाय हैं उनके हिसाब से आपकी महीने की आय होगी। मान लीजिए आपके पास 5 गाय हैं। उनके दूध की कीमत के अनुसार आप रोज लगभग 6-7 हजार तक कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आप गाय के गोबर का उपयोग करके उससे भी आय कर सकते हैं। दूध के अलावा दही, छाछ, मक्खन, मावा आदि से भी कमाई की जा सकती है। यदि गाय के चारे का खर्चा निकाल दें तब भी अच्छी-खासी कमाई हो जाएगी।

बकरी पालन व्यवसाय

जो लोग गाय नहीं पाल सकते वे बकरी पालन का व्यवसाय भी अपना सकते हैं। यह व्यवसाय भी आप 4-5 बकरियों से शुरू कर सकते हैं। एक बकरी 6 महीनों में दो बच्चों को जन्म देती है। यदि आप एक बकरी 4-5 हज़ार में बेचते हैं तो दो बकरियों से आप लगभग 8 से 10 हज़ार रुपए तक कमा सकते हैं। बकरी पालन में खर्चा भी ज्यादा नहीं होता। इस व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से लोन की योजना भी है।

मुर्गी पालन

भारत देश में मुर्गी व्यवसाय भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस व्यवसाय को गांवों में ही नहीं शहरों में भी किया जा रहा है। मुर्गी के अंडे और मांस को बाजार में बेचकर आप पैसा कमा सकते हैं।

मछली पालन

मछली में प्रोटीन और ओमेगा-3 की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसका सेवन बड़ी मात्रा में किया जाता है। मछली का तेल भी सेहत के नजरिए से लाभदायक होता है। आजकल मछली पालन शौक बन गया है। लोग तरह-तरह की मछलियां घर में सजाना पसंद करते हैं। लोगों में मछली खाने की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में यदि आप 100 रुपए किलो के हिसाब से मछली बेचते हैं, और यदि आप 5000 मछली बेचते हैं, तो आप लगभग 40000 से 50000 तक रुपये कमा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top