मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेकर करें लाखों की कमाई

कंपनी ने 2020 के अंत तक 400 नए आउटलेट्स बनाने की योजना बनाई है। मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको लगभग 5 से 10 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा। शुरुआत में कंपनी को फीस के रूप में 50 हजार रुपए तक देने होंगे।

मदर डेयरी Mother Dairy

जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी के रुप में उभर कर सामने आई है मदर डेयरी कंपनी। आपको बता दें कि साल के अंत तक मदर डेयरी अपने नए आउटलेट्स खोलने की योजना बना रही है। य

ह आपके लिए अच्छा अवसर है कि आप भारत के जाने-माने ब्रांड मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स के साथ जुड़कर अच्छी इनकम कमा सकते हैं।

मदर डेयरी अपने आउटलेट्स कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर स्टार्ट करेगी। दरअसल कंपनी ने 2020 के अंत तक 400 नए आउटलेट्स बनाने की योजना बनाई है। मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको लगभग 5 से 10 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा। शुरुआत में कंपनी को फीस के रूप में 50 हजार रुपए तक देने होंगे।

Kisan of India Youtube

कैसे मिलेगी फ्रेंचाइजी
आपको फ्रेंचाइजी उन्हीं शहरों में मिल सकती है, जिन्हें मदर डेयरी ने अपने आउटलेट्स खोलने के लिए चुना है। वो शहर कौनसे होंगे, आइए जानते हैं।

  • उत्तर भारत – मदर डेयरी उत्तर भारत के इन राज्यों में आउटलेट्स खोल सकती है। जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।
  • दक्षिण भारत – इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्य शामिल हैं।
  • पूर्वी भारत – पूर्वी भारत में त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में आउटलेट्स खोले जा सकते हैं।
  • पश्चिम भारत – यहां गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान आदि राज्य आउटलेट्स के लिए चुने गए हैं।
  • मध्य भारत – यहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड राज्य आउटलेट्स के लिए चुने गए हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेश – चंडीगढ़, पुडुचेरी, दमन-द्वीप और लक्षद्वीप में भी कंपनी अपने आउटलेट्स खोलेगी।

कैसे करें फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन

यदि आप मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स की फ्रेंचाइजी लेने में रुचि रखते हैं, तो इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट या फ्रेंचाइजी इंडिया से आवेदन कर सकते हैं। कारोबार शुरू करने के लिए आपके पास 500 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए। यदि आपके पास जगह है तो आप फ्रेंचाइजी बुक करने के लिए 50 हजार रुपए की फीस भरें। इसके बाद एक निश्चित समय के लिए आपकी फ्रेंचाइजी बुक कर दी जाएगी। बाद में आपको कंपनी की शेष राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

Kisan of India Facebook

मदर डेयरी के साथ बिजनेस करने के लिए आपको लगभग 5 से 10 लाख रुपए तक का इनवेस्टमेंट करना पड़ सकता है।

फ्रेंचाइजी इंडिया के अनुसार यदि आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी में इनवेस्ट करते हैं तो कंपनी से आपको 30 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलेगा। कंपनी का मानना है कि जो भी फ्रेंचाइजी लेगा, पहले महीने से ही उसकी कमाई शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं जो भी रकम बिजनेस में लगाई है वह भी 2 साल के भीतर वसूल हो जाएगी।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top