फूल की खेती से बदली किसान की किस्मत, हर साल होती है 25 लाख आय

खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए किसान नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हरियाणा के […]

flowar farming

खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए किसान नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हरियाणा के यमुनगर के डॉक्टर कृष्णा गर्ग, जो फूलों की खेती से हर साल 25 लाख रुपए तक की कमाई करते है।

ये भी देखें : खेती में भी होगा ड्रोन का इस्तेमाल, माननी होंगी ये शर्तें

ये भी देखें : ‘कृषि से संपन्नता योजना’ हींग और केसर की खेती करने के लिए किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

ये भी देखें : इस तरीके से भिंडी की खेती करके कमाएं अच्छा मुनाफा, पढ़े विस्तार से

ये भी देखें : अगर आलू की खेती में किया पराली का इस्तेमाल तो हो जाएंगे मालेमाल, पढ़ें विस्तार से

धान और गेहूं की परंपरागत खेती में बेहतर मुनाफा न देख डॉक्टर गर्ग ने पॉली हाउस लगाकर खेती शुरू की। साल 2016 से उन्होंने जरबेरा और गुलाब की खेती शुरू की। इसमें अच्छा मुनाफा देख उनके इंजीनियर बेटे बृजेश कुमार ने भी पिता का सहयोग शुरू कर दिया। वे अब पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में फूलों की सप्लाई करते हैं।

डॉ. गर्ग के मुताबिक वे 3 एकड़ जमीन पर पॉलीहाउस लगाकर जरबेरा और गुलाब उगाते हैं। इससे उन्हें पूरे साल फूल मिलते हैं। एक बार पौधे लगाने पर उन्हें पांच सालों तक फूल मिलते हैं। फूलों की पौध वे बेंगलुरू से मंगाते हैं, जिसमें करीब 5 लाख रुपए का खर्च आता है।

बड़े स्तर पर फूलों के उत्पादन से कई खरीददार सीधे उनके फॉर्म हाउस से ही फूल खरीद लेते हैं। आधुनिक खेती के लिए डॉ. गर्ग हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा फूल रत्न अवार्ड से सम्मानित भी हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top