मसाला उत्पादन के मामले में भारत पूरी दुनिया में सबसे आगे है। यही नहीं यहां मसालों की खपत भी सबसे ज़्यादा होती है। भारतीय मसालों की खासियत है कि वो न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन मसालों का संतुलित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक राज्य आंध्र प्रदेश है। मसालों के प्रति भारतीयों का मोह कभी कम नहीं होगा और अब तो विदेशों में भी भारतीय मसाले काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में मसाला उद्योग के फलने-फूलने की पूरी संभावना है। कानपुर के कुरियन पुर्वा गांव की महिला ओम श्री ने मसालों के मूल्य वर्धन की बदौलत न सिर्फ अपनी सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि अब वो सफल उद्यमी भी बन चुकी हैं। मसालों का मूल्य वर्धन उन्होंने कैसे शुरू किया, जानिए इस लेख में।

प्रशिक्षण के बाद शुरू किया काम मसालों का मूल्य वर्धन
कानपुर के कुरियन पुर्वा गांव की महिला ओम श्री ने 2010 में कृषि विज्ञान केंद्र, कानपुर देहात से मूल्य वर्धन पर प्रशिक्षण लिया। जिसके बाद उन्होंने मूल्य वर्धित प्रोसेस्ड मसालों का बिज़नेस करने का फैसला किया। अपने उद्यम की शुरुआत के लिए सबसे पहले उन्होंने 2012 में 21,000 रुपए में छोटी मसाला पीसने की मशीन खरीदी। साथ ही 12,000 रुपए का एक पुराना इंजन भी खरीदा। इसके लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह से लोन लिया। उन्होंने पहले गेहूं पीसना शुरु किया और उसकी पैकिंग करने लगी। साथ ही वो गांव के अन्य लोगों का गेहूं भी पीसती थीं।

मसाले का कारोबार
2015 में उन्होंने मसाले पीसना और उसकी पैकिंग शुरू कर दी। वो मुख्य रूप से हल्दी, धनिया और मिर्च पीसने और बेचने लगीं। इस काम के लिए उन्होंने 45,000 रुपए की नई ग्राइंडिंग मिल (मसाला पीसने की मशीन) खरीदी और 9000 रुपए में एक पुरानी चावल पीसने की मशीन ख़रीदी। 40,000 रुपए का बड़ा इंजन भी खरीदा। सभी मशीनों को चलाने के लिए उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की। बाद में ऑर्गेनिक गेहूं का आटा कृषि विज्ञान केंद्र की मदद से बेचने लगी। KVK के वैज्ञानिकों ने जैविक उत्पाद बनाने वाली नेचर फार्मिंग कंपनी से उनका लिंक स्थापित करने में मदद की। इसके बाद वो नेचर फार्मिंग के साथ ही अपने ऑर्गेनिक उत्पादों की बिक्री करने लगी।
KVK के सहयोग से मिली सफलता
प्रशिक्षण के साथ ही KVK ने उत्पाद की बिक्री में भी ओम श्री की मदद की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मदद से ही वो पहले स्थानीय बाज़ार में कमीशन के आधार पर अपने उत्पादों की बिक्री करती थीं। बाद में KVK ने नेचर फार्मिंग कंपनी को ओम श्री के बारे में बताया और कंपनी उन्हें कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए राज़ी हो गई। जिसके बाद से वो इसी कंपनी को अपने उत्पाद बेचती हैं।

आर्थिक स्थिति में सुधार
शुरुआत में ओम श्री ने अपने उद्यम में 33,000 रुपए का निवेश किया। दो साल के अंदर ही उन्हें सालाना 35,000 रुपए का मुनाफा हुआ। 2015 में उन्होंने 94,000 का निवेश किया और उन्हें सारे खर्च निकालने के बाद 2,30,000 रुपए का़ लाभ हुआ। वो सीज़न में कच्ची मिर्च और धनिया खरीद लेती हैं, उन्हें सुखाती हैं और फिर पीसकर पैकेट में पैक करके बेचती हैं।
ओम श्री को उनके उद्यम की सफलता के बाद KVK के कई कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में आमंत्रित किया जा चुका है। ओम श्री की सफलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि मसालों का मूल्य वर्धन कम खर्च में मुनाफा कमाने का अच्छा ज़रिया है।
ये भी पढ़ें: Spice Farming: मसालों की खेती कर रहे किसानों के लिए पुरुषोत्तम झामाजी भुडे ने गाँव में ही खड़ा कर दिया बाज़ार
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।





















