आप भी उत्तर कर्नाटक की रहने वाली 40 वर्षीय वसुंधरा हेगड़े की तरह फ़ूड प्रोसेसिंग होममेड प्रॉडक्ट्स का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बचपन से ही कृषि और कृषि उत्पादों से लगाव रखने वाली वसुंधरा ने कैसे मूल्य संवर्धन उत्पाद (Value-added products) की बदौलत लाखों का व्यवसाय खड़ा किया, जानिए इस लेख में।
फ़ूड प्रोसेसिंग की तरफ़ पहले से था झुकाव
वसुंधरा हेगड़े बचपन से ही अपने आसपास कृषि गतिविधियों व फ़ूड प्रोसेसिंग का काम देखती आई हैं, जिसकी वजह से इस तरफ़ उनका झुकाव भी था। वह घर पर ही उपलब्ध चीज़ों से खाद्य उत्पाद बनाती थीं। शादी के बाद भी उन्होंने यह काम जारी रखा। वह सुपारी, केला और काली मिर्च से अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाने लगीं।
वसुंधरा हेगड़े महिला मारूकाट्टे (लेडीज़ मार्केट) नाम के एक समूह में बतौर सदस्य शामिल हुईं। इस समूह का मकसद कर्नाटक में घर पर खाद्य उत्पाद बनाने वाली महिलाओं को सशक्त बनाना है।

फ़ूड प्रोसेसिंग तकनीक को बनाया और बेहतर
महिला मारूकाट्टे नाम से ही समूह का एक फेसबुक ग्रुप था, जिसके ज़रिए होम मेड प्रॉडक्ट्स को ऑनलाइन बेचा जाता था। वसुंधरा के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया था। समूह की अन्य महिला सदस्यों से जुड़ने के बाद उन्होंने अपनी फ़ूड प्रोसेसिंग तकनीक को और बेहतर बनाया।
Food Processing Unit: फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट खुद खोल सकते हैं फसल उत्पादक, इन बातों का रखें ध्यान

दूसरों को देखकर आया नया आइडिया
इतना ही नहीं, दूसरी महिलाओं द्वारा किए जाने वाले मूल्य संवर्धन उत्पादों को देखकर उन्हें नया आइडिया भी आया। उनके पास ड्रायर मशीन है, जिसका इस्तेमाल वह सुपारी को सुखाने के लिए करती हैं। उन्होंने सोचा क्यों न इसका इस्तेमाल, केला और कटहल को सुखाने के लिए किया जाए। हालांकि, वह इस प्रयोग की सफलता को लेकर आश्वस्त नहीं थी। फिर भी उन्होंने अपने दिल की बात सुनीं और मानसून सीज़न में खराब होने वाले केले और कहटल को ड्रायर मशीन से सुखाया। फिर उन्होंने सूखा केला, केले का आटा, केले के चिप्स, सूखा कटहल, कहटल का गूदा, कहटल के बीज का पाउडर, कहटल के चिप्स जैसे कई और प्रॉडक्ट्स बनाने शुरू कर दिए। इसके अलावा, वह हल्दी पाउडर, कोकम का छिलका, हर्बल टी पाउडर, कर्ड चिली जैसे और भी value added products बनाती हैं।

खुद का बिज़नेस शुरू किया
उन्होंने अपने उत्पादों की बिक्री के लिए जून 2020 में ‘मंजूश्री होम प्रॉडक्ट’ नाम से अपने बिज़नेस की शुरुआत की। उनके उत्पाद कर्नाटक के अलावा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडू, दिल्ली, गोवा, लक्ष्यद्वीप और तेलंगाना में भी बिक्री के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं, उनके उत्पाद सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में निर्यात भी किए जा रहे हैं। उत्पादों की मार्कटिंग के लिए वह सोशल मीडिया, ख़ासतौर पर फेसबुक और व्हाट्सऐप का ज़्यादा इस्तेमाल करती हैं।
फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट (Food Processing Unit) लगाने के लिए कैसे करें PMFME स्कीम में अप्लाई? जानिए MoFPI के विशेषज्ञों से

केमिकल और प्रिज़र्वेटिव फ़्री उत्पाद
वसुंधार हेगड़े के उत्पाद पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं। इसमें किसी तरह के केमिकल या प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं होता। वसुंधरा हेगड़े का मकसद कर्नाटक की महिलाओं को अपना फ़ूड प्रोसेसिंग व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है। उनका मानना है कि इससे खाद्य उत्पादों की बर्बादी रोकने के साथ ही कृषि उत्पादों का बेहतर उपयोग हो पाता है। अपने उद्यम के ज़रिए वह अलग-अलग तरह के कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग करना चाहती हैं। 2020-21 में उनके व्यवसाय का टर्नओवर लगभग 5 लाख रुपये रहा।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान से हिमाचल के किसानों को घर बैठे मिलेगी फसल बीमा की पॉलिसी, जानिए प्रोसेसआंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान काफी बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिले में कृषि लोन लेने वाले कुल 13,241 किसानों ने अपनी मक्का और धान की फसलों का बीमा कराया है।
- खेत बचाओ अभियान 2026: शिवराज सिंह चौहान की देश के 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक, व्यापक जनभागीदारी का लक्ष्यकृषि मंत्री चौहान ने महत्वाकांक्षी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की
- ZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए बनीं मिसालZT Lalrithangi और Priyanka Mahesh Shelke को इटली में FAO के ‘100 Women Heroes in Agrifood Systems and Rural Development’ सम्मान से नवाजा गया।
- Self-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर, 3 करोड़+ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिलSelf-Help Group women कैसे बन रहीं आत्मनिर्भर? जानें लखपति दीदी का लक्ष्य, ग्रामीण कारोबार और SARAS मेले से जुड़े मौक़े।
- राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात: फ्री मिलेगा सरसों का उन्नत बीज, कम पानी में होगी दोगुनी कमाईइस योजना के तहत सरसों की नई उन्नत किस्म आरएच-1706 दी जाएगी, जिसे 2023 में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने विकसित किया है।
- ESTIC 2026 में ICAR दिखाएगा कृषि की नई तकनीकें, जलवायु के अनुकूल फ़सलों से लेकर AI तक पर रहेगा ज़ोरICAR के ESTIC 2026 प्रदर्शन में जीन एडिटिंग, मिट्टी की जांच में AI, पशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी नई कृषि तकनीकें देखने को मिलेंगी।
- World Food Day 2026: अन्न से अन्नदाता तक, जब भारत की थाली दुनिया का पेट भरेगीWorld Food Day 2026: भारत में हर साल लगभग 68.9 मिलियन टन खाद्य पदार्थ बर्बाद होता है, जिसकी कीमत 1.53 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।





















