नौकरी छोड़ किसानों को सिखाए खेती के गुर, खुद भी कमा रहे लाखों

अनुभव बंसल ने जब पिता की नामी इलेक्ट्रोनिक कंपनी को संभालने की बजाय खेती करने की ठानी तो उनके पिता बद्दी ने भी उनका साथ दिया। पहली बार में ही उन्होंने हल्दी की फसल से पांच लाख रुपए कमाएं। इन दोनों के प्रयास से लोगों की सोच बदलने लगी और वे खेती की तरफ बढऩे लगे।

डॉक्टर या इंजीनियर बनने की दौड़ में युवाओं का मन खेती पर से हट गया था। लेकिन अब समय बदलने लगा है और युवा भी खेती की ओर ध्यान देने लगे हैं। वर्तमान समय में खेती से जुड़ी बहुत सी आधुनिक सुविधाएं हैं जिनका उपयोग करके युवा अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

इतना ही नहीं वे खेती का काम अपनी नौकरी छोडक़र कर रहे हैं। ऐसे युवाओं में एक नाम हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ तहसील की रडय़ाली पंचायत के दत्तोवाल गांव के रहने वाले अनुभव बंसल का है।

आइए जानते हैं नौकरी छोडक़र खेती को अपनाने वाले अनुभव बंसल की सफलता के बारे में-

ये भी पढ़े: लाखों की नौकरी छोड़ शुरु की खेती, अब कमा रहे करोड़ों सालाना

ये भी पढ़े: गैर-यूरिया फर्टिलाइजर्स की बिक्री बढ़ी, NFL ने जारी किए ताजा आंकड़े

क्यों किया खेती का फैसला

खेती से जुडऩे से पहले अनुभव एक आईटी सेक्टर में नौकरी करते थे। जब वे अपने गांव में खाली पड़ी जमीनों को देखते थे तो उन्हें अच्छा नहीं लगता था। खेतीबाड़ी से किसानों का कोई मुनाफा नहीं हो पा रहा था। यह सब देखकर अनुभव ने सोचा कि यदि सही तरीके से आधुनिक सुविधाओं से काम लिया जाए, तो खेती से भी फायदा हो सकता है। बस, यही सोचकर उन्होंने नौकरी छोडक़र खेती करने का अपना मन बना लिया।

Kisan of india facebook

अनुभव बंसल ने देखा कि गांव के लोग शहर जाकर नौकरी कर रहे हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर खेत खाली रहते थे। जो थोड़े बहुत किसान खेती कर भी रहे थे तो वे केवल मक्का, गेहूं तक ही सीमित थे। किसानों की बुरी हालत और कोई फायदा न होने के कारण लोगों का खेती पर से मन हटने लगा था।

ये भी पढ़े: इन 4 पशुओं को पाल कर बिना मेहनत कमा सकते हैं हजारों हर महीने

ये भी पढ़े: Organic खेती के फायदे और नुकसान

पिता ने दिया साथ

अनुभव बंसल ने जब नौकरी छोडक़र खेती करने का फैसला किया तो सभी ने उनके इस निर्णय को पागलपन बताया। लेकिन अनुभव ने हार नहीं मानी। वे खेती करने का मन बना चुके थे। उन्होंने 17 बीघा जमीन लीज पर लेकर उस पर खेती करना शुरू कर दी। अनुभव प्राकृतिक खेती मॉडल को अपनाने वाले सुभाष पालेकर से बेहद प्रभावित थे, इसलिए उन्होंने भी खेती के लिए प्राकृतिक खेती मॉडल को अपनाया। उनका यह मॉडल काम कर गया।

Kisan of India Twitter

इससे फसल बढिय़ा होने लगी। गांव के बाकि किसानों को भी यह तकनीक समझ आने लगी और वे भी इस मॉडल के साथ खेती करने लगे।

अनुभव बंसल ने जब खेती करने की ठानी तो उनके पिता बद्दी ने उनका साथ दिया। बद्दी एक इलेक्ट्रोनिक्स की नामी कंपनी चलाते हैं। लेकिन उन्होंने कंपनी चलाने की बजाय अनुभव का साथ देने का फैसला किया। इन दोनों के प्रयास से लोगों की सोच बदलने लगी और वे खेती की तरफ बढऩे लगे।

ये भी पढ़े: वर्षा से कपास की फसल खराब हुई तो खरीदेगी सरकार

ये भी पढ़े: किसानों को सरकार देगी 80 हजार रुपए, खरीद सकेंगे सोलर पम्प

ये भी पढ़े: पशु किसान क्रेडिट कार्ड में मिलेगा पशुपालकों को 1.60 लाख तक लोन, ऐसे करें अप्लाई

हल्दी की खेती से की शुरुआत

अनुभव बंसल ने जब लीज पर 17 बीघा जमीन ली, तो उसमें से ढाई बीघा में हल्दी उगाई। इसके लिए उन्होंने हल्दी का 1000 किलोग्राम वाला बीज काम में लिया। इस बीज की वजह से हल्दी की उपज तीन गुना तक बढ़ गई। केवल हल्दी को बेचकर उन्होंने 5 लाख रुपये कमा लिए। अनुभव ने जमीन में कई और फसलें भी लगाई हैं। सभी फसलों से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

कितनी लगेगी लागत

अनुभव बंसल ने कम लागत में खेती करने के तरीकों को अपनाया। इससे लागत तो कम लगती थी लेकिन मुनाफा ज्यादा होता था। इस तरह बाकि किसान भी प्राकृतिक खेती मॉडल को अपनाकर कम लागत में खादों और दवाईयों का उपयोग करने लगे। इतना ही नहीं अनुभव और बाकि के किसान बाजार में जिन चीजों की डिमांड ज्यादा रहती है उन्हीं की खेती करते हैं।

जैसे हल्दी, अदरक, धनिया, भिंडी, मक्का, लहसुन, गोभी, ब्रोकली, माश, गेंहू आदि। इनमें से कुछ फसलें ऐसी हैं जो यदि नहीं बिक पाए, तो भी उन्हें प्रोसेस करके कुछ समय बाद बाजार में बेचा जा सकता है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.