मध्यप्रदेश का किसान केले की फसल से बना करोडपति, जानिए पूरी कहानी

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के एक किसान केले की फसल से करोड़पति हो गए। जिले के गांव केवलाझिर में रहने […]

banana farming

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के एक किसान केले की फसल से करोड़पति हो गए। जिले के गांव केवलाझिर में रहने वाले जोगेन्दर सिंह हमेशा फसलों को लेकर प्रयोग करते है। उन्होंने पहली बार अपने 15 एकड़ खेत में पहली बार केले की फसल लगाई। फसल को देखकर दिल्ली के एक व्यापारी ने फसल की 1 करोड़ रुपए कीमत लगाई है। फसल गर्मियों में पककर तैयार होगी। केले की फसल में व्यापारी तने की मोटाई देखकर ही कीमत लगा देते हैं। हालांकि किसान फसल के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए मांग रहे हैं।

ये भी देखें : एलोवेरा की प्रोसेसिंग यूनिट खोलकर बन जाएं करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर

ये भी देखें : 5 सब्जियां, जिन्हें आप बिना मेहनत किए अपने घर/फ्लैट पर भी उगा सकते हैं

ये भी देखें : ऐसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड, मिलते हैं कृषकों को ढेरों फायदे

ये भी देखें : कमल ककड़ी खाने से बनेगी सेहत, कैंसर और डायबिटीज से भी मुक्ति मिलेगी

केले की पहली फसल में ही मिली सफलता

किसान जोगेन्दर सिंह को जिले में प्रगतिशील किसान के रूप जाना जाता है। वे खेती की नई तकनीकों एवं संसाधनों का उपयोग करते है। जोगेन्दर सिंह बताते है कि केले की खेती का न तो कोई अनुभव है और न ही इस क्षेत्र में कोई किसान केले की खेती कर रहे हैं। मेरे लिये यह नया प्रयोग ही है। केले की खेती शुरू करने से पहले इस खेती के अनुभवी किसानों और विशेषज्ञों से बारीक से बारी जानकारी ली और लगातार उनके संपर्क में हूं।

ये भी देखें : जानिए क्या है Apple Cide Vinegar और किस तरह बनाया जाता है?

ये भी देखें : शकरकंद खाकर दूर करें खून की कमी, जानें कैसे होती है इसकी खेती

15 एकड़ में लगाई केले की फसल

जोगेन्दर सिंह ने बताया कि वह 15 एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। सिंचाई के लिये ड्रिप पद्धति का उपयोग कर रहे हैं। एक एकड़ में लगभग 1725 केले के पौधे लगे हैं। सभी पौधे पांच फिट की दूरी पर लगाए गए हैं। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान जुलाई में 15 एकड़ में केले के पौधे लगाये थे। उन्हें अभी तक कुल 17 लाख 50 हजार रूपये की लागत आई है और फसल आने तक कुल 19 लाख रूपये की लागत आएगी।

एक पौधे में लगेगा 45 किलो का फल

एक पौधे में लगभग 25 से 45 किलो तक फल लगेगा। अच्छी गुणवत्ता का फल होने पर 15 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकेगा। उन्होंने बताया कि वे पौधे का विशेषज्ञों के बताए अनुसार पूरा ध्यान रख रहे हैं ताकि फल की गुणवत्ता अच्छी हो। उन्होंने बताया कि फसल आने के 4-5 माह पहले क्रय करने वाले केला व्यापारी केले के तने के आकार को देख कर फल का अनुमान लगाते हुए कीमत लगाते हैं।

उन्होंने बताया कि केले की खेती करने वाले कई किसान इस सीजन में खेती नही कर रहे हैं। इससे आने वाले जून-जुलाई में केले की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ज्यादा मुनाफा की उम्मीद है। वे बताते हैं कि हाल ही में दिल्ली के एक व्यापारी ने उनकी फसल की 90 लाख रूपये तथा एक अन्य व्यापारी ने एक करोड़ रूपए कीमत लगायी है। लेकिन केले की खेती करने वाले अन्य किसानों ने चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनकी फसल एक करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक की होगी। इसलिये वे एक करोड़ से अधिक दाम मिलने पर ही फसल बेंचेगे।

केले की डिमान्ड एकदम गिरने तथा मजदूरों की कमी के कारण केले की खेती करने वाले कई किसानों इस सीजन में खेती नही कर रहे हैं। इससे आने वाले जून-जुलाई में केले की मांग तेजी से बढ़ने के कारण ज्यादा मुनाफा की उम्मीद है। वे बताते हैं कि हाल ही में दिल्ली के एक व्यापारी ने आगमी फसल की 90 लाख रूपये तथा एक अन्य व्यापारी ने एक करोड़ रूपए कीमत लगायी है। लेकिन केले की खेती करने वाले अन्य किसानों ने चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनकी फसल एक करोड़ बीस लाख रूपये से अधिक की होगी। इसलिये वे एक करोड़ से अधिक दाम मिलने पर ही फसल बेंचेगे। उन्होंने बताया कि अन्य केला व्यापरियों ने भी उनसे सम्पर्क किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top