अब हवा में आलू उगाएंगे किसान, कम लागत में कमाएंगे बड़ा मुनाफा

आलू जमीन के अंदर उगाया जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि अब आलू जमीन में नहीं हवा […]

आलू की खेती (Farming of Potato)

आलू जमीन के अंदर उगाया जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि अब आलू जमीन में नहीं हवा में उगेंगे, वो भी नई तकनीक से। जी हां, अब आलू सिर्फ मिट्टी में ही नहीं बल्कि बिना जमीन और मिट्टी के बोया जा सकेगा। क्योंकि अब आलू हवा में उगाया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, हवा में आलू बोने से 10 गुना ज्यादा पैदावार होगी। तो आखिर क्या है तकनीक और कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं। चलिए बताते हैं आपको

ये भी देखें : कृषि के क्षेत्र में इन व्यवसायों को शुरू करके हो जाएं मालामाल

ये भी देखें : कृषि क्षेत्र के इन व्यवसायों से किसान कमा रहे लाखों रूपए, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

ये भी देखें : जमीन कम है तो करें वर्टिकल खेती, सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा भी

कैसे हवा में उगेंगे आलू

दरअसल करनाल जिले में आलू प्रौद्धोगिकी केंद्र ने एरोपोनिक तकनीक तैयार की है। इसी तकनीक के जरिए बागवानी विभाग किसानों को हवा में आलू की खेती करने में मदद कर रहा है। साथ ही किसानों को आलू की खेती प्रति प्रोत्साहित भी कर रही है।

क्या है तकनीक का फायदा

इस तकनीक से कम लागत में आलू की ज्यादा फसल की जा सकती है। ज्यादा फसल होने से किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। अनुमान लगाया गया है कि इस तकनीक के मुताबिक 10 गुना ज्यादा पैदावार हो सकती है। आलू प्रौद्योगिकी केंद्र का अन्तर्राष्ट्रीय पटेटो सेंटर के साथ एओयू साइन हुआ है। बता दें भारत सरकार ने भी एयरोपोनिक प्रजेक्ट को परमिशन भी दे दी है।

माना जा रहा है कि आलू के बीज उत्पादन के लिए किसान ग्रीन हाउस टैक्निक का इस्तेमाल करते थे। इस तकनीक से पैदावार कम होती थी। लेकिन एयरो तकनीक से पैदावार कई गुना होगी। इस तकनीक की मदद से किसान बिना जमीन के हवा में ही फसल उगा सकेगा। आपको बता दें कि इस तकनीक में बड़े बॉक्स में आलू के पौधों को लटका दिया जाता है और जरुरत के हिसाब से पानी और पोषक तत्व डाले जाते हैं। वाकई इस तकनीक से किसानों की मेहनत और लागत ही कम लगेगी और मुनाफा भी ज्यादा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top