परम्परागत खेती से हटकर कमाई का नया ज़रिया ढूँढ़ रहे किसानों के लिए रसभरी एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसके लिए हर तरह की ज़मीन उपयुक्त है। लेकिन उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी में रसभरी की शानदार पैदावार होती है। वैसे तो रसभरी एक खरपतवार किस्म का पौधा है, सामान्य फसल के बीच इसका उगना किसानों के लिए सिरदर्द बनकर मुश्किलें पैदा करता है। लेकिन यदि रसभरी की बाक़ायदा खेती की जाए तो ये बाज़ार में अन्य फलों की तुलना में अच्छा भाव पाते हैं।
सह-फसली खेती के लिए रसभरी एक उम्दा विकल्प है। बशर्ते, बाक़ी फसलें रसभरी के पकने से पहले काटी जा सकें। इसे सन्तरे के बाग़ में भी उगा सकते हैं। पत्तागोभी, फूलगोभी, सौंफ, बैंगन, टमाटर, मिर्च तथा धनिया जैसी फसलों के साथ रसभरी की खेती की जा सकती है, क्योंकि ये रसभरी से पहले कट जाती हैं। रसभरी वैसे तो मौसमी फल है, लेकिन नयी तकनीक से विकसित इसकी कई किस्में बारहमासी भी हैं।
जैसा नाम वैसा काम
अपने नाम के अनुरूप रसभरी न सिर्फ़ एक रसदार फल है, बल्कि औधषीय और पौष्टिक गुणों की वजह से भी मौसमी फलों में इसका ख़ास स्थान है। इसका रस खूब खट्टा होता है। इसे मकोय, चिरपोटी, पटपोटनी और केप गुसबेरी भी कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम Physalis peruviana है। इसका फल पत्तियों से बने अपने एक ख़ास खोल (आवरण) में विकसित होता है।
ये स्ट्राबेरी, ब्लैक बेरी या ब्लू बेरी जैसा बीजयुक्त फल है। भारत में मिलने वाली रसभरी का रंग हल्का नारंगी या पीला होता है, जबकि दक्षिण अमरीका और यूरोप में लाल, नीला, काला, पीला, नारंगी, सुनहरा और जामुनी रंग की भी रसभरी होती है। भारत में रसभरी की देसी किस्मों में गर्मियों में थोड़े दिनों के लिए ही फसल आती है, लेकिन इसकी सदाबहार किस्म में सर्दियों में ज़्यादा फल आते हैं। इस किस्म में काँटे नहीं होते, इसलिए इन्हें तोड़ना आसान होता है।
ये भी पढ़ें – घटिया या बंजर ज़मीन में फालसा की खेती से पाएँ बढ़िया कमाई
बेहद गुणकारी है रसभरी
रसभरी में प्रोटीन, विटामिन ‘सी’ और ‘ए’ तथा कैटोरिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस आयरन, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये चेहरे की झुर्रियों और दाग़-धब्बों की रोकथाम के अलावा पाचन, पित्त, पीलिया, लीवर, ह्रदय, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और नेत्र रोगों में बेहद उपयोगी है। अनियमित मासिक धर्म से पीड़ित स्त्रियों को रसभरी की पत्तियों का काढ़ा फ़ायदा पहुँचाता है।
रसभरी की पत्तियों के काढ़ा से भूख भी बढ़ती है और बबासीर तथा गठिया में लाभ होता है। इसकी पत्तियों का लेप सफ़ेद दाग और गठिया के मरीज़ों के लिए लाभकारी है तो फलों को सूखाकर बनाये गये चूर्ण से खाँसी, हिचकी और साँस सम्बन्धी रोगों में लाभ होता है। ये मधुमेह और लीवर की सूजन घटाने में भी बेहद उपयोगी माना गया है। रसभरी में पॉलीफिनॉल केरिटिनॉयड्स पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में मददगार है।
रसभरी में फाईटोकैमिक्ले भी मिलता है जो दिल की सेहत के लिए उपयोगी है तो कॉलेस्ट्रॉल और हाईब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है। कच्ची और जंगली रसभरी नहीं खानी चाहिए क्योंकि ये जहरीली हो सकती है। गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं तथा बेरीज से एलर्जी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह से ही रसभरी का सेवन करना चाहिए।
रसभरी का व्यावसायिक लाभ
रसभरी का पेड़ क़रीब दो फ़ीट ऊँचा और झाड़ीनुमा होता है। व्यावसायिक खेती में प्रति एकड़ 25-30 क्विंटल रसभरी की पैदावार मिलती है। सामान्य तापमान पर 3-4 दिनों ये खराब नहीं होता। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे ड्राई और फ़्रोजन फ़्रूट्स तथा सॉस, प्यूरी, जेम, जूस, हर्बल चाय बनाने वालों के बीच रसभरी की माँग हमेशा रहती है। इसीलिए रसभरी का दाम भी अच्छा मिलता है। रसभरी से छोटे स्तर पर भी जैम और सॉस बनाकर अच्छी कमाई हो सकती है।
कैसे करें रसभरी की खेती?
रसभरी के लिए 15 से 25 डिग्री सैल्सियस का तापमान अपेक्षित होता है। इसमें नारंगी रंग पाने तक फल ढंग से विकसित होते हैं। रसभरी की पैदावार, इसके स्वाद, रंग, आकार और पौष्टिकता पर अनुकूल तापमान का असर पड़ता है। रसभरी के बीज जून-जुलाई में नर्सरी में बोये जाते हैं। प्रति हेक्टेयर के लिए 200-250 ग्राम बीज पर्याप्त हैं। बीजों की घनी बुवाई नहीं करें। बुआई के बाद सड़े गोबर की खाद में बालू मिलाकर बीजों को ढक दें और हल्की सिंचाई करें।

अंकुरित होने तक बीजों की क्यारियों को घास-फूँस से ढककर धूप से बचाएँ। सर्दियों में नर्सरी से पौधों को निकालें और खेतों में रोपाई करें। रोपाई के लिए उपयुक्त मात्रा में खाद डालकर गहरी जुताई करके खेत को तैयार करते हैं। फिर एक मीटर की दूरी पर 20-25 सेंटीमीटर ऊँची मेड़ वाली क्यारियाँ बनाकर मेड़ों में एक-एक मीटर की दूरी पर रसभरी के पौधे रोपने चाहिए। रसभरी को हल्की सिंचाई की ही ज़रूरत होती है, इसीलिए ड्रिप या स्प्रिंकिलर वाली सिंचाई करें और फसल को जल भराव से बचाएँ।
उर्वरक और कीटनाशक का प्रयोग कृषि या बाग़वानी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें। रसभरी का पौधा जल्दी बढ़ता है। इसकी जड़ें अपने आप अंकुरित होकर नया पौधा भी बना लेती हैं। इसीलिए गुराड़ी-निराई और कटाई-छँटाई का ख़्याल रखना चाहिए। फसल के पकने पर रसभरी के फल का खोल (आवरण) पीला पड़ने लगता है। पके फल को ही तोड़ना चाहिए क्योंकि कच्चा फल कुछ जहरीला होता है।
ये भी पढ़ें – कैसे सर्वगुण सम्पन्न है सहजन (Drumstick)? साल में दो फसलें और ‘एक लागत, दस उपज’
रसभरी की पैकिंग
पेड़ से रसभरी के फल को खोल और डंठल समेत सावधानीपूर्वक तोड़ना चाहिए। फिर इसकी पैकिंग ऐसे करें कि इसमें हवा का आवागमन होता रहे। इसके लिए बाँस की टोकरी या प्लास्टिक का कैरेट इस्तेमाल करना चाहिए। पैकिंग सही हो तो रसभरी 72 घंटे ताज़ा बनी रहती है। इसीलिए इन्हें दूर की मंडी तक भेजकर बेहतर दाम पा सकते हैं। मंडी में स्वस्थ, बेदाग़ और सुन्दर फलों का बढ़िया दाम मिलता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।





















