Budget 2021 : कृषि क्षेत्र में काम आने वाली मशीनें हुईं सस्ती, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए बजट पेश किया। जैसा कि आप […]

nirmala sitaraman anurag thakur budget 2021

Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए बजट पेश किया। जैसा कि आप जानते है कि कोरोना काल में पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हर किसी को लॉकडॉउन में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। तो ऐसे में देश की जनता को वित्त मंत्री से बड़े एलान की उम्मीद थी।

वित्त मंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया। कई सेक्टर में वित्त मंत्री ने खजाना खोल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट ऐसे समय आ रहा है जब देश की जीडीपी दो बार माइनस में गई। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी के बारे में सोचा भी नहीं था, कोरोना से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा। जानिए इस बार के बजट में क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता हुआ।

सस्ता

कृषि क्षेत्र में काम आने वाली मशीनें, स्टील से बने सामान, सोना, चांदी, तांबे का सामान, चमड़े से बने सामान की दरें कम कर दी गई हैं।

महंगा

आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कुछ चीजों के दामों को बड़ा दिया है। इनमें मोबाइल फोन और मोबाइल फोन के पार्ट्स, चार्जर, गाड़ियों के पार्ट्स, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इम्पोर्टेड कपड़े, सोलर इन्वर्टर, सोलर एनर्जी इनवर्टर, कॉटन जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

क्या है खास

कोरॉना काल को मद्धे नज़र रखते हुए इस बार बजट की छपाई नहीं हुई है। जी हां मेड इन इंडिया टैबलेट से बजट को संसद में पढ़ा।सीतारमण 2021-22 का बजट पेश करते हुए सत्ता पक्ष की दूसरी कतार में रहीं। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीसरी बार बजट पेश किया है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top