किसान आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठा रही है “आप”, भाजपा ने कहा

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वे किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

aam admi party

किसान आंदोलन: भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वे किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है।

भारत सरकार किसानों के साथ सकारात्मक रूप से बात कर रही है, हमको बहुत जल्द ही उसका एक अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

आदेश गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से कहा कि देश के किसानों के हित में अगर किसी ने समग्र रूप से सोचा है तो वो सिर्फ मोदी सरकार ने सोचा है। लेकिन विपक्ष किसानों को गलत जानकारियों के जरिए भड़काने की कोशिश कर रहा है।

दिल्ली में विकास कार्यो के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली की जनता के लिए समर्पित है। अनधिकृत कॉलोनी में बड़ी संख्या में लोगों को मालिकाना हक मिल रहा है।

जहां झुग्गी-वहां मकान योजना के अंतर्गत जल्द ही लगभग 5800 फ्लैट्स बनकर तैयार होंगे। बायो डायवर्सिटी पार्क बनने जा रहे हैं जो पर्यावरण के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top