कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा करेगी 700 चौपाल और प्रेस कॉन्फ्रेंस

देश में सात सौ से अधिक स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस और किसान चौपाल के जरिए किसानों के लिए बने कानूनों पर फैलाई गई भ्रांतियों को तथ्यों के जरिए भारतीय जनता पार्टी नेता दूर करेंगे।

BJP flags

मोदी सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के भारी विरोध के बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी की है। देश में सात सौ से अधिक स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस और किसान चौपाल के जरिए किसानों के लिए बने कानूनों पर फैलाई गई भ्रांतियों को तथ्यों के जरिए पार्टी नेता दूर करेंगे।

भाजपा प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तरों पर भी आयोजन कर किसान कानूनों के सभी प्रावधानों के बारे में जनता को बताएगी। किसान कानूनों को लेकर आम किसानों के मन में उपजी शंकाओं का समाधान करने की दिशा में यह कवायद करने की तैयारी है। चौपालों का आयोजन तत्काल प्रभाव से शुरू होगा।

दरअसल, सितंबर में बने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान बीते 26 नवंबर से दिल्ली का घेराव कर रहे हैं। अब तक पांच राउंड सरकार से चली बातचीत के बाद भी गतिरोध दूर नहीं हो सका है। केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को देखते हुए आधे दर्जन से अधिक संशोधन करने की बात कही, लेकिन किसान तीनों कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े हैं।

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के जरिए कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार होने हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दल चाहते हैं कि किसान पिछले 70 वर्षों की तरह ही बदहाल रहे। वे किसानों के बीच गलतफहमियां फैलाकर उन्हें भड़का रहे हैं। किसानों के बीच गलतफहमी दूर करने के लिए पार्टी उनके बीच जाने की तैयारी कर रही है। किसानों को सही बात पता चलेगी तो वे खुद आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top