हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, अक्षय, अजय, कंगना सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने दिया जवाब

किसान आंदोलन पर प्रदर्शनकारी किसानों की तस्वीर को शेयर करते हुए अन्तरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने मोदी सरकार की निंदा की है। […]

akshay kumar ajay devgan

किसान आंदोलन पर प्रदर्शनकारी किसानों की तस्वीर को शेयर करते हुए अन्तरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने मोदी सरकार की निंदा की है। हॉलीवुड सेलिब्रिटीज रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग सहित कई अन्य पर्सनेलिटीज ने कहा कि सरकार को तुरंत ही किसानों की मांग को मान लेना चाहिए।

इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें कहा है कि यह हमारा आंतरिक मामला है। उल्लेखनीय है कि रिहाना ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था।

ये भी देखें : Kisan Andolan : देशभर में किसानों का 6 फरवरी को चक्का चाम

ये भी देखें : Kisan Andolan : सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की घेरेबंदी, सड़क पर बिछाई कीलें

रिहाना व अन्य सेलेब्रिटीज द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में किए जा रहे ट्वीट के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बिना जानकारी के कुछ भी कहना गलत है। ये कानून भारत की संसद से पारित हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में इस आंदोलन पर कुछ ग्रुप अपना मुद्दा आगे लाकर इन्हें भटकाने की प्रयास कर रहे हैं।

सरकार ने कहा है कि सनसनी के लालच में सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग्स और कामेंट्स सही नहीं है। आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों को पूरी जानकारी और जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

बॉलीवुड के कलाकारों ने भी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि भारत और भारत की पॉलिसीज के खिलाफ किसी झूठे प्रोपेगैंडा में मत आइए। कंगना राणावत ने भी इस पर रिहाना को कड़ा जवाब दिया है। अक्षय कुमार ने भी कहा कि किसान हमारे देश का मुख्य हिस्सा है। उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश की जा रही है। हम इस सौहार्दपूर्ण प्रस्ताव का समर्थन करें न कि उनकी ओर ध्यान दें जो मतभेद करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top