Cashew Farming: काजू की खेती कर रहे किसानों के लिए काम का है ये ऐप, जानिए इसके बारे में सब कुछ

Cashew India ऐप पर काजू के पौधों, इसकी नर्सरी, खेती, पौध संरक्षण, कटाई के बाद बाई-प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी, बाज़ार की उपलब्धता, ई-मार्केट के बारे में अच्छे से बताया गया है।

cashew india app for cashew farming (काजू की खेती के लिए ऐप)

बदलते वक़्त के साथ अब खेती भी हाईटेक होती जा रही है। किसानों को हाइटेक करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाओं पर काम भी कर रही है। हर किसान तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ कई कृषि ऐप भी तैयार किए गए हैं। इन्हीं में से एक कैश्यू इंडिया (Cashew India) ऐप है। इस लेख में हम आपको इस ऐप से जुड़ी हर जानकारी देंगे कि कैसे काजू की खेती करने वाले किसानों के लिए ये ऐप काम करता है। 

काजू की खेती कर रहे किसानों के लिए ICAR-DSR ने तैयार किया ऐप

इस ऐप को कर्नाटक के पुत्तूर स्थित आईसीएआर-काजू अनुसंधान निदेशालय (ICAR-Directorate of Cashew Research) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस. मोहना और उनकी टीम ने तैयार किया है। Cashew India ऐप को मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ़ हॉर्टिकल्चर (MIDH) और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत विकसित किया गया है। कैश्यू इंडिया ऐप 11 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

काजू की खेती से लेकर बाज़ार की उपलब्धता की जानकारी

इस ऐप पर काजू के पौधों, इसकी नर्सरी, खेती, पौध संरक्षण, बाई-प्रॉडक्ट्स के बारे में जानकारी, बाज़ार की उपलब्धता, ई-मार्केट के बारे में अच्छे से बताया गया है। ये ऐप किसानों, शोधकर्ताओं और प्रोसेसिंग यूनिट्स का काम करने वालों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करता है।  

cashew india app for cashew farming (काजू की खेती के लिए ऐप)
तस्वीर साभार: agrifarming

जानिए क्या है Cashew India ऐप की खासियत: 

  • इस ऐप पर किसान ‘My cashew’ के विकल्प पर जाकर काजू की उपज की तस्वीरें या वीडियोज़ डाल सकते हैं। इसके ज़रिए कोई सवाल पूछकर जानकारी ले सकते हैं।
  • ये ऐप एक तरह से रिकार्ड बुक की तरह भी काम करता है। इसमें किसान अपनी काजू की खेती से जुड़ा हर रिकार्ड सेव करके रख सकते हैं।
  • इस ऐप के ज़रिए ‘Planting Material’ सेक्शन पर जाकर किसान कृषि सामग्री की खरीदारी ऑनलाइन कर सकते हैं। 
  • किसान ‘Ask Expert’ सेक्शन में जाकर काजू की खेती से जुड़े अपने सवाल विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। 
  • ‘Chat Room’ के ज़रिए ऐप के अन्य यूज़र्स से रीयल टाइम चैटिंग करने का भी विकल्प है। इसके ज़रिए काजू की खेती कर रहे किसान आपस में सवाल-जवाब कर सकते हैं। 
  • ये ऐप मुख्य तौर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मेघालय सहित कुछ अन्य राज्यों के लिए विकसित किया गया है। 
  • Cashew India ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगू, उड़िया, बांग्ला और गारो भाषाओं में उपलब्ध है।

कैसे डाउनलोड करें Cashew India ऐप?

अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। Cashew India नाम से ये ऐप आपको मिल जाएगा। इंस्टॉल करने के बाद अपना राज्य चुनें। राज्य चुनते हुए भाषा का चुनाव करें। ऐंटर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको इसमें मेल आईडी के ज़रिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

cashew india app for cashew farming (काजू की खेती के लिए ऐप)
तस्वीर साभार: ICAR-Directorate of Cashew Research

Cashew Farming: काजू की खेती कर रहे किसानों के लिए काम का है ये ऐप, जानिए इसके बारे में सब कुछपंजीकरण करते समय आपसे आपका नाम, पता, राज्य, गाँव का नाम, टेलीफोन नंबर, मेल आईडी, और आप किस श्रेणी के अंदर आते हैं, इन सबकी जानकारी मांगी जाएगी। मांगी गई जानकारी को अच्छे से भर दें। फिर खुद से पासवर्ड बनाकर, ‘पंजीकरण करें’ विकल्प पर क्लिक कर दें। इस पासवर्ड को याद रखें क्योंकि अगली बार लॉग इन करते वक़्त आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड भरना होगा। 

cashew india app for cashew farming (काजू की खेती के लिए ऐप)
तस्वीर साभार: ICAR-Directorate of Cashew Research

ये भी पढ़ें: एक महिला किसान की इस नयी तकनीक से काजू उत्पादकों की सबसे बड़ी मुश्किल हुई हल

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top