11-12 जनवरी को उत्तर भारत में शीतलहर, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गले 2 दिन उत्तर भारत के कई राज्यों के शीतलहर चलेगी। 11 और […]

cold waves in delhi

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गले 2 दिन उत्तर भारत के कई राज्यों के शीतलहर चलेगी। 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। 13 जनवरी तक मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

ये भी देखें : वर्षा से कपास की फसल खराब हुई तो खरीदेगी सरकार

ये भी देखें : किसानों को सरकार देगी 80 हजार रुपए, खरीद सकेंगे सोलर पम्प

ये भी देखें : पशु किसान क्रेडिट कार्ड में मिलेगा पशुपालकों को 1.60 लाख तक लोन, ऐसे करें अप्लाई

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत मे अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर है जो धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंजाब के उत्तरी भागों पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित चक्रवाती हवाओं के चपेट में है। इस वक़्त दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं। एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में है। दूसरा चक्रवाती सिस्टम श्रीलंका और आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में गरज के साथ मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भी हल्की बारिश की संभावना है। बहरहाल, 9 जनवरी से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top