अगले 2 दिनों में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हो सकती है बारिश, शीतलहर चलने की भी संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने तथा शीतलहर चलने की चेतावनी […]

भारी वर्षा cold winter in india

मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने तथा शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। पिछले तीन दिनों से दिल्ली का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।

जम्मू-कश्मीर में “चिल्ला कला” हुआ खत्म, एक-दो दिन में हो सकती है बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज मंगलवार को भी ठंडी हवाएं चलती रही। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार अगल 2 से तीन दिन में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। चार फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में सुधार हो सकता है।

ये भी देखें : Kisan Vikas Patra Scheme: स्कीम में निवेश करने पर पैसा हो जाएगा डबल, जानें डिटेल्स

ये भी देखें : 250 ग्राम गुड़ से बनाएं मटका खाद, फसल की पैदावार हो जाएगी डबल

सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार जम्मू व कटरा में तापमान क्रमश: 7.7 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बटोत में 3.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.6 और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। लद्दाख के लेह शहर में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 23.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 9.3 और 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। जबकि श्रीनगर में यह शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top