दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा, 1.1 डिग्री तक गिरा पारा

नए वर्ष 2021 का पहला दिन देश की राजधानी दिल्ली के लिए हड्डियां जमा देने वाली ठंड लेकर आया है। यहां कई जगहों पर तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम टेम्परेचर है।

delhi winter season

नए वर्ष 2021 का पहला दिन देश की राजधानी दिल्ली के लिए हड्डियां जमा देने वाली ठंड लेकर आया है। यहां कई जगहों पर तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम टेम्परेचर है। विभाग के अनुसार इससे पहले दिल्ली में जनवरी 2006 में सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह दिल्ली के सफदरजंग में पिछले एक दशक में जनवरी की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले 2013 में 6 जनवरी को 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां अब तक का सबसे कम तापमान 16 जनवरी 1935 में माइनस 0.6 दर्ज किया गया था।

आंधी और ओले गिरने की भी दी चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की बारिश या रिमझिम बारिश के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं 4 जनवरी को आंधी और ओले गिरने की संभावना है, 5 जनवरी को हल्की बारिश होगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। आंकड़ों के अनुसार 5 जनवरी तक पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

प्रदूषण ने भी दिखाया अपना असर
खराब मौसम के बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी शुक्रवार को खराब दर्ज की गई और एआईक्यू 411 के साथ यह सीवियर जोन में रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह बहुत घना कोहरा होने से दृश्यता सीमा शून्य मीटर पर पहुंच गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए घर के बाहर निकलने के लिए मना किया है। साथ ही असामान्य खांसी, सीने में तकलीफ, घरघराहट, सांस लेने में कठिनाई महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा है।

ये रहा विभिन्न जगहों का तापमान
उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से शून्य या इसके आसपास का न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में शहर का तापममान न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड में 1.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.1 डिग्री और रिज में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गुरुवार को हरियाणा के हिसार में माइनस 1.2 डिग्री, जबकि राजस्थान के चुरू में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top