यूपी से आए किसानों को समझाने की कोशिश में जुटी सरकार

पुलिस प्रशासन ने किसानों के साथ बातचीत की है, पूछा है कि आप लोगों का क्या प्लान है। लेकिन किसानों की तरफ से फिलहाल कुछ बताया नहीं गया है।

किसानों kisan samjhaish

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे उत्तर प्रदेश के किसानों को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया है। वे शनिवार से यहीं डटे हुए हैं। रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर आए किसानों को पुलिस प्रशासन ने बुराड़ी जाने की इजाजत दे दी, लेकिन किसान संसद भवन जाने पर अड़े हुए हैं। पूर्वी दिल्ली एडिशनल डीसीपी मनजीत ने दिल्ली सीमा पार कर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आकर किसानों से बातचीत की।

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान आए हुए हैं। लेकिन फिलहाल इन किसानों की संख्या करीब 200 के आसपास है। बॉर्डर पर अड़े रहने की वजह से आम जनता को भी परेशानी हो रही है।

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मुजफ्फरनगर से आए किसान संजय त्यागी ने बताया, हम बुराड़ी जाकर क्या करेंगे, अमित शाह क्या हमसे बुराड़ी आकर वोट मांगेगे। अगर उन्हें बात करनी है तो हमसे बॉर्डर पर आकर बात करें।

केंद्र सरकार ने किसानों को परेशान कर रखा है, कोरोना के समय में किसान और जवान ही थे जिन्होंने हिम्मत नही हारी। हम संसद भवन जाएंगे, इसके अलावा कहीं नहीं जाएंगे। आम नागरिक की परेशानी हम लोग सोच रहे हैं लेकिन उनको रोटी भी हम ही खिलाते हैं।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने किसानों के साथ बातचीत की है, पूछा है कि आप लोगों का क्या प्लान है। लेकिन किसानों की तरफ से फिलहाल कुछ बताया नहीं गया है। पूर्वी दिल्ली एडिशनल डीसीपी मनजीत श्योराण ने कहा कि बातचीत चल रही है, हमने किसानों से कहा है कि हम आपको बुराड़ी भेजने को तैयार हैं। इसपर इन्होंने अभी तक फैसला नहीं लिया है। अगर ये तैयार होते हैं तो हम इन्हें छोड़ कर आएंगे।

UN news

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top