मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी, पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन अर्थात 22 और 23 जनवरी को उत्‍तर पश्चिमी भारत […]

भारी वर्षा cold winter in india

मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन अर्थात 22 और 23 जनवरी को उत्‍तर पश्चिमी भारत के कई इलाकों में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। शीतलहर के साथ लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा आस पास के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक शीतलहर देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबादी के आसार भी है।

ठिठुरन से इस ठंड में किसानों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सब्जियों के दाम एक दम से गिर गए हैं। तैयार हुई फसलों के नुकसान होने की सम्भावना है। बता दें इस ठंड में सब्जियों, चने, दलहनी जैसी फसलों को भले ही नुकसान हो रहा है लेकिन तेज सर्दी के कारण गेहूं की फसल के लिए फायदा हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top