मौसम के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा देगी गुजरात सरकार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि हाल ही हुई बेमौसम बारिश के कारण राज्य में फसलों को हुए नुकसान के बारे में सरकार जल्दी ही एक सर्वे करवा रही है। सर्वे में प्रभावित किसानों की पहचान कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि हाल ही हुई बेमौसम बारिश के कारण राज्य में फसलों को हुए नुकसान के बारे में सरकार जल्दी ही एक सर्वे करवा रही है। सर्वे में प्रभावित किसानों की पहचान कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सर्वेक्षण करवा कर बेमौसम बारिश और फसल की क्षति की जानकारी मंगवाएंगे और प्रभावित किसानों को तदनुसार मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन यह कुछ दिनों के बाद होगा, क्योंकि राज्य में अभी भी बारिशों का दौर जारी है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) के कारण खड़ी फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार, मूंगफली, जीरा और कपास की फसलें काफी प्रभावित हुई हैं।

बदलते मौसम की वजह से न केवल खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि जिन फसलों की कटाई हो चुकी है, उन्हें भी नुकसान पहुंचा है और यह नुकसान कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) को भी उठाना पड़ा है। राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र से पता चला है कि गुरुवार शाम से राज्य में 75 से अधिक तालुका (तहसील) में बेमौसम बारिश हुई।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.