रेशम कीट पालन एक ऐसा उद्योग है जिसमें मुनाफ़ा काफ़ी अच्छा है। यदि इसकी सही जानकारी हो और सही तरीके से रेशम कीट पालन और शहतूत की खेती की जाए तो ये किसानों के लिए फ़ायदेमंद है। रेशम की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और रेशम के कपड़े भी बहुत महंगे बिकते हैं। रेशम कीट पालन का व्यवसाय करते समय किन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, यह जानने के लिए किसान ऑफ़ इंडिया की टीम पहुंची कर्नाटक। जहां हमारे संवाददाता निशित मल्होत्रा ने बात की रेशम कीट पालन कर रहे सतीश और योगेश नाम के दो किसानों से।
कोकून की खेती
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि कोकून आखिर होता क्या है और रेशम का धागा कैसे बनता है। यह तो आप जानते ही हैं कि रेशम एक कीड़े से निकलता है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि यह कीट केवल 2 से 3 दिनों तक ही जिंदा रहता है। इतने कम समय में ही मादा कीट शहतूत की पत्तियों पर 300 से 400 अंडों का अंडारोपण कर देती है। प्रत्येक अंडे से करीब 10 दिन में एक छोटा मादा कीट लार्वा निकलता है, जो 30 से 40 दिनों तक बढ़ता है। फिर सुस्त होकर गोल मटोल हो जाता है। यह 3 दिनों तक ऐसे ही रहता है और सिर को इधर-उधर हिलाकर अपने चारों ओर अपनी लार ग्रंथियों से एक पदार्थ निकालकर लंबे धागे का घोल बनाता है, इसे ही कोकून कहते हैं। हवा लगते ही यह धागा सूखकर रेशमी धागा बन जाता है और इसकी लंबाई करीब 1000 मीटर तक होती है। कर्नाटक के रामनगर के किसान सतीश कोकून की खेती करते हैं, जिसके लिए वह शहतूत की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। अपनी 4 एकड़ भूमि पर वह नारियल के साथ ही शहतूत की भी खेती कर रहे हैं, क्योंकि रेशम के कीड़े शहतूत की पत्तियां ही खाते हैं और इससे अच्छी क्वालिटी का रेशम प्राप्त होता है।

कितने दिनों में तैयार होता है धागा
अच्छी गुणवत्ता वाला रेशम प्राप्त करने के लिए कोकून की सही देखभाल ज़रूरी है। सतीश बताते हैं कि रेशम कीट को दिन में 3 बार पत्ते डालना ज़रूरी होता है। पौधे बहुत बड़े हो जाने पर उनकी कटिंग करनी चाहिए, तभी पत्ते अच्छे आते हैं। उनके मुताबिक, 30 दिनों में सिल्क बाज़ार में बेचने के लिए तैयार हो जाता है। सतीश उसे रामनगर सिल्क मार्केट में बेचते हैं। यह मार्केट एशिया का सबसे बड़ा सिल्क मार्केट है। सतीश ने अपने खेत में मदद के लिए 4 से 5 लोग रखे हैं।

अच्छा होता है मुनाफ़ा
सतीश कहते हैं कि 100 अंडे से 100 किलो रेशम का उत्पादन होता है। ये करीबन 1040 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। वो बचपन से ही यह काम कर रहे हैं। काम में मेहनत है, लेकिन आमदनी अच्छी होती है।
शहतूत के पत्ते हैं बहुत ख़ास
तुमकुर ज़िले के किसान योगेश शहतूत की खेती करते हैं, जो कि रेशम के कीड़ों का भोजन है।इनके बिना रेशम कीट पालन की कल्पना मुश्किल है। मशहूर मैसूर सिल्क जिन कीड़ों से बनता है, वह भी शहतूत के पत्ते ही खाते हैं। योगेश कहते हैं कि यही पत्ते खाने पर रेशम कीट सिल्क छोड़ता है। शहतूत की खेती के लिए उनकी टहनियों की रोपाई की जाती है, जिस पर 6 महीने में पत्ते आते हैं। जब यह पत्ते थोड़े बड़े हो जाते हैं तो इन्हें काटकर इन्हीं पर रेशम कीटों का पालन किया जाता है। किसान योगेश कहते हैं कि रेशम कीट पालन में आपको अपनी निगरानी में कीट पालन करना होता है। इसमें मेहनत है पर आमदनी का ये अच्छा स्रोत है। बाज़ार में रेशम के धागों की बहुत मांग है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।
- अलविदा बैल बछड़ों: एक नई वैज्ञानिक तकनीक जो भारतीय डेयरी फ़ार्मों को बदल रही हैलिंग-निर्धारित वीर्य और IVF जैसी नई तकनीकें भारतीय डेयरी फ़ार्मों में बछिया जन्म की संभावना बढ़ाकर किसानों की आय और पशुपालन का भविष्य बदल रही हैं।
- गेंदा फूल की खेती से किसानों की आमदनी होगी दुगनी! सरकार दे रही 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदानकिसान के पास गेंदा फूल की खेती के लिए भूमि होना जरूरी है। जिनके पास अपनी ज़मीन नहीं है, वे एकरारनामा के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं।
- VB–G RAM G में खेती और आजीविका को मिली बड़ी जगह, गांवों में रोज़गार के साथ विकास पर ज़ोरVB–G RAM G में 375 काम शामिल किए गए हैं। इनमें पानी, खेती, ग्रामीण रोज़गार, आजीविका और आपदा से बचाव पर ख़ास ज़ोर है।




















