किसान आंदोलन ले रहा सियासी रूप, आंदोलनकारी किसानों को कांग्रेस देगी कानूनी मदद

कृषि कानून के खिलाफ अब विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है। दिल्ली पुलिस की ओर से […]

rahul gandhi priyanka gandhi

कृषि कानून के खिलाफ अब विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है। दिल्ली पुलिस की ओर से कई किसानों और उनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। इस संबंध में कांग्रेस किसानों के साथ है। कांग्रेस का कानून विभाग किसानों की मदद करेगा।

मंगलवार को विवेक तन्खा की अगुवाई में कांग्रेस ने किसानों को कानूनी मदद देने के लिए एक टीम गठित की है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के प्रतिनिधि मदद करने के लिए किसान नेताओं से मिलेंगे।

ये भी देखें : Kisan Andolan : देशभर में किसानों का 6 फरवरी को चक्का चाम

ये भी देखें : Kisan Andolan : सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर पुलिस की घेरेबंदी, सड़क पर बिछाई कीलें

ये भी देखें : Budget 2021 : बजट में किसानों के लिए क्या है?

वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि किसानों के आंदोलन के संबंध में किसी को भी गलत तरीके से हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ईश सिंघल ने कहा कि किसान आंदोलन के संबंध में अब तक कुल 44 मामले दर्ज किये गये हैं। 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस स्टेशनों में किसी को भी हिरासत में नहीं रखा गया है। जिनकी गिरफ्तारियां हुई हैं, उनका दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किये गए लोगों के परिजन संबंधित पुलिस थानों से जानकारी ले सकते हैं।

वहीं दिल्ली से लगते तीन बॉर्डरों पर पर बैरिकेड्स लगा दिये गये हैं। बड़े-बड़े पत्थरों को रखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। हालांकि भारी बैरिकेडिंग व अन्य चीजों से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top