4 से 5 जनवरी को हो सकती है वर्षा, उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण ठंड की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर का प्रकोप, तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

cold waves sheet lahar

उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर के चलते हाड़ कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर घाटी में सोमवार को फिर से बारिश और बर्फबारी शुरू होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 4 से 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। लिहाजा दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा शीत लहर जारी रहेगी।

ये भी देखें : कृषि मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20.25 प्रतिशत अधिक धान की खरीद हुई

ये भी देखें : मोदी सरकार देगी 65000 करोड़ का पैकेज, फर्टिलाइजर सब्सिडी योजना से कृषकों को होगा लाभ

शीतलहर के चलते दोपहर तक कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक मौसम में ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पहाड़ों की बर्फबारी के कारण शीतलहर बढ़ने की आशंका है। वर्तमान में पछुआ हवाएं भी सक्रिय हैं, इसी कारण ठंड बढ़ रही है। यह आगे कई दिनों तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान केंद्र के अनुसार पांच जनवरी तक बारिश के आसार हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी और दिन में तापमान दो से तीन डिग्री तक कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा बादलों के छाने के बाद हो सकता है।

ये भी देखें : मांग कम होने से कॉफी का मूल्य गिरा, बागान आए मुसीबत में

ये भी देखें : नौकरी छोड़ किसानों को सिखाए खेती के गुर, खुद भी कमा रहे लाखों

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू शहर में 5.5, कटरा में 5.2, बटोटे में 0.5, बेनिहाल में माइनस 1.2 और भद्रवाह में माइनस 2.1 तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, पहलगाम में माइनस 8.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह शहर का तापमान माइनस 19.2 डिग्री और कारगिल में माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कानपुर का 6.4 डिग्री, प्रयागराज का 9 डिग्री, बहराइच का 6.0 डिग्री, बरेली का 3.7 डिग्री, मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने कम तापमान के चलते लखनऊ नए साल में देश के सबसे ठंड़े शहरों में एक रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top