कृषि ऐप: किसान के मोबाइल में ज़रूर होने चाहिए खेती-किसानी से जुड़े ये Agri-apps

इन कृषि ऐप का उद्देश्य किसानों को ऐसी जानकारियां मुहैया कराना है, जिससे वो अपनी खेती को बेहतर करने के साथ ही अच्छा मुनाफ़ा कमा सकें। इस लेख में हम आपको ऐसे ही ज़रूरी ऐप की जानकारी दे रहे हैं, जो किसानों के लिए काफ़ी उपयोगी हैं।

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

किसान बड़ी मेहनत से अपनी फसल खेत में लगाता है। दिन-रात पसीना बहाकर उसका रखरखाव करता है। ऐसे में जब मौसम में बदलाव, प्राकृतिक आपदाओं या कीटों के प्रकोप से किसान की फसल बर्बाद हो जाती है तो उसे भारी नुकसान सहना पड़ता है। किसानों को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं पर काम कर रही हैं। सरकार की तरफ़ से पिछले कुछ समय में किसानों को खेती-किसानी के बारे में सही जानकारी मुहैया कराने के मकसद से कई कृषि ऐप लॉन्च किए गए हैं।

इन कृषि ऐप का उद्देश्य किसानों को ऐसी जानकारियां मुहैया कराना है, जिससे वो अपनी खेती को बेहतर करने के साथ अच्छा मुनाफ़ा भी हासिल कर सकें। इस लेख में हम आपको ऐसे ही ज़रूरी कृषि ऐप की जानकारी देंगे, जो किसानों के लिए काफ़ी उपयोगी है।

इफको किसान ऐप (IFFCO Farmers App)

इस ऐप के ज़रिए किसान, कृषि विशेषज्ञों से फसलों के दाम, मौसम की जानकारी, मिट्टी की जांच और कृषि संबंधि कोई भी सलाह ले सकते हैं। यह ऐप करीब 11  भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप का उद्देश्य भारतीय किसानों को उनकी ज़रूरतों से संबंधित जानकारी देकर फसल से जुड़े निर्णय लेने में मदद करना है। इस ऐप पर किसानों को लिखित, ऑडियो और वीडियो के तौर पर जानकारी मुहैया कराई जाती है। इस ऐप में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके आप जानकारी ले सकते हैं।

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

 

एग्री ऐप (Agri App)

यह कृषि ऐप किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधा मैसेज द्वारा बात करने की सुविधा देता है। इस ऐप में ही एक चैट ऑप्शन होता है, जिससे आप सीधा कृषि एक्सपर्ट से जुड़ सकते हैं और अपनी फसल के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस ऐप के ज़रिए किसानों को फसल की खेती, उसके रखरखाव, मछली पालन, पशुपालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया कराई जाती है। इस पर खेती-किसानी से जुड़ी कई वीडियो भी उपलब्ध हैं, जिससे किसान खेती में आधुनिक तकनीक को कैसे अपनाया जाए इसकी जानकारी ले सकते हैं। 

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

 

खेती-बाड़ी (Kheti-badi)

वर्तमान में कृषि क्षेत्र फसल की कई आधुनिक किस्मों, रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों पर बहुत ज़्यादा निर्भर है। यह ऐप किसानों को जैविक खेती अपनाने से संबंधित जानकारी देता है। इसका उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इस ऐप के ज़रिए किसान जैविक खेती करने के तरीके और जैविक खाद बनाने के तरीके जैसी कई नई बातें सीख सकते हैं। साथ ही खेती से संबंधित कोई भी समस्या हो, सवाल हो उसकी तस्वीर खींचकर अपने नाम और फोन नंबर के साथ भेज सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, मराठी भाषा में उपलब्ध है। 

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

कृषि ऐप: किसान के मोबाइल में ज़रूर होने चाहिए खेती-किसानी से जुड़े ये Agri-apps

कृषि ज्ञान (Krishi Gyan)

इस कृषि ऐप के ज़रिए किसान ‘ज्ञान केंद्र’ विकल्प पर जाकर खेती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विशेषज्ञों से फसलों, बागवानी, सब्जियों और पशुधन से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। इसमें आपको किससे संबंधित जानकारी चाहिए वो चुने और उसके बारे में लिखकर फिर तस्वीर डाल दें। सवालों का जवाब ऐप में ही नोटिफिकेशन के जरिए मिलता है। इसमें वीडियो के माध्यम से किसान फसल उगाने की आधुनिक तकनीक से लेकर कीटों से बचाव और जैविक तरीके से कीटनाशक बनाने की विधि के बारे में भी जान सकते हैं।

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

 

मेघदूत ऐप (Meghdoot App)

मेघदूत मोबाइल ऐप को भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ने मिलकर लॉन्च किया। ये ऐप किसानों को स्थानीय भाषा में फसल और पशुधन समेत मौसम-आधारित कृषि सलाह प्रदान करता है। इस ऐप पर सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को जानकारी अपडेट की जाती है। ये 13 भाषाओं में उपलब्ध है। मेघदूत ऐप तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा की गति की दिशा से संबंधित पूर्वानुमान प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- मवेशियों के रोग का पता और उपचार बताएगा ये मोबाइल ऐप

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

 

क्रॉप इंश्योरेंस (Crop Insurance)

यह ऐप किसानों को फसल के इंश्योरेंस के बारे में कई तरह की जानकारियां देता है। इस ऐप के ज़रिए किसान फसल के इंश्योरेंस से जुड़ी कई जानकारियां जैसे, एक मुश्त भुगतान राशि, प्रीमियम, सब्सिडी राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप में आप अपनी फसल के नुकसान की रिपोर्ट भी कर सकते हैं। अभी यह ऐप केवल हिंदी अंग्रेजी और मराठी भाषा में मौजूद है।

mobile app for farmers ( कृषि ऐप )

ये भी पढ़ें: Krish-E App देता है कृषि उपकरण किराये पर लेने की सुविधा, मिलती है खेती से जुड़ी हर सलाह

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top