नागालैंड को ‘कीवी स्टेट’ घोषित किया जाना चाहिए: नरेन्द्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया तथा कहा कि नागालैंड को 'कीवी स्टेट' बनाने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए।

नागालैंड कीवी स्टेट (Nagaland Kiwi State:) narendra singh tomar

नागालैंड कीवी स्टेट (Nagaland Kiwi State:) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड एवं अन्य उत्तर-पूर्वी राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कीवी के उत्पादन से यहां के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही बागवानी के क्षेत्र में विस्तार हुआ है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है।

राज्य सरकार एवं कृषि मंत्रालय को नागालैंड को ‘कीवी स्टेट’ का दर्जा दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। तोमर बुधवार को केंद्रीय बागवानी संस्थान, नागालैंड द्वारा आयोजित कीवी के लिए वेल्यू चैन निर्माण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Kisan of india facebook

ये भी पढ़े: One Nation One Ration Card: राशन कार्ड से मिलेंगे मुफ्त में गेहूं और दाल

ये भी पढ़े: कृषि कानून लागू होने के बाद सरकार ने जारी किए फसलों की खरीद के आंकड़े

तोमर ने कहा कि यह अवसर सभी को प्रसन्न करने वाला है, जब उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के किसानों ने कीवी फल के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है। इससे नागालैंड के कृषि क्षेत्र में नया आयाम जुड़ा है इसका लाभ वहां के किसानों को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए कृषि शुरू से ही प्राथमिकता का विषय रहा है।

किसानों की आय बढ़े, उपज-उत्पादन में वृद्धि, फसलों का विविधीकरण, खाद्य प्रसंस्करण और किसान महंगी फसलों की खेती की ओर अग्रसर हो, इस दिशा में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत साढ़े 6 वर्षों से सतत कार्य किया जा रहा है और कृषि अवसरंचना कोष, कृषक उत्पादक संगठन जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ की गई है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 हज़ार करोड़ रू. की राशि का प्रावधान किया गया है। अब आवश्यकता इस बात है कि केंद्र, राज्य व संबंधित संस्थाएं मिलकर इन सारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्य करे।

ये भी पढ़े: किसान-बागवान 2021 तक चुका सकेंगे लोन, ये है पूरी स्कीम

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के मूल में भी कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था है। वोकल फार लोकल सिर्फ नारा नहीं है, यह भारतीय उत्पादों के उन्नयन का अभियान है। तोमर ने कहा कि उत्तर-पूर्व के राज्यों को लेकर कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वहां की विशेष जलवायु एवं उत्पादकता का लाभ लेकर विशेष प्रजाति की उपज को बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कीवी फल के लिए नागालैंड में अलग से कृषक उत्पादक संगठन बनाने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि आज नागालैंड के किसान देश के बड़े शहरों के व्यापारियों के साथ कीवी की मार्केटिंग कर रहे हैं, यह एक सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि विदेशी फल हमारे यहां उत्पादित हों और उनका आयात कम हो, यह भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की ही दिशा में एक कदम है।

kisan of india instagram

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top