दिल्ली सीमा पर इकट्ठे हुए किसान, रोकने के लिए पुलिस ने लगाई कांटेदार तारों की बाड़

किसानों को प्रदर्शन से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने धारा 144 भी लागू कर दी है। साथ ही सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

दिल्ली delhi police

‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्राली, राशन व अन्य आवश्यक सामान लेकर एकत्रित हो गए हैं। किसानों को प्रदर्शन से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने धारा 144 भी लागू कर दी है। साथ ही सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे किसानों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आंसू गैस के गोले दोगे। दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाली सीमा पर नरेला में किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

सीमा पर पानी से भरे टैंक तथा रेत से भरे ट्रक तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही कांटेदार तारों की बाड़ बना दी गई है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में भी हुआ बदलाव

किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। एनसीआर से दिल्ली जाने वाली मेट्रो सेवाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है जबकि दिल्ली से एनसीआर जाने वाली मेट्रो सेवाएं यथावत रहेंगी। ग्रीन लाइन पर छह मेट्रो स्टेशनों पर निकास और प्रवेश द्वार बंद करने की घोषणा की।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top