किसान आंदोलन पर राहुल गांधी ने कहा, किसान पीछे नहीं हटेंगे, सरकार को ही पीछे हटना होगा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान आंदोलन में सरकार की भूमिका और मंशा […]

rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान आंदोलन में सरकार की भूमिका और मंशा पर प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार किलेबंदी क्यों कर रही है, क्या वे किसानों से डरते हैं? क्या किसान सरकार के दुश्मन हैं? ये किसान हिंदुस्तान की ताकत है, इनका डराना, धमकाना, मारना सरकार का काम नहीं है।

ये भी देखें : देश में बनाए जाएंगे दस हजार FPO, किसानों को होंगे ये बड़े फायदे

ये भी देखें : जानिए GM फसलों के क्या लाभ और हानियां हैं?

गृहमंत्री के कृषि बिलों को डेढ़ साल टालने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का काम बातचीत द्वारा समस्या का हल निकालना है। कानूनों को दो साल के लिए टालने से क्या होगा। सरकार किसानों से बात नहीं कर रही है तो यह हमारे देश के लिए ठीक नहीं है। सरकार ने दिल्ली को किले में क्यों तब्दील कर दिया है।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस समस्या को जल्दी से जल्दी हल करने की जरूरत है। किसान पीछे नहीं हटेंगे, आखिर में सरकार को ही हार मान कर पीछे हटना होगा। इसलिए बेहतर होगा कि वो आज ही पीछे हट जाएं।

पॉप स्टार रिहाना, ग्रेट थनबर्ग और कुछ अन्य इंटरनेशनल सिलेब्रिटीज द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन दिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है। कौन क्या कह रहा है, इसमें हमारी कोई रुचि नहीं है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top