यूपी सरकार की शानदार योजना: पोल्ट्री फार्मिंग से घर बैठे कमाएं 1.5 लाख रूपये महीना, सरकार देगी बंपर लोन और सब्सिडी!

उत्तर प्रदेश का पशुपालन विभाग अब मऊ जिले से शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश में पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत अगर आप 10,000 बर्ड कैपिसिटी की पोल्ट्री यूनिट लगाना चाहते हैं, तो इसकी कुल लागत 99.53 लाख रूपये तय की गई है।

क्या आप बेरोजगार हैं? क्या आपकी छोटी सी ज़मीन पड़ी बेकार है? क्या आप हर महीने नौकरी के चक्कर में लाखों नहीं, बल्कि 50 हजार भी नहीं कमा पाते? तो फिर ये ख़बर आपके लिए सोने पर सुहागा है। उत्तर प्रदेश सरकार अब आपको घर बैठे पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) का ऐसा मौका दे रही है, जिससे आप हर महीने 1.2 से 1.5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। और सबसे बड़ी बात, सरकार खुद इस बिजनेस का 70 फ लोन दे रही है, वो भी महज 7 फीसदी ब्याज सब्सिडी के साथ।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश का पशुपालन विभाग अब मऊ जिले से शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश में पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत अगर आप 10,000 बर्ड कैपिसिटी की पोल्ट्री यूनिट लगाना चाहते हैं, तो इसकी कुल लागत 99.53 लाख रूपये तय की गई है। इसमें से बैंक 70 प्रतिशत यानी करीब 70 लाख रुपये का लोन देगा, और बाकी 30 फीसदी आपको खुद लगाना होगा। लेकिन चिंता मत कीजिए इस 30 फीसदी पर भी सरकार कई तरह की छूट और सब्सिडी दे रही है।

सिर्फ लोन ही नहीं, बल्कि ये 5 बड़ी राहतें भी

सरकार ने पोल्ट्री बिजनेस को सस्ता बनाने के लिए कई फैसले लिए हैं:

1.बिजली बिल में छूट : पोल्ट्री फार्म के लिए बिजली की दरें सामान्य से कम रखी गई हैं।

2.स्टाम्प ड्यूटी में राहत : अगर जमीन खरीद रहे हैं, तो स्टाम्प ड्यूटी में भारी छूट।

3.उपकरणों पर रियायत : पोल्ट्री से जुड़े उपकरणों पर टैक्स कम।

4.ब्याज सब्सिडी : बैंक लोन पर 7 प्रतिशत तक ब्याज सरकार उठाएगी।

5.तकनीकी मार्गदर्शन : जिला पशुपालन विभाग आपको फ्री में ट्रेनिंग और सलाह देगा।

कितना होगा मुनाफा? क्या गणित सही है?

  • मासिक आय: 1.2 लाख से 1.5 लाख रूपये तक

  • सालाना आय: 12 लाख से 15 लाख रूपये तक

यह आप तब कमा सकते हैं जब आप ब्रॉयलर (चिकन मीट) और अंडा उत्पादन दोनों करेंगे। बाजार में दोनों की बहुत मांग है। ख़ास बात ये कि पोल्ट्री फार्म में चारा, दवा और बिजली का खर्च निकालने के बाद भी ये मुनाफा बचता है। अगर आप इसे वैज्ञानिक तरीके से चलाएंगे, तो नुकसान की गुंजाइश लगभग ना के बराबर है।

क्या आप आवेदन कर सकते हैं? 

  1. कोई भी किसान, बेरोजगार युवा, महिला, अनुसूचित/जनजाति वर्ग का अप्लाई कर सकता है।

  2. ज़रूरी है कि आपके पास पोल्ट्री फार्म के लिए ज़मीन हो (10,000 बर्ड के लिए करीब 1 एकड़)।

  3. पहले से किसी और सरकारी पोल्ट्री योजना का लाभ न ले रहा हो।

ये दस्तावेज रखें तैयार

आवेदन के लिए इन कागजातों की जरूरत होगी:

  1. आधार कार्ड

  2. पैन कार्ड

  3. बैंक खाता विवरण

  4. जमीन के कागजात (खतौनी/पट्टा)

  5. डीपीआर (Detailed Project Report)  

कैसे करें आवेदन? (पूरी प्रक्रिया)

स्टेप 1: अपने जिले के पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाएं।
स्टेप 2: वहां से योजना की पूरी जानकारी लें।
स्टेप 3: विभाग आपको डीपीआर बनाने और बैंक से लोन प्रोसेस में मदद करेगा।
स्टेप 4: लोन मंजूर होते ही फार्म लगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
स्टेप 5: शुरू करें अपना बिजनेस और कमाएं लाखों। 

विशेष सलाह (एक्सपर्ट की जुबानी)

पोल्ट्री फार्मिंग एक संवेदनशील बिजनेस है। इसमें बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई और सही चारा बहुत जरूरी है। यूपी सरकार आपको मुफ्त ट्रेनिंग देगी और समय-समय पर पशु चिकित्सकों की टीम भेजेगी। 

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top