केले की खेती बनी किसान रघु सिंह के लिए संकटमोचक, प्रति बीघा हज़ारों में कमाई

एक पौधे से औसतन 15 से 20 किलो केले की उपज

केले की खेती किसान के लिए कई मायनों में फ़ायदेमंद है बशर्ते उत्पादक किसान केले की खेती करते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें।

सदाबहार फल केले की मांग बाज़ार में हमेशा रहती है। डिमांड की वजह से भारत में इसका उत्पादन भी अधिक है। भारत कुल उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ केले का दुनिया का प्रमुख उत्पादक है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश देश के केले के उत्पादन में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं। भारत हर साल करीबन 2.75 करोड़ टन केले का उत्पादन करता है। केला उत्पादन के मामले में भारत विश्व में पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर चीन है, जहां प्रति वर्ष 1.2 करोड़ टन केले का उत्पादन होता है। केले की खेती की तरफ़ किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण है केले की खेती से ज़्यादा मुनाफ़ा।

केले की खेती banana farming

ऐसे ही एक किसान प्रयागराज के गांजा गांव में रहने वाले रघु सिंह हैं, जो केले की खेती से मुनाफ़ा कमा रहे हैं। रघु सिंह 32 बीघा ज़मीन पर मुख्य तौर पर केले की खेती करते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि केले का एक पौधा औसतन 15 से 20 किलो की उपज दे देता है।

केले की खेती banana farming

केले की फसल का दाम गुणवत्ता पर निर्भर

केले की खेती बीज से नहीं, बल्कि केले के पौधों से होती है। उन्होंने प्रति बीघा 960 पेड़ लगाए हुए हैं, इससे प्रति बीघे के हिसाब से 70 से 80 हज़ार तक वो मुनाफ़ा अर्जित कर लेते हैं। केले की फसल का दाम उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। मध्यम गुणवत्ता वाले की बाज़ार में कीमत प्रति बीघा 50 हज़ार रुपये रहती है, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले केले पर 70 से 80 हज़ार रुपये का लाभ उन्हें मिलता है। वहीं केले की खेती करते समय कई बातों का ध्यान रखना भी ज़रूरी होता है। 35 से 36 डिग्री तक का तापमान केले की फसल के लिए सही होता है।

केले की खेती banana farming

पारंपरिक खेती की तुलना में केले की खेती से ज़्यादा मुनाफ़ा

रघु सिंह केले की खेती के साथ मटर और गेहूं की पैदावार भी करते हैं। 14 महीने में बनकर तैयार होने वाली केले की फसल के बाद वो उस ज़मीन पर मटर की खेती करते हैं। रघु सिंह बताते हैं कि केले की खेती के कई फ़ायदे हैं। अगर केले की खेती न हो तो सिर्फ़ धान और गेंहू की खेती से वो अपना घर नहीं चला सकते।

केले की खेती banana farming

ये भी पढ़ें- केले की खेती (Banana Cultivation): गर्मी और ‘पीलिया’ रोग से कैसे बचाएं केले की फसल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह से जानिए उन्नत तरीके

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

मंडी भाव की जानकारी
 

ये भी पढ़ें:

 
You might also like
1 Comment
  1. नीरज सिंह says

    उत्तर प्रदेश में केले के पौधे कहां पर मिलेगें

Leave A Reply

Your email address will not be published.