उत्तर प्रदेश में धान क्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त, 72 घंटों में मिलेगा धान का मूल्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक धान क्रय केन्द्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने धान खरीद केन्द्रों पर 72 घंटे में धान का मूल्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

yogi adityanath योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक धान क्रय केन्द्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान बिक्री के लिए इंतजार नहीं करना पड़े इसलिए उन्हों ने खरीद केन्द्रों पर भी कांटों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

साथ ही  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों पर 72 घंटे में धान का मूल्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही अधिकारियों को किसानों के हित में सभी आवश्यक कदम उठाने के भी दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाइट हाउस परियोजना के तहत शहरी गरीबों के लिए वैकल्पिक तकनीक पर आधारित आवासों का निर्माण किया जाएगा।

इस योजना के तहत लखनऊ में 10,054 फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top