Google India Search Trends 2021: गूगल सर्च पर भारत में रेसिपी सेगमेंट में टॉप पर रहा एनोकी मशरूम

गूगल सर्च में टॉप पर रहा एनोकी मशरूम (Enoki Mushroom) सामान्य मशरूम से थोड़ा अलग होता है। ये मशरुम सबसे ज़्यादा जापान में लोकप्रिय है और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस लेख में हम आपको इन्हीं फ़ायदों के बारे में बताएंगे।

enoki mushroom farming (एनोकी मशरूम की खेती)

गूगल की 2021 की टॉप सर्च रेसिपी में एनोकी मशरूम टॉप पर रहा और इसे सबसे ज़्यादा सर्च किया मिजोरम के लोगों ने। आमतौर पर मशरूम की रेसिपी लोगों द्वारा बहुत पसंद की जाती है। मशरुम की कई प्रजातिया हैं जिनमें  से एनोकी मशरूम भी एक है।  मशरूम की ढेरों प्रजातियां भले ही हों,  इनमें से कुछ ही खाने योग्य होती  हैं।   बाकी जंगली मशरूम होता है जिसे खाया नहीं जाता है। भारत में भी पिछले कुछ सालों से मशरूम लोगों को बहुत भा रहा है, इसलिए इसकी खेती अधिक हो रही है। कुछ मशरूम अपने आप उग जाते हैं, तो कुछ को कृत्रिम वातावरण प्रदान करके उगाया जाता है। मशरूम एक प्रकार का कवक (fungus) होता है। गूगल सर्च में टॉप पर रहा एनोकी मशरूम सामान्य मशरूम से थोड़ा अलग है। आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं और यह कहां उगाया जाता है?

क्या है एनोकी मशरूम (Enoki Mushroom)?

यह मशरूम की एक खास प्रजाति है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर जापानी व्यंजनों में किया जाता है और जापान में इसे एनोकिटेक (enokitake) भी कहा जाता है। इस साल गूगल पर इसी मशरूम की रेसिपी सबसे ज़्यादा लोगों ने खोजी है।

कहां उगाया जाता है? (Major regions of Enoki Mushroom cultivation)

यह जापान में अधिक उगाया जाता है। यह मशरूम स्वाभाविक रूप से चीनी हैकबेरी पेड़ (सेल्टिस साइनेंसिस) के टुकड़े और राख, शहतूत और खुरमा आदि के पेड़ों पर उगता है। एनोकी आमतौर पर सितंबर से मार्च के बीच उगते हैं,  इसलिए इसे विंटर फंगस भी कहा जाता है।

enoki mushroom farming (एनोकी मशरूम की खेती)
तस्वीर साभार: blogspot

Google India Search Trends 2021: गूगल सर्च पर भारत में रेसिपी सेगमेंट में टॉप पर रहा एनोकी मशरूमउगाने के लिए तापमान (Ideal temperature to grow Enoki Mushroom)

यह मशरूम बहुत ही नाज़ुक होता है और जल्दी खराब हो जाता है। जापान में भी यह मशरूम बहुत बेशकीमती माना जाता है। वानस्पतिक वृद्धि के लिए इसे 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तापमान की ज़रूरत होती है और मशरूम बनने के लिए 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान चाहिए। इस मशरूम को पूरी तरह कुदरती रूप से उगाया जा सकता है। भारत में भी इसे उगाने की तकनीक पर काम चल रहा है।

enoki mushroom farming (एनोकी मशरूम की खेती)
तस्वीर साभार: blogspot

एनोकी मशरूम के फायदे (Benefits of Enoki Mushroom)

यह मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। इसी वजह से यह दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह आयरन (लोहा) और कॉपर (तांबा) का भी अच्छा स्रोत है।

यह मशरूम मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, इसमें नियासिन नामक तत्व होता है जो मानसिक सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी5 और थियामिन, नर्व सेल्स को ठीक तरह से काम करने में मदद करते हैं।

एनोकी मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कैंसर से बचाने में सहायक होते हैं। यह मशरूम इम्यूनिटी बढ़ाकर संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचाता है। आप भी ऑनलाइन यह मशरुम  खरीदकर इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। गूगल पर आपको इसकी रेसिपी भी मिल जाएगी।

enoki mushroom farming (एनोकी मशरूम की खेती)
(तस्वीर साभार: finedininglovers)

ये भी पढ़ें- OKRA For Home Garden: घर पर ही आसानी से उगाएं ताज़ी भिंडी, बस कुछ बातों का ध्यान रखें

अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top