डायबिटीज, बीपी और कोलेस्ट्रॉल में राहत देता है सेब का सिरका, ऐसे करें प्रयोग

Health benefits of Apple Cider Vinegar - सेब के सिरके के अनेक फायदे हैं। ऐसा कहा जाता है कि सेब का सिरका कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाव में मददगार साबित होता है।

सेब का सिरका apple cide vinegar health benefits in hindi

सेब का सिरका (Apple vinegar): काफी समय से लोग सेब के सिरके का उपयोग दवा के रुप में करते हैं। इसके साथ ही हम रोज की दिनचर्या में इसे कई प्रकार से इस्तेसाल करते हैं, जैसे खाना बनाना, अचार बनाना आदि। हेल्दी सेहत और फिट बॉडी के लिए सेब के सिरके को आप अपनी डेली डायट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) के अनेक फायदे हैं। ऐसा कहा जाता है कि सेब का सिरका कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचाव में मददगार साबित होता है। सेब के सिरके के फायदे और नुकसान, दोनों के बारे में विस्तार से हम आपको बताएंगे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि सेब का सिरका किसी भी बीमारी का इलाज तो नहीं है, लेकिन इसकी मदद से किसी भी समस्या के प्रभाव को कुछ हद तक कम सकते हैं।

आईए जानते हैं सेब के सिरके के फायदे और नुकसान के बारे में-

सेब के सिरके के फायदे (Apple Cider Vinegar benefits)

सेब के सिरके के कई तरीके के फायदे हैं जैसे डायबिटीज/ ब्लड शुगर के लिए, वजन कम करने के लिए, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना

Kisan of india facebook

ये भी देखें : खानपान में चिया सीड्स को करें शामिल, प्रोटीन मिलेगा और बीमारी से भी दूर रहेंगे

ये भी देखें : हमेशा जवां दिखना है तो हरी मिर्च खाएं, संक्रमण से भी रखेगी दूर

डायबिटीज/ ब्लड शुगर के लिए

सेब के सिरके का इस्तेमाल हम डायबिटीज के लिए करते हैं। चूहों पर किए गए एक शोध से पता चलता है कि सेब के सिरके का सेवन ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा एक अन्य स्टडी में ये पता चलता है कि एसिटिक एसिड, जो सेब के सिरके का एक मुख्य घटक है, उसके एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक प्रभाव की वजह से मधुमेह की समस्या में कुछ हद तक आराम पाया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने में सेब का सिरका काफी मददगार साबित होता है। माना जाता है कि अगर आप रोज की दिनचर्या में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी फैट को कम करने में बहुत कारगर साबित होता है। मोटे चूहों पर किए गए अध्ययन में एक बात सामने आई कि एसिटिक एसिड (सेब के सिरके का मुख्य घटक) वसा के जमाव को रोक सकता है।

इतना ही नहीं 175 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में भी सकारात्मक नतीजा देखने को मिला। दरअसल, शोध में लोगों को प्रत्येक दिन 1 या 2 चम्मच सिरका पिलाया जाता था, तीन महीने बाद उनके वजन में कमी देखी गई।

ये भी देखें : जानिए क्या है Apple Cide Vinegar और किस तरह बनाया जाता है?

ये भी देखें : शकरकंद खाकर दूर करें खून की कमीं, जानें कैसे होती है इसकी खेती

Kisan of India Twitter

कोलेस्ट्रॉल के लिए

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको ब्लड प्रेशर तथा हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर आपके लिए मददगार हो सकता है। एनसीबीआई के अनुसार एसिटिक एसिड, सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राईकैलग्लिसरॉल को कम करने में मददगार साबित हुआ है। इसके अलावा सेब का सिरका एलडीएल (LDL) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल (HDL) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में मदद करता है।

सेब के सिरके के नुकसान (Apple Cider Vinegar Side Effects)

क्या आप जानते हैं सेब का सिरका आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है? आईए जानते हैं इसके अधिक सेवन से क्या हानि हो सकती है।

शरीर में पोटेशियम लेवल का गिरना

सेब के सिरके का सेवन शरीर में पोटेशियम का लेवल गिरा सकता है। जिसके वजह से थकान, ऐंठन, लकवा और घबराहट की समस्या हो सकती है। यदि एप्पल साइडर विनेगर का लेने के बाद आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो सतर्क हो जाइए।

लो ब्लड प्रेशर

सेब के सिरके का सेवन ज्यादा मात्रा में करने के बाद ब्लड प्रेशर में गिरावट देखने को मिलती है। हाल में एक रिसर्च में यह देखने को मिला है कि अगर आप एप्पल साइडर का सेवन ज्यादा मात्रा में कर ले तो आपको लो बीपी की समस्या भी हो सकती है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top