जानिए क्या है Apple Cide Vinegar और किस तरह बनाया जाता है?

हम इस आर्टिकल में सेब के सिरके (Apple Cider Vineger) से जुड़ी कुछ खास बातों को जानेंगे जो हमारी हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं।

सेब के सिरके Apple Cide Vinegar

सेब के सिरके Apple Cide Vinegar: हमारी जिन्दगी में सेब की अहमियत क्या है? बेशक हम सब ये बहुत अच्छे से जानते हैं और इस बारे में एक कहावत आपने भी सुनी होगी “An apple a day keeps the doctor away.” आज हम इस आर्टिकल में सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) से जुड़ी कुछ खास बातों को जानेंगे जो हमारी हेल्थ के लिए भी जरूरी हैं।

क्या होता है सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

सेब का सिरका सेब से तैयार किया जाता है और ये एक प्रकार का पेय पदार्थ है। इसे सेब तथा शुगर के मिश्रण को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है। आम तौर पर इसे कई प्रकार से उपयोग में लिया जाता है परन्तु सबसे ज्यादा इसका प्रयोग ड्रिंक या पारंपरिक दवा के रूप में किया जाता है।

Kisan of India youtube

ये भी पढ़ें : हमेशा जवां दिखना है तो हरी मिर्च खाएं, संक्रमण से भी रखेगी दूर

ये भी पढ़ें : खानपान में चिया सीड्स को करें शामिल, प्रोटीन मिलेगा और बीमारी से भी दूर रहेंगे

इस तरह बनाया जाता है सेब का सिरका

सेब का सिरका बनाने के लिए मुख्य रुप से दो तरीके हैं जिन्हें हम नैचुरल फर्मेंटेशन और ईस्ट फर्मेंटेशन के नाम से जानते हैं। सिरका बनाने के दौरान सेब में पाई जाने वाली शुगर को अल्कोहल में बदल दिया जाता है और लेक्टिक बैक्टीरिया डाल दिया जाता है। इस प्रकार बने अल्कोहल और शुगर को लैक्टिक बैक्टीरिया एसिटिक ऐसिड में बदल देता है जिसे सेब का सिरका या Apple Cider Vinegar कहते हैं।

नेचुरल प्रोसेस के द्वारा सेब के सिरके को बनाते वक्त ईस्ट बैक्टीरिया तथा लैक्टिक बैक्टीरिया मिश्रण में प्राकृतिक रूप से पनपते हैं, जिसमें समय लगता है परन्तु इस विधि से तैयार सिरका काफी अच्छा माना जाता है।

Kisan of india facebook

ये भी पढ़ें : अब गौपालन के साथ-साथ गाय की गोबर से बनाएं पेपर बैग और कमाएं अच्छा मुनाफा

ये भी पढ़ें : इंजीनियरिंग छोड़ युवा बना ऑर्गेनिक फार्मर, लाखों रुपया कमा किसानों को दिखाई राह

सेब का सिरका बनाने की दूसरी विधि में सेब का रस निकालकर उसमें फर्मेंटेशन के लिए आर्टीफिशियल ईस्ट मिलाया जाता है और फिर लैक्टिक बैक्टीरिया कल्चर डालकर उस रस को एसिटिक ऐसिड में बदला जाता है। इस विधि से सिरका जल्दी तैयार होता है परन्तु इस विधि से बने सेब के सिरके को कम असरलदार माना जाता है।

सेब के सिरके की गुणवत्ता को पहचानने के तरीके

मार्केट में मिलने वाले सेब के सिरके को अक्सर फिल्टर कर दिया जाता है। इस कारण सिरके में मौजूद मदर कल्चर और बैक्टीरिया खत्म हो जाता है और वह कम प्रभावी हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि बिना फिल्टर किया हुआ सिरका ही खरीदें क्योंकि इसमें मदर कल्चर और लैक्टिक बैक्टीरिया होते हैं जो वास्तव में सिरके को प्रभावी बनाते हैं।

सेब का सिरका इस्तेमाल करने का तरीका

सेब के सिरके का इस्तेमाल लोग सलाद को गार्निस करने, खाद्य पदार्थों को डिब्बा बंद करने के लिए तथा पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सिरके के वास्तविक लाभ के लिए जरुरी है कि इसे सही विधि से तथा सही समय पर लिया जाए।

Kisan of India Twitter

सेब के सिरके से होने वाले लाभ

एक वयस्क व्यक्ति 15 से 20 ml. सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर खाने से पहले दिन में 3 बार तक ले सकता है। इसे शहद या जूस के साथ भी प्रयोग किया जा सकता है। छोटे बच्चों को इससे दूर रखने की सलाह दी जाती है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top