Top Agriculture Machines: खेती से जुड़े ये 5 आधुनिक कृषि यंत्र हैं किसानों के सारथी, श्रम और लागत को कम कर बढ़ाते हैं मुनाफ़ा

हम आपको इस लेख में कुछ खास कृषि यंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जो किसानों के सच्चे दोस्त बनकर उभर रहे हैं। ये कृषि यंत्र (Agriculture Machines) किसानों के लिए काफ़ी उपयोगी हैं।

कृषि यंत्र agriculture machines

आधुनिक खेती (Modern Farming) में कृषि यंत्रों की अहम भूमिका है। कृषि यंत्रों ने खेती से जुड़ी गतिविधियों को किसानों के लिए सुगम बनाया है। कृषि यंत्रों और उपकरणों की मदद से समय की बचत के साथ ही लागत में कमी आती है। आज हम आपको खेतीबाड़ी में काम आने वाले  5 कृषि यंत्रों के बारे में बता रहे हैं। ये कृषि यंत्र (Agriculture Machines) किसानों के लिए काफ़ी उपयोगी हैं। आइए जानते हैं इन यंत्रों की ख़ासियत और लाभ।

1. मिनी पावर टिलर (Mini Power Tiller)

ये खेतीबाड़ी की एक ऐसी मशीन है, जो मिट्टी को ढीला करने और रोपण से पहले और फसलों को लगाने के बाद मिट्टी को चिकना करने के लिए उपयोग में लाई जाती है। ये खरपतवार को भी नियंत्रित करती है। पावर टिलर मशीन, फसल की निराई-गुड़ाई जैसे कार्य आसान कर देती है। ये मशीन ईंधन  से चलती है। इस मशीन को चलाना सरल है। ऑपरेटर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पावर टिलर मशीन को बनाया जाता है। उदाहरण के तौर पर ऑपरेटर की सुरक्षा के लिए टाइन कवर होता है। आसान गति नियंत्रण के लिए लीवर और ऊंचाई सेट करने के लिए हैंडल दिए होते हैं। देश में कई कंपनियां इसका प्रॉडक्शन कर रही हैं। कई कंपनियां इस मशीन की खरीद पर EMI की सुविधा भी दे रही हैं।

कृषि यंत्र agriculture machines
अधिक जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें (तस्वीर साभार: Amazon)

2. बीज प्लांटर (Seed Planter)

इस मशीन की मदद से मक्का, बीन्स, मूंगफली, कॉटन प्याज, सोयाबीन, राजमा, मटर, ब्लैक ग्राम, मूंग, बीन्स के बीजों की बुवाई आसानी से की जा सकती है। ये मैन्युअल रूप से संचालित एक डिवाइस है, जिसे ऑपरेट करना आसान है। खाद डालने के काम से लेकर पौधे भी लगा सकती है। बीज और उर्वरक का सही तरह से फैलाव कर सकती है। किसान बीज को रोपने की दूरी भी खुद से तय कर सकते हैं। ये ज़मीन की सतह से 8 से 12 इंच नीचे जा सकती हैं। गीली मिट्टी में भी ये बखूबी काम कर सकती है।

कृषि यंत्र agriculture machines
अधिक जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें (तस्वीर साभार: Amazon)

3. ड्रिप सिंचाई किट (Drip Irrigation Kit)

बाज़ार में फुली ऑटोमेटिक ड्रिप सिंचाई किट उपलब्ध है। ड्रिप सिंचाई किट में फील्ड इंस्टॉलेशन और संचालन के लिए सभी आवश्यक पार्ट शामिल हैं। इस किट में किसानों को इलेक्ट्रॉनिक वॉटर टाइमर, फीडर लाइन पाइप, मेनलाइन कोन कनेक्टर, टैप एडाप्टर, होल्डिंग स्टिक, ड्रिप होल पंचर,होल प्लग, मेनलाइन स्ट्रेट कनेक्टर, फ्लेक्सनेट पाइप, ड्रिपलाइन, इंस्टॉलेशन मैन्युअल समेत कई और चीज़ें मिलती हैं। आप घर में न भी हों, या छुट्टी पर हों तो भी ये आपके बगीचे को अच्छे से पानी देगा। बालकनी गार्डन, टेरेस गार्डन से लेकर आउटडोर के लिए ये ड्रिप सिंचाई किट उपयुक्त है। आप इसकी मदद से अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का शेड्यूल सेट कर सकते हैं।

कृषि यंत्र agriculture machines
अधिक जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें (तस्वीर साभार: Amazon)

Top Agriculture Machines: खेती से जुड़े ये 5 आधुनिक कृषि यंत्र हैं किसानों के सारथी, श्रम और लागत को कम कर बढ़ाते हैं मुनाफ़ा4. क्रॉप कटर मशीन (Crop Cutter Machine)

फसलों की कटाई में कई श्रमिकों की ज़रूरत पड़ती है। अकेले करने बैठें  तो काफ़ी वक़्त लगता है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए बाज़ार में कई कंपनियों ने फसल काटने वाली मशीनें उतारी हैं। इन मशीनों को क्रॉप कटर मशीन कहा जाता है। बाजार में कई रेंज में ये मशीनें उपलब्ध हैं। ऑनलाइन भी ऐसी मशीनें मिल रही हैं, जिनका दाम 15 हजार से  40 हजार के बीच होता है। ये मशीन गेहूं, चावल, गन्ना, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, हरा चारा और घास काटने जैसे काम आसानी से कर देती है। यह मिट्टी की सतह से सिर्फ़ 2 से 3 सेंटीमीटर ऊपर फसलों को काटती हैं। इनमें लगे अतिरिक्त वीडर अटैचमेंट, खरपतवार को हटाने का भी काम करते हैं।  इसके अलावा, डीज़ल से चलने वाली ये मशीन घास ट्रिमिंग, लॉन ट्रिमिंग, खेत की निराई-गुड़ाई भी करती है। इन मशीनों की ख़ासियत है कि छोटे या बड़े किसान खुद की फसल की कटाई करने के साथ ही किराये पर भी इन मशीनों को चलाने के लिए दे सकते हैं। प्रति एकड़ के हिसाब से कटाई का पैसा मिलेगा और इससे अच्छी कमाई हो सकती है।

कृषि यंत्र agriculture machines
अधिक जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें (तस्वीर साभार: Amazon)

Top Agriculture Machines: खेती से जुड़े ये 5 आधुनिक कृषि यंत्र हैं किसानों के सारथी, श्रम और लागत को कम कर बढ़ाते हैं मुनाफ़ा5. स्प्रेयर पंप (Sprayer Pump)

फसलों पर कीट-रोगों के लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। कीट-रोगों के प्रकोप से फसल नष्ट हो जाती है। पौधे के विकास को खरपतवार भी नुकसान पहुंचाते हैं। कीट, बीमारियों और खरपतवार की रोकथाम के लिए कई तरह के कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है। स्प्रेयर पंप की मदद से इन कीटनाशकों/उर्वरकों को फसल पर छिड़का जाता है। कई प्रकार के स्प्रेयर भिन्न-भिन्न कार्य करने के लिए बाज़ार में उपलब्ध हैं। इनकी उपयोगिता अनेक कारकों पर निर्भर करती है।

छोटे किसानों के लिए स्प्रेयर पंप मशीन बड़े काम की हैं। ये मशीन कई तरह के फ़ंक्शन के साथ आती है। इसे बैटरी और हाथ, दोनों तरीकों से ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें आप एक वक़्त पर 18 लीटर तक कीटनाशक भर सकते है। पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 20 से 25 बार उपयोग कर सकते हैं। इस स्प्रेयर पंप का कृषि, रसायन, खेती, बागवानी और भी कई तरह की गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रॉडक्ट पर 6 महीने से लेकर एक साल तक की वॉरन्टी होती है।

कृषि यंत्र agriculture machines
अधिक जानकारी के लिए तस्वीर पर क्लिक करें (तस्वीर साभार: Amazon)

ये भी पढ़ें: इस युवा किसान ने ऑटोमैटिक ट्रैक्टर का किया आविष्कार, बिना ड्राइवर के करता है खेती से जुड़े सारे काम

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top