मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal – Mera Byora Portal) पर रजिस्ट्रेशन करने पर मिलता है इनाम, जानिए कैसे?

मेरी फसल, मेरा ब्योरा हरियाणा सरकार की एक प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसलिए सरकार राज्य के किसानों को इससे जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जानिए इस पोर्टल से जुड़ी अहम बातें। 

मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल

किसानों की मदद और उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी लगातार अलग-अलग योजनाएं लाती रही हैं। इस बीच एक खबर मुझे देखने को मिली, जिसमें उपायुक्त कप्तान शक्ति सिंह (Deputy Commissioner Captain Shakti Singh) ने रोहतक ज़िले (Rohtak) के किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी किसान मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal – Mera Byora Portal) पर 31 जनवरी तक रजिस्टर करेगा, उसको इनाम दिया जाएगा। इसी कड़ी में मैंने हरियाणा सरकार का ‘मेरी फसल, मेरा ब्योरा’ (Meri Fasal – Mera Byora) पोर्टल देखा। आज मैं आपको इस लेख में बताऊंगा कि कैसे आप कर सकते हैं इस पोर्टल के लिए रजिस्टर।

क्या है मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल (What is Meri Fasal-Mera Byora Portal)

हरियाणा सरकार द्वारा इस ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए राज्य के किसानों को कई सेवाएं दी जाती हैं। इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के लिए 2019 में शुरू किया गया था। इस पोर्टल के ज़रिए किसान अपनी फसलों से जुड़ी जानकारी अपलोड कर कृषि से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पद्मश्री कंवल सिंह चौहान दे रहे हजारों किसानों को दाम की गारंटी

मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल के फ़ायदे (Benefits of Meri Fasal – Mera Byora Portal)

मेरी फसल, मेरा ब्योरा हरियाणा सरकार की एक प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसलिए सरकार राज्य के किसानों को इससे जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस पोर्टल पर रजिस्टर करने पर किसानों को 10 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल में आपको इन सब चीज़ों के बारे में पता चलता है-

  • किसान का पंजीकरण, फसल का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा।

  • किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और साथ ही कृषि से जुड़ी समस्याओं का समाधान।

  • कृषि संबंधित जानकारियां समय पर उपलब्ध करना।

  • खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना।

  • फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करना।

  • प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना।

  • इस पोर्टल के माध्यम से कृषि उत्पादों की बिक्री और विपणन के विकल्प भी हैं।

किसान कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center), ग्राम स्तरीय उद्यम (Village Level Enterprise
और नज़दीकी अटल सेवा केंद्र (Atal Service Center)से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। किसानों को ई-पेमेंट के ज़रिए इनाम तुरंत उनके बैंक खाते में मिल जाता है।

मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल - कैसे करें आवेदन ? -
तस्वीर साभार: Meri Fasal – Mera Byora

मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल (Meri Fasal - Mera Byora Portal) पर रजिस्ट्रेशन करने पर मिलता है इनाम, जानिए कैसे?

कैसे करें मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर? (How to Register for Meri Fasal – Mera Byora Portal)

  • सबसे पहले रजिस्टर करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल (fasal.haryana.gov.in) पर जाना होगा।

  • पोर्टल के होम पेज पर ‘किसान अनुभाग’ बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपको ‘किसान पंजीकरण’ पर क्लिक करना होगा।

  • आगे जाने के लिए आपको मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिखने वाला कोड डालना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी (OTP) को सत्यापित करना होगा।

  • पंजीकरण प्रक्रिया को जारी रखने के लिए, किसान को व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, निवास स्थान, शाखा का नाम और IFSC कोड इनपुट करना होगा।

  • पंजीकरण प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए, किसान को मंडी या आढ़ती का विवरण देना होगा।

शिकायत और अन्य जानकारी के लिए टोल फ़्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं 

किसानों की मदद के लिए एक कॉल सेंटर भी बनाया गया है, जहां वो अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसानों को भुगतान संबंधी जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, तो वो कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर – 18001802117, 18001802060 पर कॉल कर सकते हैं। सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ये सेवाएं उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: जानिये क्या है हरियाणा की मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना? 

अगर हमारे किसान साथी खेती-किसानी से जुड़ी कोई भी खबर या अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो इस नंबर 9599273766 या [email protected] ईमेल आईडी पर हमें रिकॉर्ड करके या लिखकर भेज सकते हैं। हम आपकी आवाज़ बन आपकी बात किसान ऑफ़ इंडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे क्योंकि हमारा मानना है कि देश का किसान उन्नत तो देश उन्नत। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top