सब्जी बीडर, प्लांटेशन की नई मशीनों पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी

लहसुन, प्याज, भिण्डी आदि उद्यानिकी फसलों की बुवाई, प्लांटेशन की केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी द्वारा निर्मित मशीनों पर किसानों को सब्सिडी […]

agriculture machine

लहसुन, प्याज, भिण्डी आदि उद्यानिकी फसलों की बुवाई, प्लांटेशन की केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी द्वारा निर्मित मशीनों पर किसानों को सब्सिडी मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार में उद्यानिकी एवं  खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भरत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान नबीबाग में प्रसंस्करण मशीनों का अवलोकन किया।

उन्होंने प्याज भंडारण के लिए बहुत ही कम कीमत में नई तकनीक से विकसित तकनीक को भी समझा और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए बुवाई, पौध रोपाई, निराई गुडाई आदि के लिए हाल ही में विकसित मशीने और तकनीक किसानों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव ला सकती है। जरूरत है किसानों को इन मशीन और तकनीकों को अपनाने में मदद देने की।

उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण की यह छोटी-छोटी इकाइयों का लाभ किसानों को भी मिलेगा। इन इकाइयों को किसान खुद संचालित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब उद्यानिकी कृषक केवल सब्जी, फलों की फसले उत्पादित ही नहीं करेगा बल्कि इनका प्रसंस्करण भी करेगा। किसान उद्यानिकी फसल को कच्चे उत्पाद को व्यापारियों को कम कीमत पर नहीं बल्कि प्रसंस्करण कर धनिया, हल्दी, मिर्ची, मसाले, टमाटर, आलू आदि का प्रसंस्करण कर तैयार सामग्री सीधे उपभोक्ताओं तक देगा। इसके लिए किसानों को छोटी फुड प्रोसेसिंग इकाई लगाने में और फुड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण देने में उद्यानिकी विभाग द्वारा योजना बना ली गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top