सब्ज़ी नर्सरी (Vegetable Nursery) के काम में पौधों की नर्सरी बनाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। यहां सब्ज़ियों की पौध के अलावा सजावटी पौधे और फूलों के पौधों की रोपण सामग्री भी तैयार की जा सकती है। इसकी आजकल बहुत मांग है। आजकल लोग अपने घर से लेकर ऑफिस तक को हरा-भरा रखना चाहते हैं यानी पौधों की मांग हमेशा बनी रहती है। बाज़ार तो है , लेकिन नर्सरी व्यवसाय में सफ़ल होने के लिए सही जानकारी और इससे जुड़ा कौशल होना चाहिए।
असम के 40 वर्षीय युवा जंयती मेधी ने भी इस व्यवसाय से जुड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद इसमें ज़बरदस्त सफलता पाई। अब वह आसपास के इलाकों में सब्ज़ियों की पौध सप्लाई कर रहे हैं। उनके व्यवसाय की एक ख़ासियत यह भी है कि वह नर्सरी में पौध बिना मिट्टी के तैयार कर रहे हैं।
कौशल प्रशिक्षण से मिली मदद
असम के 40 वर्षीय ग्रामीण युवा जयंती मेधी अपनी 6 एकड़ भूमि पर मुख्य रूप से बागवानी करते हैं। अतिरिक्त आमदनी के लिए उन्होंने बागवानी नर्सरी भी बनाई, मगर इसमें बहुत सफलता नहीं मिली। लेकिन फरवरी 2020 में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनकी ज़िंदगी बदल गई। ग्रामीण युवाओं के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम (STRY) के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), नलबाड़ी द्वारा ‘नर्सरी प्रबंधन’ पर कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिली जानकारी और प्राप्त कौशल का उपयोग करके जयंती ने अपने नर्सरी उद्योग को बढ़ाना शुरू किया। इस कार्यक्रम से उन्हें अपने नर्सरी के पौधों की मार्केटिंग में भी मदद मिली। प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञों ने उन्हें सलाह और तकनीकी सहायता भी प्रदान की। उन्नत तरीके से नर्सरी स्थापित करने के बाद अब उन्हें सालाना क़रीब 7.5 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो जाती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन विषयों पर दी गई जानकारी
इस कार्यक्रम में व्यावसायिक नर्सरी स्थापित करने, मार्केटिंग, नर्सरी की योजना और लेआउट, पौधों के प्रसार के तरीकों और तकनीकों, पॉटिंग और रिपोटिंग के लिए रोपण सामग्री की तैयारी, सब्ज़ियों की पौध तैयार करना उनका प्रबंधन, ऐसे कई विषयों की जानकारी दी गई। नर्सरी पंजीकरण और सरकार की योजनाएं, सब्ज़ियों की नर्सरी बेड तैयार करना और प्रो ट्रे में सब्ज़ियों के बीज की बुवाई आदि की जानकारी भी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी गई।
ये भी पढ़ें:
Best Nursery For Vegetables: सब्जियों की बेहतरीन नर्सरी कैसे तैयार करें?
कौशल आधारित प्रशिक्षण के फायदे
- जंयती ने अपनी पुरानी नर्सरी को नए सिरे से वैज्ञानिक तरीके से स्थापित किया, जिसमें ट्रेनिंग में मिले कौशल से मदद मिली।
- वह ग्राहकों के लिए गुणवत्ता पूर्ण सब्ज़ियों की रोपण सामग्री तैयार करने लगे।
- वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल करके वह रोग मुक्त सब्ज़ियों की पौध तैयार करने लगे।
- उन्होंने अपनी नर्सरी के प्रसार में मदद के लिए मदर प्लांट ब्लॉक की स्थापना की और विभिन्न सब्जियों की मिट्टी रहित पौध का उत्पादन शुरु किया। इसके साथ ही नर्सरी में वर्मीकम्पोस्ट का उत्पादन भी शुरू किया।

अन्य युवाओं को किया प्रेरित
जयंती मेधी एक शिक्षित युवा हैं। उन्होंने खुद को नर्सरी उद्यमी के रूप में स्थापित कर लिया और इससे अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। इसे देखकर इलाके के अन्य युवा भी नर्सरी उद्योग को अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं। जयंती से प्रेरित होकर कई युवाओं ने अपने घर में ही गुणवत्ता पूर्ण रोपण सामग्री उगाना शुरू कर दिया और उसे स्थानीय बाज़ार में बेचने लगे। जयंती की नर्सरी में प्रशिक्षु किसान दौरे के लिए आते हैं और उनकी तकनीक को समझने का प्रयास करते हैं। अब वह अपने इलाके में कृषि विज्ञान केंद्र और NGO की मदद से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
ये भी पढ़ें:
अगर घर में लगाने हों पौधे या बड़ी नर्सरी तो मिलिए बंश गोपाल सिंह से, फ़्री में देते हैं कंसल्टेंसी और जानकारी
सब्ज़ी नर्सरी तैयार करने को लेकर किसान ऑफ इंडिया की सलाह
आईसीएआर (ICAR) की सलाह के मुताबिक, पौधशाला (Nursery) को तैयार करने के लिए इन निम्न बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए-
-
सब्ज़ी नर्सरी क्षेत्र को पालतू जानवरों और जंगली जानवरों से बचाने के लिए अच्छी तरह से बाड़ लगाना चाहिए।
-
जहां सब्ज़ी नर्सरी तैयार कर रहे हैं, वो जगह जल स्रोत के पास और जलभराव से मुक्त होनी चाहिए।
-
रोपाई के लिए मुख्य खेत के पास नर्सरी होनी चाहिए।
-
दक्षिण-पश्चिमी दिशा से सूर्य का प्रकाश सबसे उपयुक्त होता है।
-
उचित जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए।
-
पौध उगाने के लिए उपजाऊ और स्वस्थ मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसके लिए मिट्टी दोमट से बलुई दोमट होनी चाहिए।
-
मिट्टी में अच्छा कार्बनिक पदार्थ होना चाहिए। मिट्टी न तो अज़्यादा खुरदरी और न ही बहुत महीन होनी चाहिए। मिट्टी का पीएच मान लगभग 6 से 7 के बीच होना चाहिए।
ये भी पढ़ें:
Plant Nursery: राजस्थान की इस नर्सरी ने किसानों की कई समस्याएं एक साथ हल की, अन्य गाँवों के लिए बनी मॉडल पौधशाला
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:
- तेलंगाना में किसानों को सौगात: कृषि यंत्रीकरण योजना में अब 60 फीसदी तक सब्सिडी, ब्रांड की बाध्यता ख़त्मराज्य सरकार ने इस बार कृषि यंत्रीकरण योजना में एक अहम बदलाव किया है। अब किसानों को किसी ख़ास कंपनी या अधिकृत डीलर से ही यंत्र खरीदने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- 10th National Convention of Agrivision में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगी कृषि परिषद10th National Convention of Agrivision में कृषि परिषद, फर्जी डिग्रियों पर रोक और छोटे किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
- Mahila Kisan Diwas 2026: 59.8 फीसदी शक्ति जो है भारतीय कृषि का असली चेहरा, अन्न से अधिकार तक का सफ़रWomen Farmers’ Day 2026: Periodic Labour Force Survey (PLFS) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-दिसंबर 2025 के दौरान भारत के कृषि कार्यबल (Agricultural workforce) में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.8 फीसदी रही।
- PM धन-धान्य कृषि योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान ने ज़िलों को दिया किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्यPM धन-धान्य कृषि योजना में स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार खेती सुधारने, विभागों का तालमेल बढ़ाने और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- हरियाणा सरकार की डेयरी योजना से बढ़ाएं कमाई, भैंस खरीदने के लिए 1.30 लाख की आर्थिक मददइस पहल के तहत पात्र परिवारों को भैंस खरीदने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 80,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा, वीटा डेयरी की ओर से 50,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देने की जानकारी भी सामने आई है।
- मध्यप्रदेश में अब घर के दूध की भी होगी साइंटिफिक जांच! 12.40 करोड़ की लागत से पहली अत्याधुनिक डेयरी लैबये प्रयोगशाला केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट परियोजना के तहत 12.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला: पीएम-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगातहर किस्त में 2,000 रुपये आधार सत्यापन और Direct Benefit Transfer के ज़रिए दिए जाते हैं। राज्य सरकारों के ज़रिए लाभार्थियों की लिस्ट का वैरिफिकेशन पहले की तरह आगे भी जारी रहेगा
- National Biodiversity Authority ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बांटे 2.02 करोड़ रुपये, जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावाNational Biodiversity Authority की राशि से पारंपरिक फ़सलों, औषधीय पौधों और प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार का 65 लाख मीट्रिक टन धान ख़रीद का रिकॉर्ड लक्ष्य, किसानों को होगा सीधा फायदा!ये नई धान क्रय नीति किसानों के लिए कई मायनों में वरदान साबित होगी। पहला,बढ़ा हुआ MSP सीधे उनकी जेब में आएगा। दूसरा, फार्मर आईडी से रजिस्ट्रेशन की परेशानी खत्म होगी।
- पूजा घी पर सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘घी’ नाम से नहीं बिकेंगे अखाद्य उत्पादअब पूजा के लिए बनाए जाने वाले अखाद्य उत्पादों के पैकेट पर ‘घी’ शब्द लिखना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन्हें ‘पूजा के लिए घी’ कहकर भी प्रचारित नहीं किया जा सकेगा।
- कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना: ओड़िशा सरकार पोल्ट्री फार्म खोलने पर दे रही 10 करोड़ की सब्सिडीओडिशा सरकार की कमर्शियल लेयर पोल्ट्री फार्मिंग योजना न सिर्फ अंडा उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
- Food Processing में युवाओं के लिए बड़े मौक़े, चिराग पासवान ने नौकरी ढूंढने के बजाय रोज़गार देने की कही बातFood Processing में तकनीक, नए कारोबार और मूल्य संवर्धन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और खाद्य बर्बादी घटाने के अवसरों पर ज़ोर दिया गया।
- शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-IIAB में शुरू की नई सुविधाएं, 1,500 किसानों को मिली खेती की जानकारीशिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद, पशुपालन और रबी फ़सलों की बेहतर देखभाल की जानकारी मिली।
- World Egg Day 2026 : भारत है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक, लेकिन चुनौतियां जो किसानों की कमर तोड़ रहीं‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’- ये सिर्फ सेहत का नारा नहीं, बल्कि भारत के किसान और उसकी मेहनत का सम्मान भी है।
- बिहार में मिलेट्स प्रोसेसिंग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: किसानों को मिलेगी मोटी सब्सिडी, जानें पूरी डिटेलमिलेट्स को पोषण का खजाना माना जाता है। इसके प्रोसेसिंग से लोकल स्तर पर value addition होगा, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा।
- भारत और घाना के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा, रिसर्च और तकनीक के साथ बढ़ेगा उत्पादनभारत और घाना के MoU से टमाटर, कंद फ़सलों, कोल्ड स्टोरेज और कृषि तकनीक पर सहयोग बढ़ेगा।
- अन्नदाताओं के असली हीरो : जब नाना पाटेकर ने डेढ़ करोड़ की कार छोड़ किसानों के आंसू पोंछेनाना पाटेकर ने साल 2015 में अपने बेहद करीबी दोस्त और मशहूर मराठी अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर ‘नाम फाउंडेशन’ नाम के एक गैर-सरकारी संगठन की शुरूआत की।
- दशहरा पर यूपी सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदनदशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- COP31 से पहले भूपेंद्र यादव ने बताया क्या होना चाहिए जलवायु सम्मेलन की असली क़ामयाबीभूपेंद्र यादव ने COP31 में पेरिस समझौते के वादों को पूरा करने, जलवायु कार्रवाई तेज़ करने और सफल समाधानों को बढ़ाने पर ज़ोर दिया।
- पराली जलाने पर सरकार की सख़्ती: पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वाड तैनात, किसानों को मिलेगी मददफ्लाइंग स्क्वाड की टीमें सिर्फ निगरानी ही नहीं करेंगी, बल्कि किसानों, पराली सुरक्षा बल, जिला स्तरीय अधिकारियों, राज्य सरकार के नोडल अधिकारियों और Pollution Control Boards के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगी।





















