नौकरी जाने के बाद शुरू किया हर्बल टी का बिजनेस, आज कमाते हैं लाखों रूपए

आज हम आपको दिल्ली के दान सिंह के बारे में बताएंगे जो दिल्ली मेट्रो में काम किया करते थे। कोरोना काल में दान सिंह ने अपनी नौकरी खो दी और अपने गांव जाकर हर्बल टी का व्यापार शुरू किया। आज वो हर महीने लाखों का कारोबार कर रहे है। आइए जानते हैं दान सिंह की सफलता का राज।

हर्बल टी का बिजनेस (Herbal Tea Business): कोरोनावायरस के कारण देश में कई लोगों से उनकी रोजगार और उनकी नौकरियां छिन गई। लोगों को शहर छोड़कर अपने गांव वापस जाकर फिर से काम की तलाश करनी पड़ी। आज हम आपको दिल्ली के दान सिंह के बारे में बताएंगे जो दिल्ली मेट्रो में काम किया करते थे।

कोरोना काल में दान सिंह ने अपनी नौकरी खो दी और अपने गांव जाकर हर्बल टी का व्यापार शुरू किया। आज वो हर महीने लाखों का कारोबार कर रहे है। आइए जानते हैं दान सिंह की सफलता का राज।

Kisan of India Twitter

एक्सपेरीमेंट के तौर पर शुरू किया था बिजनेस
दान सिंह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के पास बसे नवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। लॉकडाउन से पहले उनकी जिंदगी सही चल रही थी लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई और उन्हें भी शहर छोड़कर अपने गांव वापस जाना पड़ा। गांव वापस जाने के बाद उन्होंने कुछ नया शुरू करने का सोचा और हर्बल चाय बनाने का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने इसे एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था लेकिन वो एक्सपेरिमेंट हिट हो गया।

Kisan of india facebook

ये भी पढ़ें: धोनी करेंगे कड़कनाथ मुर्गों का बिजनेस, 2000 चूजों का दिया आर्डर

हर महीने कमाते हैं लाखों रूपए

खबरों के मुताबिक आज उनकी इस हर्बल चाय की डिमांड इतनी बढ़ चुकी है कि वह हर महीना 1 लाख रूपए की कमाई कर रहे हैं। दान सिंह बताते हैं कि उनके गांव में पलायन एक बड़ी समस्या है। गांव के सारे युवा आए दिन रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करते हैं। वह बताते हैं कि लॉकडाउन के वक्त लोग ज्यादातर इम्यूनिटी बूस्टर वस्तुओं का सेवन करने पर जोर दे रहे थे।

हर्बल टी और काढ़ा की डिमांड भी काफी बढ़ चुकी थी। उन्होंने इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर्बल टी का बिजनेस करने का सोचा और आज इस बिजनेस से उन्हें महीने में लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है। दान सिंह बताते हैं कि पहले तो हर्बल चाय सही तरीके से नहीं बन पाई थी लेकिन दो-तीन बार एक्सपेरिमेंट करने के बाद उनकी चाय सही तरीके से बनने लगी।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज, बीपी और कोलेस्ट्रॉल में राहत देता है सेब का सिरका, ऐसे करें प्रयोग

अमेजॉन कंपनी से मिला ऑफर
सबसे पहले उन्होंने अपने बिजनेस के बारे में अपने दोस्तों को जानकारी दी थी। धीरे-धीरे उनके पास ऑर्डर आने लगे और उनका मनोबल बढ़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाय की खूब मार्केटिंग भी की थी और प्रोडक्ट को शेयर भी किया था। सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी उनहें बड़ी संख्या में आर्डर मिलने के बाद अमेजॉन जैसी कंपनी से भी डील ऑफर हो गई।

आज दान सिंह को अपने गांव से पलायन करके शहर जाने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने हर्बल टी के बिजनेस से महीने में लाखों रुपए का कारोबार कर रहे हैं।

500 किलों चाय बेचने का रखा है टारगेट
दान सिंह अपने इस कारोबार को और आगे बढ़ाना चाहते हैं और उन्होंने 500 किलो चाय बेचने का टारगेट भी रख लिया है। अब लोग अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दान सिंह के हर्बल टी का सेवन भी कर रहे हैं और इससे दान सिंह की रोजी रोटी भी चल रही है।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:
You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.