यूपी का ये किसान हल्दी की खेती करके साल भर में बन गया लखपति

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बरतौरा गांव के रहने वाले यशवंत सिंह ने हल्दी की खेती करके खूब मुनाफा कमाया है। तो आइए जानते हैं कि यशवंत की सफलता के पीछे क्या राज है।

हल्दी की खेती Turmeric farming

हल्दी की खेती (Turmeric Cultivation): कृषि के क्षेत्र में हर बीतते दिन के साथ नए और आधुनिक तरीकों से खेती की जा रही है। अब हमारे किसान भाई भी परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक खेती करते नजर आ रहे हैं। आज हम ऐसे ही एक किसान की खबर लाए हैं जिन्होंने आदुनिक खेती करके बहुत ही अच्छा मुनाफा कमाया है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बरतौरा गांव के रहने वाले यशवंत सिंह ने हल्दी की खेती करके खूब मुनाफा कमाया है। तो आइए जानते हैं कि यशवंत की सफलता के पीछे क्या राज है।

Kisan of india facebook

इन 4 पशुओं को पाल कर बिना मेहनत कमा सकते हैं हजारों हर महीने

गीली हल्दी की खेती से कमाएं लाखों रूपए
यशवंत ने साल 2005 में पल्दी की खेती करना शुरू किया था। उन्होंने उस वक्त पदमश्री पुरस्कार विजेता भारत भूषण त्यागी से खेती की ट्रेनिंग ली थी। यशवंत बताते हैं कि शुरूआत में उन्हें हल्दी की खेती करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन समय के साथ-साथ वहां की जमीन हल्दी की खेती के अनुकूल हो गई।

बता दें कि उन्हें उनके एक बीघा खेत से 22 क्विंटल तक हल्दी की उपज मिलती है। यशवंत अपनी गीली हल्दी की बिक्री करके साल भर में लाखों रूपए की कमाई करते हैं। वो बताते हैं कि उनकी गीली हल्दी 3000 से 3500 रूपए के भाव से बिकती है।

इन कृषि उपकरणों को खरीदने से खेती में होगा फायदा, जानिए क्या काम करेंगे

गोबर खाद का उपयोग सबसे महत्वपूर्ण
यशवंत बताते हैं कि वे अपने खेत में गोबर खाद का उपयोग करते हैं ताकि हल्दी की अच्छी उपज हो सके। गोबर खाद के साथ-साथ उसमें कैल्शियम का भी प्रयोग करते हैं। वे अपने खेतों में गन्ना, सरसों और गेहूं जैसी फसलों की भी खेती करते हैं और अच्छा प्रॉफिट कमाते हैं। इस साल अप्रैल के महीने में लगाई गई हलदी की फसल अब लहलहा रही है। जिसे वे अब कुछ दिनों में निकालने वाले हैं।

170 रूपए में बेचते हैं हल्दी
हल्दी पाउडर के लिए हल्दी मशीन लगाकर अब वे और अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। वे इसकी पैकिंग करके 170 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं। वे बताते हैं कि कोरोनाकाल के समय अच्छी मांग होने के कारण उनके हल्दी की काफी बिक्री हुई थी।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top