आंध्र प्रदेश सरकार ने एपी पोल्ट्री विकास नीति 2026-29 को मंज़ूरी दी है

इस नीति के तहत 657 करोड़ रुपये का Financial Package रखा गया है

इसका मकसद लागत घटाना,टेक्नोलॉजी को बढ़ावा और किसानों की आमदनी बढ़ाना है

इस पैकेज में 296 करोड़ रुपये पशुपालन विभाग की योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे

नई नीति का सबसे ख़ास 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी है,जो पोल्ट्री फार्म, हैचरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मिलेगी

बिजली के बोझ को कम करने के लिए टैरिफ भी कम कर दिया गया है

नए एनवायरनमेंट-कंट्रोल्ड (EC) पोल्ट्री शेड बनाने पर 25% तक कैपटल सब्सिडी मिलेगी